Gujarat Result: रुझानों में BJP ने किया 150 का आंकड़ा पार…

Gujrat  गुजरात में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। काउंटिंग के रुझानों के मुताबिक भाजपा 182 में से 149 सीटों पर आगे है और 6 सीटों पर वह जीत चुकी है। अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो भाजपा 1985 में कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

गुजरात में 1985 के विधानसभा चुनाव में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में कांग्रेस ने 149 सीटें जीती थीं। भाजपा 150 का आंकड़ा पार करने पर अपनी जीत का नया बेंचमार्क तो बनाएगी ही, साथ ही साथ कांग्रेस की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी।

भाजपा 150 के पार, कांग्रेस 20 के अंदर सिमटी
गुजरात में कुल 182 सीटों के रुझानों में भाजपा एकतरफा बढ़त लेकर 155 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 15 और आम आदमी पार्टी 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इधर, निर्दलीय और अन्य कैंडिडेट्स के खाते में 4 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं। गुजरात में आज सुबह 8 बजे से पहले आधे घंटे में पोस्टल बैलेट्स की गिनती के बाद EVM से काउंटिंग शुरू हुई थी।

बड़ी सीटों में जामनगर से भाजपा की रीवाबा, अहमदाबाद से CM भूपेंद्र पटेल, वीरमगाम से भाजपा के हार्दिक पटेल आगे चल रहे हैं। भाजपा की लीड को देखते हुए पार्टी समर्थकों ने जश्न शुरू कर दिया है। AAP के CM कैंडिडेट इशुदान गढ़वी भी लीड बनाए हुए हैं।

अपडेट्स…

 

राजकोट पश्चिम से डॉ. दर्शिता शाह 46 वोट से आगे हैं। उनकी जीत पक्की मानी जा रही है।

वढवाण से भाजपा के जगदीश मकवाणा 52 हजार वोट से आगे हैं, लीड देखकर उनकी जीत पक्की मानी जा रही है।

लीमडी मे भाजपा के कीरीट सिंह राणा 20 हजार वोट से आगे हैं, उनकी जीत भी पक्की मानी जा रही है।

भावनगर (पश्चिम) से बीजेपी के शिक्षामंत्री जीतू वाघाणी 2000 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में वे कांग्रेस कैंडिडेट से पिछड़ गए थे।

 

Also Read छत्तीसगढ़ में शीतलहर से कड़ाके की ठंड, जमी बर्फ, पारा लुढ़का…

 

वीरमगाम में हार्दिक पटेल ने AAP के अमर सिंह ठाकोर पर बढ़त बना ली है। पहले राउंड में वे पीछे चल रहे थे। इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि भाजपा 135 से 145 सीटे जीतेगी।

Gujrat मोरबी में भाजपा के कांतिलाल अमृतिया आगे चल रहे हैं। वे ब्रिज हादसे के समय लोगों को बचाने के लिए मच्छू नदी में कूदे थे। जिले की तीनों सीटों मोरबी, टंकारा और वांकानेर पर भाजपा आगे है।

 

 

कुतियाणा में लेडी डॉन संतोकबेन जडेजा के बेटे कांधल जडेजा आगे चल रहे हैं। वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं