• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, October 30, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में नशे खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता, 9 महीनों में पकड़ाया गया 50 करोड़ का गांजा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 30, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. पिछले डेढ़ साल में प्रदेशभर में पुलिस ने 970 मामलों में करीब 32 टन गांजा जब्त कर 1,975 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में महासमुंद पुलिस ने प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है. ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस ने महज 9 महीने में करीब 50 करोड़ रुपये कीमत का 10 हजार किलो गांजा जब्त किया है. इस दौरान 177 मामलों में 501 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. खास बात यह है कि पुलिस अब केवल तस्करों और परिवहनकर्ताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़कर कार्रवाई कर रही है.

 

READ ALSO

Cg Currents News : विशेष लेख :’सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल’

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में अर्नब तूफान के असर ने पहुंचाया किसानों को भारी नुकसान, धान की खड़ी फसलें गिरी

177 केस में 501 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी 2026 से 18 अक्टूबर 2026 तक ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. इस दौरान 177 प्रकरण दर्ज कर 501 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 70 फरार आरोपियों की तलाश जारी है. गिरफ्तार आरोपियों में 289 परिवहनकर्ता शामिल हैं.

 

Read more Gold silver price: एक झटके में 5000 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा रेट

पुलिस ने एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन के तहत बैकवर्ड लिंकेज में 145 आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार किया, जबकि फॉरवर्ड लिंकेज में 67 आरोपियों को पकड़ा गया है. गिरफ्तार आरोपियों में सबसे ज्यादा 162 ओडिशा, 138 छत्तीसगढ़, 103 महाराष्ट्र, 73 मध्यप्रदेश और 54 उत्तर प्रदेश के निवासी हैं.

 

ओडिशा से अलग-अलग राज्यों में पहुंचाई जा रही खेप

जांच में सामने आया है कि गांजे की खेप ओडिशा से लाई जा रही थी और महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा तक पहुंचाई जा रही थी. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए गए करीब 10 करोड़ रुपये कीमत के वाहन भी जब्त किए हैं. इनमें बस, ट्रक, पिकअप, एंबुलेंस और कोरियर सर्विस के वाहन शामिल हैं. तस्कर पुलिस से बचने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे थे. कभी फलों के नीचे, कभी कंटेनर के चेंबर में, तो कभी एंबुलेंस, सब्जी वाहनों और पैकर्स एंड मूवर्स के सामान के बीच गांजे की खेप छिपाकर ले जाई जा रही थी. पुलिस ने इन तरीकों का खुलासा करते हुए तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई की है.

 

Chhattisgarh top newsमहासमुंद पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. अब पुलिस की नजर तस्करों की चल और अचल संपत्तियों पर भी है. अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

Related Posts

छत्तीसगढ़

Cg Currents News : विशेष लेख :’सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल’

October 30, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में अर्नब तूफान के असर ने पहुंचाया किसानों को भारी नुकसान, धान की खड़ी फसलें गिरी

October 30, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : ’चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश’

October 30, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : राज्योत्सव पर विशेष आलेख : आधुनिक तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय अमर बलिदानियों की शौर्यगाथाएं

October 30, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: ACB- EOW की छापेमार करवाई से मची हलचल; कोयला, सराफा, रियल स्टेट से जुड़े कारोबारियों के यहां जांच

October 30, 2026
छत्तीसगढ़

ED Raid Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में ED-EOW का बड़ा एक्शन, अनवर ढेबर के घर पहुंची टीम

October 30, 2026
Next Post

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में अर्नब तूफान के असर ने पहुंचाया किसानों को भारी नुकसान, धान की खड़ी फसलें गिरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh Trade License Rules: साय सरकार का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में अब सड़क किनारे ठेले, गुमटी और फूड वैन के लिए लेना होगा लाइसेंस

Chhattisgarh Trade License Rules: साय सरकार का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में अब सड़क किनारे ठेले, गुमटी और फूड वैन के लिए लेना होगा लाइसेंस

November 8, 2025
share market today: TCS-Wipro ने डुबोया शेयर बाजार! निवेशकों के डूबे ₹2 लाख करोड़, जानिए शेयर बाजार गिर ने की वजह

share market today: TCS-Wipro ने डुबोया शेयर बाजार! निवेशकों के डूबे ₹2 लाख करोड़, जानिए शेयर बाजार गिर ने की वजह

June 19, 2026
टीम इंडिया के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल के सामने होगी बड़ी चुनौती, अब तक ऐसा रहा है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड

टीम इंडिया के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल के सामने होगी बड़ी चुनौती, अब तक ऐसा रहा है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड

October 17, 2025

Chhatisgarh News : राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

September 1, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : 103 किलो गांजा तस्करी के आरोपी वरूण सिंह को 15 साल का कठोर कारावास, डेढ़ लाख रुपये जुर्माना
  • Cg Currents News : विशेष लेख :’सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल’
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में अर्नब तूफान के असर ने पहुंचाया किसानों को भारी नुकसान, धान की खड़ी फसलें गिरी
  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में नशे खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता, 9 महीनों में पकड़ाया गया 50 करोड़ का गांजा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In