• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, August 2, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

CM भूपेश बघेल ने की घोषणा-टीला और हथखोज के बीच बनेगा उच्च स्तरीय पुल, सामाजिक भवन का भी होगा निर्माण

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 18, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायपुरः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे पुरखों ने जिस छत्तीसगढ़ का सपना देखा था, पिछले सवा तीन साल के दौरान हमने उन्हीं सपनों को साकार करने की दिशा में काम किया है। बघेल ने कहा कि हम सब ने छत्तीसगढ़ महतारी का मान बढ़ाने और छत्तीसगढ़ को नयी पहचान दिलाने का संकल्प लिया था और मात्र सवा तीन साल में ही हम छत्तीसगढ़ को नयी पहचान दिलाने में कामयाब हुए हैं। सवा तीन साल पहले तक छत्तीसगढ़ को खदानों या फिर नक्सल उपद्रव के नाम पर जाना जाता था, आज छत्तीसगढ़ की चर्चा उसके गांवों की समृद्धि को लेकर होती है।

 

READ ALSO

अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का यहां जाने स्टेप -बाय -स्टेप प्रोसेस

मुख्यमंत्री बघेल आज रायपुर जिले के ग्राम टीला में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज चंदखुरी राज के 76वें महाअधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रुपये की मंजूरी दी। उन्होंने टीला-हथखोज सड़क पर महानदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए प्राक्कलन तैयार कर इसे अगले बजट में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपारण को रामवन गमन पथ सर्किट में शामिल किया जायेगा। चंपारण के विकास के लिए योजना बनाई जाएगी। कौशल्या माता के जन्म की सही तिथि का पता लगाकर आने वाले समय में कौशल्या माता जन्म उत्सव मनाया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री बघेल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का संगठन अब और ज्यादा मजबूत हो रहा है। सभी के प्रयास से सामाजिक जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि खेती किसानी, पढ़ाई-लिखाई, डॉक्टरी-इंजीनियरिंग से लेकर व्यापार या राजनीति हर क्षेत्र में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभायी है, और अब छत्तीसगढ़ निर्माण से लेकर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने तक छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के लोग अग्रिम पंक्ति में सक्रिय होकर माटी की सेवा कर रहे हैं।

 

गौधन न्याय योजना बनेगी गांव की अर्थव्यवस्था का केंद्र बिंदु

बघेल ने कहा कि गोधन न्याय योजना की शुरुआत दो रुपए किलो में गोबर खरीदकर जैविक खाद बनाने से हुई थी, लेकिन अब बिजली उत्पादन, प्राकृतिक पेंट के निर्माण से लेकर गो-काष्ठ बनाने तक का काम इसी योजना में हो रहा है। गोधन न्याय योजना का लाभ 2 लाख से ज्यादा लोग उठा रहे हैं, इनमें लगभग आधी संख्या माताओं और बहनों की है। इस योजना से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य भी हासिल कर रहे हैं। तेल मिल, दाल मिल, राइस मिल की स्थापना का कार्य भी इसी योजना में किया जा रहा है। गोधन की सेवा और संरक्षण के साथ-साथ कृषि लागत में कमी लाने, पर्यावरण को बेहतर बनाने, किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के साथ इस योजना से लाखों लोगों को रोजगार भी मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के अंतर्गत 172 स्कूल स्थापित करने के बाद अब हिंदी माध्यम के 32 स्वामी आत्मानंद विद्यालय आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि हाल ही में स्वामी आत्मानंद स्कूलों की प्रत्येक कक्षा में प्रवेश संख्या 40 से बढ़ाकर 50 करने की घोषणा की है। इससे अब और भी बड़ी संख्या में छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते तीन साल हमने छत्तीसगढ़ में विकास की नींव स्थापित करने का काम किया है। अब उस नींव पर इमारत आकार लेने लगी है। आने वाले समय में हम अपने सपनों के अनुरूप गौरवशाली छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे।

इस सामाजिक अधिवेशन में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा, विधायक अभनपुर धनेंद्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर मती डोमेश्वरी वर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मती किरणमयी नायक, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा सहित बड़ी संख्या में मनवा कुर्मी समाज के लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिवेशन में सबसे पहले छत्रपति शिवाजी महाराज, सरदार वल्लभ भाई पटेल, स्वामी आत्मानंद महाराज, डॉ. खूबचंद बघेल सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

 

 

Related Posts

अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
देश

अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

August 2, 2026
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का यहां जाने स्टेप -बाय -स्टेप प्रोसेस
देश

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का यहां जाने स्टेप -बाय -स्टेप प्रोसेस

August 2, 2026
IPO News: अगस्त में आने वाली है ₹25,000 करोड़ के IPO की बाढ़! Shiprocket और Zepto समेत ये बड़ी कंपनियां मचाएंगी धमाल
देश

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते खुलेंगे 6नए आईपीओ, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

August 2, 2026
Earthquake News: देश कि राजधानी दिल्ली में लगे भूकंप के झटके, जाने रिक्टर स्केल पर कितनी? रही तीव्रता
देश

Earthquake News: देश कि राजधानी दिल्ली में लगे भूकंप के झटके, जाने रिक्टर स्केल पर कितनी? रही तीव्रता

August 2, 2026
विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद
देश

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद

August 2, 2026
August Month Ekadashi Vrat Date: सावन में कब – कब है कामिका और पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें डेट और महत्व
देश

August Month Ekadashi Vrat Date: सावन में कब – कब है कामिका और पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें डेट और महत्व

August 2, 2026
Next Post

आज से सुबह 9 बजे खुलेंगे बैंक एक घंटा ज्यादा होगा कामकाज

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

साल के पहले महीने में ही इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

December 29, 2021

एबीवीपी ने लावण्या को इंसाफ दिलाने एवं दोसी स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु सौपा ज्ञापन

January 24, 2022
Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

May 8, 2026

10 लाख से अधिक चिटफंड निवेशकों को रकम वापसी का इंतजार, जल्द मिल सकती है अच्‍छी खबर

May 12, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
  • छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता को पार्टी ने किया 6 साल के लिए निष्कासित, सामने आई मामले की यह बड़ी वजह!
  • आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का यहां जाने स्टेप -बाय -स्टेप प्रोसेस
  • *वर्तमान चुनौतियों और आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार नए आपराधिक कानूनों ने न्याय व्यवस्था में लाया ऐतिहासिक परिवर्तन : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In