• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, November 10, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें -कलेक्टर विश्वदीप

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 10, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  बीजापुर 10 नवम्बर 2026

कलेक्टर श्री विश्वदीप ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति एवं आगामी धान खरीदी की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करना छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी अधिकारी इसे पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने पिछले एक माह के दौरान निराकृत शिकायतों एवं प्रकरणों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

READ ALSO

Chhattisgarh news raipur: रायपुर निगम ने शुरू की नई व्यवस्था, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ी की लोकेशन, देरी होने पर कंट्रोल रूम को अलर्ट

Latest Cg News : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से पूरी हो रही तीर्थयात्रा की अभिलाषा, मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जिले के 21 तीर्थयात्री रवाना

प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों में लाएं तेजी, हितग्राहियों को अन्य योजनाओं से जोड़ें- कलेक्टर श्री विश्वदीप ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत स्वीकृत, प्रगतिरत एवं अप्रारंभ आवासों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन आवासों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया जाए तथा अप्रारंभ आवासों का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक पहल की जाए। आवास निर्माण की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास का लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को शासन की अन्य महत्वाकांक्षी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं से प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किया जाए। ऐसे हितग्राहियों को पात्रतानुसार बकरी शेड, गाय शेड, डबरी निर्माण सहित अन्य व्यक्तिमूलक योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए, ताकि उनकी आजीविका के साधन सुदृढ़ हों और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि समय पर आवास निर्माण पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने से अन्य हितग्राही भी अपने आवास निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित होंगे। इसके साथ ही आवास निर्माण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए रेत, गिट्टी, ईंट सहित आवश्यक निर्माण सामग्री स्थानीय स्तर पर सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए।

धान खरीदी की तैयारियों में न हो कोई कमी, प्रत्येक पात्र किसान को मिले योजना का लाभ- कलेक्टर श्री विश्वदीप ने आगामी धान खरीदी की व्यापक तैयारियों की समीक्षा करते हुए एग्रीस्टेक पंजीयन, समिति पंजीयन एवं गिरदावरी की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को एग्रीस्टेक पंजीयन एवं धान खरीदी से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाए। किसानों को पंजीयन की महत्ता समझाते हुए समय पर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराने में सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि किसी भी पात्र किसान को धान विक्रय में परेशानी का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर ने कहा कि किसानों को धान के समर्थन मूल्य एवं अंतर की बोनस राशि सहित प्रति क्विंटल 3100 रुपये की दर से धान खरीदी के संबंध में स्पष्ट एवं विस्तृत जानकारी दी जाए। इसके लिए ग्रामीण स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएं, जिससे सभी पात्र किसान शासन की धान खरीदी व्यवस्था का लाभ उठा सकें। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए किसानों की सुविधा के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। खरीदी केंद्रों में बारदाना, तौल उपकरण, पेयजल, छाया, बैठक व्यवस्था एवं धान के सुरक्षित भंडारण सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी, व्यवस्थित एवं किसान हितैषी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
कलेक्टर श्री विश्वदीप ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में गंभीरता बरतने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: रायपुर निगम ने शुरू की नई व्यवस्था, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ी की लोकेशन, देरी होने पर कंट्रोल रूम को अलर्ट

November 10, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से पूरी हो रही तीर्थयात्रा की अभिलाषा, मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जिले के 21 तीर्थयात्री रवाना

November 10, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’

November 10, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : ‘विष्णु की पाती’ से सोनकुमारी को मिला प्रोत्साहन, मिट्टी के हुनर को मिला सम्मान

November 10, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण

November 10, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री साय

November 10, 2026
Next Post

Chhattisgarh news raipur: रायपुर निगम ने शुरू की नई व्यवस्था, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ी की लोकेशन, देरी होने पर कंट्रोल रूम को अलर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Ganesh Chaturthi 2026 Today: आज है गणेश चतुर्थी का पावन पर्व , जानिए गणपति बप्पा की स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और आरती

September 14, 2026
Dhar Crane Accident; बड़ा हादसा, निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज पर क्रेन पलटने से 2 लोगों की दबकर मौत..

Dhar Crane Accident; बड़ा हादसा, निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज पर क्रेन पलटने से 2 लोगों की दबकर मौत..

October 30, 2025

Raigarh News : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं से परिचित होने का मिल रहा बेहतर अवसर

September 11, 2026

रेस्क्यू ऑपरेशन: जब राहुल को सुरंग से एक बच्चे ने ही निकाला बाहर

June 17, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news raipur: रायपुर निगम ने शुरू की नई व्यवस्था, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ी की लोकेशन, देरी होने पर कंट्रोल रूम को अलर्ट
  • Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें -कलेक्टर विश्वदीप
  • Raigarh News : मुख्यमंत्री की ‘विष्णु पाती’ पाकर खुश हुईं रायगढ़ की दुर्गा यादव, परिवार और बच्चों को मिला विशेष आशीर्वाद
  • Latest Cg News : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से पूरी हो रही तीर्थयात्रा की अभिलाषा, मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जिले के 21 तीर्थयात्री रवाना

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In