Food Oil Customs Duty Cut महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार से राहत की उम्मीद है, लेकिन रोजाना बढ़ती महंगाई से जनता हलाकान है। दैनिक उपभोग से लेकर जरूरी सामानों के दाम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। लेकिन इसी बीच त्योहारों से पहले सरकार ने बड़ी राहत दे दी है। केंद्र ने सोयाबीन ऑयल (Soybean Oil Import Duty), खजूर और सूरजमुखी के तेल के आयात पर टैक्स कम (Sunflower Oil Import Duty) कर दिया है। केंद्र सरकार ने कच्चे तेल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी घटा दी है। रिफाइंड ऑयल पर भी कस्टम ड्यूटी पर बड़ राहत दी है।सरकार
कच्चे तेल पर घट गया टैक्स
Food Oil Customs Duty Cut जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने कच्चे सोयाबीन तेल (Soybean Oil Price) और कच्चे पाम तेल (Palm Oil Import Duty) पर मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) 10% से घटाकर 5% और रिफाइंड सोयाबीन तेल और रिफाइंड पाम ऑयल पर 32.5% से घटाकर 27.5% कर दिया है। (Basic Customs Duty) ये फैसला त्योहारी सीजन के दौरान खाने-पीने के तेल की मांग में होने वाली बढ़ोतरी को ध्यान में रख कर किया गया है। (Food Oil Price Relief) इसके अलावा, कच्चे सूरजमुखी तेल पर बीसीडी को 10% से घटाकर शून्य कर दिया गया है, जबकि रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर बीसीडी को 32.5% से घटाकर 22.5% कर दिया गया है।
बाजार में सस्ता हो सकता है फूड ऑयल
Food Oil Customs Duty Cut सरकार के इस फैसले से अब बाजार में तेल सस्ता होने की उम्मीद है। खाद्य तेलों के आयात में व्यापारियों की लागत कम होगी तो उम्मीद की जा रही है कि इसका फायदा ग्राहकों तक भी पहुंचेगा। ग्राहकों के लिए खुदरा कीमतों में राहत मिल सकती है। हालांकि, ग्राहकों को मिलने वाली राहत इस बात पर निर्भर करती है कि फूड ऑयल के सप्लाई चेन में ड्यूटी कटौती का फायदा किस तरह आगे बढ़ाया जाता है।














