Chhattisgarh news raipur राजधानी रायपुर में लगातार बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात से हा-हाकार मच गया है। शहर के कई निचले इलाकों में पानी भरने से 300 से ज्यादा लोग फंस गए। जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए SDRF और NDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। वहीं दतरेंगा में आयुष नर्सिंग कॉलेज के 22 छात्र भी बाढ़ के पानी में फंस गए थे। जिन्हें रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। (Raipur Rain Alert)
निचले इलाकों में भरा पानी
राजधानी रायपुर में लगातार चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। डीप डिप्रेशन के असर से हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। निचले इलाकों में लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया।
300 से ज्यादा लोग बाढ़ में फंसे
हालात ऐसे बने कि अलग-अलग जगहों पर 300 से ज्यादा लोग फंस गए.खारुन नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कांदुल, सरस्वती नगर, दतरेंगा, काठाडीह समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।
रेस्क्यू में लगी SDRF और NDRF की टीमें
कई जगहों पर कमर तक पानी भर गया। प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में पहुंच रही हैं। SDRF और NDRF की टीमें नाव के जरिए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रही हैं।
दतरेंगा में आयुष नर्सिंग कॉलेज के 22 छात्रों का रेस्क्यू
इसी बीच दतरेंगा में आयुष नर्सिंग कॉलेज के 22 छात्र भी बाढ़ के पानी में फंस गए। छात्रों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाला। नाव के जरिए सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
read more LNG Train: देश की पहली LNG ट्रेन कल होगी लॉन्च, साबरमती में अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी
रेस्क्यू के बाद छात्रों ने बताया कि रायपुर में उन्होंने पहली बार ऐसे हालात देखे हैं। छात्रों ने बताया कि इस तरह के हालात हमने रायपुर में पहले कभी नहीं देखे। काफी डर लग रहा था। जरूरी सामान और दस्तावेज भी वहीं छूट गए आगे क्या होगा, इसकी चिंता है।
प्रशासन अलर्ट
मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि “लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अलग-अलग स्थानों से लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। प्रशासनिक टीमें सभी प्रभावित इलाकों में अलर्ट हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। 20 से अधिक छात्रों को भी सुरक्षित बाहर निकल गया है।
प्रशासन की लोगों से अपील
Chhattisgarh news raipurफिलहाल SDRF और NDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। प्रशासन की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। वहीं लोगों से अपील की गई है कि वे निचले इलाकों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाएं और किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें। रायपुर में लगातार बारिश के बीच प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।















