• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, September 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

यूक्रेन से युद्ध के बावजूद रूस ने भारत को को शुरू की एस-400 की आपूर्ति

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 16, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

नई दिल्ली: यूक्रेन पर जारी अपने हमलों के बीच रूस ने एस-400 ट्राइम्फ मिसाइल रक्षा प्रणाली की दूसरी खेप के कुछ पुर्जों की आपूर्ति भारत को शुरू कर दी है. इस घटनाक्रम से अवगत लेागों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. हालांकि, उन्होंने बताया कि इस खेप के सभी मुख्य हिस्सों की आपूर्ति अभी तक नहीं की गई है. यूक्रेन संकट के मद्देनजर रूस द्वारा भारत को बड़े सैन्य उपकरणों की आपूर्ति में संभावित विलंब को लेकर नयी दिल्ली में चिंताएं बढ़ने के बीच यह आपूर्ति की जा रही है.

भारतीय रक्षा मंत्रालय से जुड़े एक सूत्र पीटीआई-भाषा को बताया कि रूस ने एस-400 मिसाइल प्रणाली की दूसरी खेप के कुछ पुर्जों की आपूर्ति शुरू कर दी है. इस खेप के सभी मुख्य हिस्सों की आपूर्ति की जानी अभी बाकी है. समझा जाता है कि एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम सौदे के तहत रूस ने जिन पूर्जों की आपूर्ति भारत को की है उनमें ‘सिम्युलेटर’ शामिल हैं. गौरतलब है कि रूस ने दिसंबर में एस-400 मिसाइल प्रणाली की पहली खेप की आपूर्ति शुरू की थी.

READ ALSO

Manipur news: मणिपुर में फिर बढ़ी हिंसा, 4 दिन में 6 हत्याएं : 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद

Hyderabad News: दुःखद घटना ! गणेश विसर्जन के दौरान 6 नाबालिगों की झील में डूबने से मौत, पढ़े पूरी घटना

लावरोव भारत दौरे पर आए थे

भारत ने एस-400 मिसाइल प्रणाली की इस तरह से तैनाती की है कि इसके दायरे में उत्तरी क्षेत्र में चीन से लगी सीमा और पाकिस्तान से लगी सीमा आ जाए. समझा जाता है कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की दो हफ्ते पहले भारत यात्रा के दौरान भारत-रूस रक्षा संबंध पर चर्चा हुई थी. पिछले महीने रूस ने कहा था कि उसके खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों का असर भारत को एस-400 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति पर नहीं पड़ेगा. रूसी राजदूत डेनिश अलीपोव ने कहा था, ‘जहां तक एस-400 सौदे की बात है, आश्वस्त रहें कि यह किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होगा. इसकी 100 प्रतिशत गारंटी है.’

भारत ने 2018 में की थी डील

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन पर रूस के हमला करने के बाद पश्चिमी देशों ने मॉस्को पर कड़े प्रतिबंध लगाये हैं. भारत ने अक्टूबर 2018 में, एस-400 हवाई रक्षा मिसाइल प्रणाली की पांच इकाइयों को खरीदने के लिए रूस के साथ पांच अरब डॉलर के एक सौदे पर हस्ताक्षर किया था. हालांकि, अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने भारत को चेतावनी दी थी कि वह रूस के साथ इस अनुबंध पर आगे बढ़कर अमेरिकी प्रतिबंधों को न्योता दे सकता है. लेकिन भारत ने अमेरिका की इस चेतावनी को दरकिनार करते हुए रूस के साथ एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए समझौता किया था.

क्या है S-400 मिसाइल सिस्टम?

रूस के S-400 की गिनती दुनिया के सबसे आधुनिक एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम में होती है. यह एक लंबी दूरी की सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम है, जो ड्रोन, मिसाइल, रॉकेट और यहां तक ​​कि लड़ाकू जेट सहित लगभग सभी तरह के हवाई हमलों को निष्क्रिय करने की क्षमता रखता है. S-400 मिसाइल सिस्टम 400 किलोमीटर दूरी तक 72 टारगेट को एक साथ तबाह कर सकता है. भारत इस एयर डिफेंस सिस्टम को चीन और पाकिस्तान के हवाई हमलों की काट के तौर पर देख रहा है. इसलिए इस एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती भी चीन और पाकिस्तान से लगी सीमा पर की जा रही है.

Tags: Russia started supplying S-400S-400S-400 मिसाइल सिस्टमएस-400 की आपूर्तिमिसाइल सिस्टम

Related Posts

देश

Manipur news: मणिपुर में फिर बढ़ी हिंसा, 4 दिन में 6 हत्याएं : 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद

September 17, 2026
देश

Hyderabad News: दुःखद घटना ! गणेश विसर्जन के दौरान 6 नाबालिगों की झील में डूबने से मौत, पढ़े पूरी घटना

September 17, 2026
देश

Big breaking: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

September 16, 2026
देश

Mecca missile alert: मक्का शहर में मिसाइल अटैक! इतिहास में पहली बार मक्का में हवाई हमले का अलर्ट

September 16, 2026
देश

Boeing 737 Emergency Landing: हवा में फटा विमान का टायर, फ्लोर के हो गए टुकड़े; हुई खौफनाक इमरजेंसी लैंडिंग

September 16, 2026
देश

Agartala Delhi Flight Diverted: indiGo विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखने पर लिया फैसला

September 15, 2026
Next Post

वारदात: एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, पति-पत्नी और 3 मासूम बेटियों का काटा गला

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Air india: Air india ने ईंधन की कीमतों की वजह से इन शहरों के लिए बंद की उड़ानें, यात्रियों को होगी बड़ी परेशानी

Air india: Air india ने ईंधन की कीमतों की वजह से इन शहरों के लिए बंद की उड़ानें, यात्रियों को होगी बड़ी परेशानी

May 13, 2026
Current News in CG: PM मोदी के रायपुर दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी, 2000 जवान तैनात पब्लिक के लिए 6 रूट, QR कोड से जान सकेंगे रास्ता

Current News in CG: PM मोदी के रायपुर दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी, 2000 जवान तैनात पब्लिक के लिए 6 रूट, QR कोड से जान सकेंगे रास्ता

October 29, 2025
Raigarh News : मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद”

Raigarh News : मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद”

July 12, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपित गिरफ्तार

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपित गिरफ्तार

May 9, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer: ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
  • NTA Exam Calendar 2026-27: JEE मेन-UGC NET-CUET PG का एग्जाम कैलेंडर जारी, यहां देखें परीक्षाओं की तारीखें
  • Raigarh News : PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का फरार आरोपी शहनवाज खान गिरफ्तार
  • Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: बदलाव की वास्तविक कहानी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In