Chhattisgarh top news दिवाली पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों को इस बार हवाई सफर के लिए ज्यादा पैसे खर्च (Raipur Flight Fare) करने पड़ेंगे। त्योहार से पहले रायपुर से दिल्ली (Raipur to Delhi Flight), मुंबई (Raipur to Mumbai Flight) और पुणे (Raipur to Pune Flight) जाने वाली फ्लाइट का किराया सामान्य दिनों के मुकाबले करीब तीन गुना तक बढ़ गया है। पुणे का टिकट करीब 20 हजार रुपये हो गया है। वहीं, ट्रेनों में सीटें पहले ही फुल होने से यात्रियों के सामने विकल्प सीमित हो रहे हैं।
दिवाली से पहले हवाई सफर महंगा
दिवाली के नजदीक आते ही विमानन कंपनियों ने टिकटों के किराए में बढ़ोतरी (Raipur Flight Fare) की है। रायपुर से देश के प्रमुख शहरों के लिए हवाई सफर अब यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रहा है। दिल्ली और मुंबई जाने वाली फ्लाइट के किराए में भी सामान्य दिनों के मुकाबले काफी उछाल आया है।
जानकारी के अनुसार, फ्लाइट टिकटों की कीमतें लगातार बदल रही हैं। सुबह जिस फ्लाइट का किराया कम होता है, वही दोपहर या शाम तक 1,000 से 1,500 रुपये तक महंगा हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें: Jio Platforms IPO: Jio IPO को दूसरे दिन भी मिला शानदार रिस्पॉन्स, जानें GMP और सब्सक्रिप्शन का ताजा हाल
मांग बढ़ने से बढ़ रहा टिकट का किराया
विमानन कंपनियां फ्लेक्सिबल फेयर सिस्टम के तहत टिकटों की कीमत (Raipur Flight Fare) तय करती हैं। इसमें यात्रियों की मांग और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किराया बदलता रहता है। त्योहार के दौरान घर जाने वालों की संख्या बढ़ने से फ्लाइट की सीटों की मांग भी बढ़ जाती है। इसका सीधा असर टिकट की कीमत पर पड़ता है।
ये खबर भी पढ़ें: CG NMMS Scholarship 2026: छत्तीसगढ़ में 8वीं के छात्रों को मिलेंगे सालान 12 हजार रुपए, आवेदन की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर
टिकट कैंसिल या डेट बदलने पर भी अलग से चार्ज
हवाई सफर का बजट सिर्फ टिकट खरीदने (Raipur Flight Fare) तक सीमित नहीं है। यात्रा की योजना बदलने पर टिकट कैंसिल कराने या तारीख बदलने के लिए भी शुल्क देना पड़ सकता है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह शुल्क 2,000 से 3,500 रुपये तक हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें: Bank Holiday: 24 अक्टूबर से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
यात्रियों को सलाह
Chhattisgarh top news में दिवाली पर घर जाने की योजना बना रहे यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले किराए, कैंसिलेशन चार्ज और डेट बदलने के नियमों की जांच कर लेनी चाहिए। इससे अचानक योजना बदलने पर होने वाले अतिरिक्त खर्च से बचने में मदद मिल सकती है।














