• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, October 10, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : सेवा की कहानीः पक्के आशियाने से संवर रही जिंदगी, अम्बिकापुर में 5,194 परिवारों के सपनों को मिला नया आधार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 10, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Chhatisgarh Samachar : अम्बिकापुर 10 अक्टूबर 2026

हर परिवार का सपना होता है कि उसके सिर पर अपनी पक्की छत हो, जहां वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सके। आर्थिक अभाव के कारण वर्षों तक अधूरा रह जाने वाला यह सपना अब प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के माध्यम से साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हर जरूरतमंद परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराने के संकल्प को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी का सुखद परिणाम है कि नगर पालिक निगम अम्बिकापुर क्षेत्र में हजारों जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशहाली की नई उम्मीद जगी है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना की यह उपलब्धि सुशासन, संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता की प्रेरक सेवा की कहानी बनकर सामने आई है।

READ ALSO

Cg News : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देते ही दिव्यांग बिंदे राम को मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

नगर पालिक निगम अम्बिकापुर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के विभिन्न घटकों के अंतर्गत कुल 7,046 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 5,194 पक्के आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि 1,448 आवास निर्माण एवं फिनिशिंग स्तर पर हैं। नवीन स्वीकृत डीपीआर के अंतर्गत 404 आवासों का निर्माण प्रारम्भ होना शेष है। योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को न केवल पक्की छत का सहारा मिल रहा है, बल्कि उनके जीवन में सुरक्षा, स्थायित्व और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद भी जुड़ रही है।

मोर जमीन मोर मकान से साकार हुआ हजारों परिवारों का सपना
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 के अंतर्गत संचालित श्मोर जमीन मोर मकानश् योजना जरूरतमंद परिवारों को बड राहत मिली है। अपनी जमीन होने के बावजूद आर्थिक कठिनाइयों के कारण पक्का मकान नहीं बना पाने वाले परिवारों को योजना से बड़ी राहत मिली है। नगर निगम अम्बिकापुर में इस घटक के अंतर्गत कुल 5,170 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 4,744 आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष 426 आवास प्रगतिरत हैं। इस प्रकार लगभग 92 प्रतिशत आवासों का निर्माण पूर्ण होना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है।

पक्के मकान बनने से परिवारों को कच्चे घरों की असुरक्षा और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से राहत मिल रही है। अब अपने घर की पक्की छत के नीचे परिवार बेहतर जीवन की उम्मीदों को साकार कर पा रहे हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 से और अधिक परिवारों तक पहुंचेगा पक्के घर का लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के दूसरे चरण में भी पात्र परिवारों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। श्मोर जमीन मोर मकानश् घटक के अंतर्गत 1,383 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 44 आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 935 आवासों का निर्माण प्रगति पर है। नवीन स्वीकृत डीपीआर के अंतर्गत शामिल 404 आवास वर्तमान में अप्रारम्भ हैं। योजना के दूसरे चरण में स्वीकृत आवासों के निर्माण से आने वाले समय में और अधिक जरूरतमंद परिवारों को पक्के आशियाने की सौगात मिलेगी।

मोर मकान मोर चिन्हारी में शत-प्रतिशत उपलब्धि, सभी 67 आवासों में व्यवस्थापन पूर्ण
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 के एएचपी घटक श्मोर मकान मोर चिन्हारीश् के अंतर्गत नगर निगम अम्बिकापुर ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस घटक में स्वीकृत सभी 67 आवासों का निर्माण पूर्ण करने के साथ ही उनका शत-प्रतिशत आबंटन एवं व्यवस्थापन भी किया जा चुका है।

योजना के अंतर्गत आवास निर्माण से लेकर हितग्राहियों के व्यवस्थापन तक की प्रक्रिया पूर्ण होने से पात्र परिवारों को सुरक्षित आवासीय सुविधा मिली है। यह उपलब्धि जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

