Google Doodle On Maria Telkes: सौर ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने वाली अमेरिकी महिला वैज्ञानिक डॉ. मारिया टेलकेस (Maria Telkes) का आज (सोमवार), 12 दिसंबर 2022 को 122वां जन्मदिन है। इस मौके पर सर्च इंजन गूगल ने खास डूडल बनाकर उनके योगदान को याद किया है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उनके द्वारा की गई बड़ी खोजों के कारण ही मारिया को आज द सन क्वीन के नाम से जाना जाता है।

डॉ. मारिया टेलकेस द सोसाइटी ऑफ़ वूमेन इंजीनियर्स अचीवमेंट अवार्ड पाने वाली पहली महिला वैज्ञानिक थीं। उनका मानना था कि सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा में मानव जीवन को बदलने की ताकत है। उन्होंने सौर ऊर्जा से संबंधित कई अविष्कार किए और अपने तर्क को सही साबित किया। डॉ मारिया टेलकेस 12 दिसंबर, 1900 को हंगरी के शहर बुडापेस्ट में जन्मी थीं। उन्होंने सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कई कार्य किए हैं।

अमेरिकी सरकार ने डॉ. मारिया को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सौर डिस्टिलर विकसित करने में मदद के लिए बुलाया था। सौर डिस्टिलर समुद्री जल को ताजे पानी में बदल देता था। पैसिफिक थियेटर में तैनात सैनिकों ने इस जीवन रक्षक का इस्तेमाल किया था।
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में काम करने के दौरान ही मारिया Massachusetts में एक प्रोजेक्ट के साथ जुड़ गईं। यह प्रोजेक्ट ठंड के मौसम में घर को गर्म रखने वाले काम से संबंधित था। मारिया का प्रयोग फेल हो गया और उनको एमआईटी ने सोलर एनर्जी टीम से बाहर कर दिया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।