• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, October 15, 2025
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

CM भूपेश बघेल ने की घोषणा-टीला और हथखोज के बीच बनेगा उच्च स्तरीय पुल, सामाजिक भवन का भी होगा निर्माण

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 18, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायपुरः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे पुरखों ने जिस छत्तीसगढ़ का सपना देखा था, पिछले सवा तीन साल के दौरान हमने उन्हीं सपनों को साकार करने की दिशा में काम किया है। बघेल ने कहा कि हम सब ने छत्तीसगढ़ महतारी का मान बढ़ाने और छत्तीसगढ़ को नयी पहचान दिलाने का संकल्प लिया था और मात्र सवा तीन साल में ही हम छत्तीसगढ़ को नयी पहचान दिलाने में कामयाब हुए हैं। सवा तीन साल पहले तक छत्तीसगढ़ को खदानों या फिर नक्सल उपद्रव के नाम पर जाना जाता था, आज छत्तीसगढ़ की चर्चा उसके गांवों की समृद्धि को लेकर होती है।

 

READ ALSO

चार राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए उम्मीदवार, झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे को मिला टिकट

दिल्ली-NCR के लोगों के लिए खुशखबरी, दिवाली पर जला सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने इन शर्तों के साथ दी अनुमति

मुख्यमंत्री बघेल आज रायपुर जिले के ग्राम टीला में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज चंदखुरी राज के 76वें महाअधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रुपये की मंजूरी दी। उन्होंने टीला-हथखोज सड़क पर महानदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए प्राक्कलन तैयार कर इसे अगले बजट में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपारण को रामवन गमन पथ सर्किट में शामिल किया जायेगा। चंपारण के विकास के लिए योजना बनाई जाएगी। कौशल्या माता के जन्म की सही तिथि का पता लगाकर आने वाले समय में कौशल्या माता जन्म उत्सव मनाया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री बघेल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का संगठन अब और ज्यादा मजबूत हो रहा है। सभी के प्रयास से सामाजिक जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि खेती किसानी, पढ़ाई-लिखाई, डॉक्टरी-इंजीनियरिंग से लेकर व्यापार या राजनीति हर क्षेत्र में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभायी है, और अब छत्तीसगढ़ निर्माण से लेकर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने तक छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के लोग अग्रिम पंक्ति में सक्रिय होकर माटी की सेवा कर रहे हैं।

 

गौधन न्याय योजना बनेगी गांव की अर्थव्यवस्था का केंद्र बिंदु

बघेल ने कहा कि गोधन न्याय योजना की शुरुआत दो रुपए किलो में गोबर खरीदकर जैविक खाद बनाने से हुई थी, लेकिन अब बिजली उत्पादन, प्राकृतिक पेंट के निर्माण से लेकर गो-काष्ठ बनाने तक का काम इसी योजना में हो रहा है। गोधन न्याय योजना का लाभ 2 लाख से ज्यादा लोग उठा रहे हैं, इनमें लगभग आधी संख्या माताओं और बहनों की है। इस योजना से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य भी हासिल कर रहे हैं। तेल मिल, दाल मिल, राइस मिल की स्थापना का कार्य भी इसी योजना में किया जा रहा है। गोधन की सेवा और संरक्षण के साथ-साथ कृषि लागत में कमी लाने, पर्यावरण को बेहतर बनाने, किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के साथ इस योजना से लाखों लोगों को रोजगार भी मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के अंतर्गत 172 स्कूल स्थापित करने के बाद अब हिंदी माध्यम के 32 स्वामी आत्मानंद विद्यालय आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में स्वामी आत्मानंद स्कूलों की प्रत्येक कक्षा में प्रवेश संख्या 40 से बढ़ाकर 50 करने की घोषणा की है। इससे अब और भी बड़ी संख्या में छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते तीन साल हमने छत्तीसगढ़ में विकास की नींव स्थापित करने का काम किया है। अब उस नींव पर इमारत आकार लेने लगी है। आने वाले समय में हम अपने सपनों के अनुरूप गौरवशाली छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे।

इस सामाजिक अधिवेशन में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा, विधायक अभनपुर धनेंद्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर मती डोमेश्वरी वर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मती किरणमयी नायक, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा सहित बड़ी संख्या में मनवा कुर्मी समाज के लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिवेशन में सबसे पहले छत्रपति शिवाजी महाराज, सरदार वल्लभ भाई पटेल, स्वामी आत्मानंद महाराज, डॉ. खूबचंद बघेल सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 

 

Related Posts

चार राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए उम्मीदवार, झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे को मिला टिकट
देश

चार राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए उम्मीदवार, झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे को मिला टिकट

October 15, 2025
दिल्ली-NCR के लोगों के लिए खुशखबरी, दिवाली पर जला सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने इन शर्तों के साथ दी अनुमति
देश

दिल्ली-NCR के लोगों के लिए खुशखबरी, दिवाली पर जला सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने इन शर्तों के साथ दी अनुमति

October 15, 2025
Stock Market Today: कैसा रहेगा ” Share Market” में आज कारोबार, इन शेयरों में बनाए रखे नजर
देश

Share Market Today: शेयर बाजार में तेजी; Sensex ने लगाई 550 अंकों की छलांग, एशियन पेंट्स समेत इन 5 स्टॉक्स में तूफानी तेजी

October 15, 2025
Railways Winter Schedule: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, दिसंबर से मार्च तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट
देश

Railways Winter Schedule: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, दिसंबर से मार्च तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट

October 15, 2025
Giridih Sex Racket: होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां
देश

Giridih Sex Racket: होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक-युवतियां

October 15, 2025
Dhanteras 2025: धनतेरस पर अकाल मृत्‍यु से बचने के लिए जलाते हैं यम दीपक, यहां जानें दीपदान का शुभमुहूर्त…
देश

Dhanteras 2025: धनतेरस पर अकाल मृत्‍यु से बचने के लिए जलाते हैं यम दीपक, यहां जानें दीपदान का शुभमुहूर्त…

October 15, 2025
Next Post

आज से सुबह 9 बजे खुलेंगे बैंक एक घंटा ज्यादा होगा कामकाज

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image



POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
SBI Bank: SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, कल बंद रहेगी डिजिटल ट्रांजैक्शन सर्विस; नहीं कर पाएंगे UPI और NEFT ट्रांजैक्शन!

SBI Bank: SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, कल बंद रहेगी डिजिटल ट्रांजैक्शन सर्विस; नहीं कर पाएंगे UPI और NEFT ट्रांजैक्शन!

October 10, 2025

EDITOR'S PICK

KGF Chapter 2 Box Office Collection Day 9: ‘केजीएफ 2’ ने पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

April 23, 2022

एक और तड़का ब्रेकिंग :- छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगा सबसे लंबा लॉकडाउन, जानिए इसकी वजह…और पढ़ें पूरी खबर

April 19, 2021

Vodafone Idea लाया धुआंधार Pack! कम कीमत में OTT का फायदा

June 15, 2022

55 साल के शख्स ने युवती से किया रेप

April 30, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ सरकार ने की छुट्टियों की घोषणा, गोवर्धन पूजा के दिन सार्वजनिक अवकाश का किया ऐलान
  • Latest Raigarh News: काम के दौरान हुआ हादसा, इंड सिंनर्जी प्लांट में मजदूर की जान गई
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले रोहित और कोहली को करारा झटका, शुभमन​ गिल की कुर्सी पर भी मंडराया खतरा
  • चार राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए उम्मीदवार, झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे को मिला टिकट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In