मोर मकान मोर आस में शत-प्रतिशत आबंटन, हितग्राही अंशदान के रूप में लगभग 6 करोड़ रुपए संग्रहित
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 के एएचपी घटक श्मोर मकान मोर आसश् के अंतर्गत भी जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। योजना के अंतर्गत कुल 426 आवास स्वीकृत हैं। इनमें से 339 आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा शेष 87 आवास फिनिशिंग स्तर पर हैं। विशेष उपलब्धि यह है कि सभी 426 आवासों का शत-प्रतिशत आबंटन किया जा चुका है। इनमें से 81 आवासों में व्यवस्थापन भी पूर्ण हो गया है। वहीं हितग्राही अंशदान के रूप में लगभग 6 करोड़ रुपए की राशि संग्रहित की गई है। शेष आवासों में फिनिशिंग कार्य जारी है।

पक्की छत के साथ मिल रहा सुरक्षा, सम्मान और खुशहाल भविष्य का भरोसा
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी केवल मकान निर्माण की योजना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम है। कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को बरसात के दिनों में छत टपकने, दीवारों के क्षतिग्रस्त होने और घरेलू सामान की सुरक्षा जैसी अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं किराये के मकानों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए हर महीने किराया चुकाना अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन जाता है।
ऐसे परिवारों के लिए स्वयं का पक्का मकान जीवन की बड़ी उपलब्धि है। पक्की छत मिलने से जहां परिवारों को सुरक्षित वातावरण मिलता है, वहीं बच्चों की शिक्षा और परिवार के बेहतर भविष्य के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बनती हैं। अपना घर होने का आत्मविश्वास परिवारों को सम्मान और स्थायित्व का एहसास कराता है।

सेवा संकल्प अभियान : जनकल्याण के संकल्प से खुशहाल जीवन की ओर बढ़ते कदम
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनहितैषी योजनाओं से आमजन के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव की कहानियां सामने आ रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और सुशासन के संकल्प को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से साकार किया जा रहा है। नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की उपलब्धियां इसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों का प्रमाण हैं। योजना के प्रथम चरण में हजारों पक्के आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, वहीं दूसरे चरण में नए स्वीकृत आवासों का निर्माण प्रगति पर है। एएचपी घटकों के अंतर्गत आवास निर्माण के साथ ही आबंटन एवं व्यवस्थापन की प्रक्रिया से जरूरतमंद परिवारों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

अम्बिकापुर में 5,194 पक्के आवासों का निर्माण पूर्ण होना महज आंकड़ों की उपलब्धि नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की उम्मीदों और सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता है। कभी पक्के घर का सपना संजोने वाले परिवारों के लिए आज अपना आशियाना सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार बन रहा है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत यह उपलब्धि दर्शाती है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने के साथ उनके बेहतर भविष्य की मजबूत नींव रख रही हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देते ही दिव्यांग बिंदे राम को मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल

October 10, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

October 10, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Today: मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना से गौरी राठिया की संतान को पढ़ाई में मिला सहारा

October 10, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : सेवा की कहानी : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से सशक्त हो रहीं श्रमिक परिवार की बेटियां

October 10, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : विशेष लेख : पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल

October 10, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट

October 10, 2026
Next Post

Cg News : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देते ही दिव्यांग बिंदे राम को मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

बड़ी राहत, लगातार घट रहे कोरोना के केस, बीते 24 घंटे में 1,27,952 नए मामले

February 5, 2022
Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका, 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट

Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका, 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट

August 2, 2026
Gold Rate Today: शादी के सीजन में सोने-चांदी के कीमतों में बड़ी गिरावट, यहां जानें आज का ताजा रेट?

Gold Rate Today: शादी के सीजन में सोने-चांदी के कीमतों में बड़ी गिरावट, यहां जानें आज का ताजा रेट?

March 20, 2026
हार्दिक पांड्या की दीवानगी के चलते लेना पड़ा बड़ा फैसला, टी20 मुकाबले का अचानक वेन्यू करना पड़ा चेंज

हार्दिक पांड्या की दीवानगी के चलते लेना पड़ा बड़ा फैसला, टी20 मुकाबले का अचानक वेन्यू करना पड़ा चेंज

December 4, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Earthquake news: पनामा में भूकंप से भारी तबाही, 18 घंटे में 100 और झटके आए, 9 देशों में सुनामी का अलर्ट
  • Cg News : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देते ही दिव्यांग बिंदे राम को मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल
  • Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : सेवा की कहानीः पक्के आशियाने से संवर रही जिंदगी, अम्बिकापुर में 5,194 परिवारों के सपनों को मिला नया आधार
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In