Chhattisgarh Train Cancelled छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से संबंधित चार पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन दिसंबर में अलग-अलग तारीखों पर रद्द (Chhattisgarh Train Cancelled) रहेगा। पूर्व तटीय रेलवे के संबलपुर मंडल में सासन और सरला स्टेशनों के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन कनेक्टिविटी के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसी वजह से रेलवे ने इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया है।
इन तारीखों पर नहीं चलेंगी ट्रेनें
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, चारों पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग तारीखों पर प्रभावित (Chhattisgarh Train Cancelled) रहेगा।
| ट्रेन नंबर और नाम | रद्द रहने की अवधि |
|---|---|
| 58213 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर | 7 से 14 दिसंबर |
| 58214 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर | 6 से 13 दिसंबर |
| 58217 टिटलागढ़-रायपुर पैसेंजर | 6 से 13 दिसंबर |
| 58218 रायपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर | 7 से 14 दिसंबर |
रेलवे ने यात्रियों से की अपील
Chhattisgarh Train Cancelledरेलवे के इस (Chhattisgarh Train Cancelled) फैसले से बिलासपुर, रायपुर और टिटलागढ़ रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। खासकर रोजाना पैसेंजर ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है














