• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, October 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

Haiwaan Trailer Release: अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन थिएटर में देगी दस्तक

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 25, 2026
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Haiwaan Trailer Release बॉलीवुड के दिग्गज सितारे अक्षय कुमार और सैफ अली खान की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ का ट्रेलर आज डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पेश कर दिया गया है। जाने-माने निर्देशक प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को रहस्य से भरे एक गहरे और डरावने मोड़ पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में जारी हुए धमाकेदार टीजर और लोकप्रिय हुए गीत ‘मेरे हीरो हैं वो’ के बाद इस फिल्म को लेकर सिनेप्रेमियों का उत्साह काफी बढ़ गया है। सामने आई नई झलक से जाहिर हो रहा है कि ये फिल्म सस्पेंस से भरी मर्डर मिस्ट्री होने वाली है। इस फिल्म में सैफ अली खान एक अंधे शख्स के रोल में लीड हीरो के रूप में नजर आएंगे, वहीं अक्षय कुमार एक खतरनाक विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म एक दो नहीं बल्कि कई सिलसिलेवार कत्ल की उलझती गुत्थी देखने को मिलेगी।

 

READ ALSO

Awarapan 2 OTT: सिनेमाघरों के बाद OTT पर रिलीज होगी इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’, जानें कब और कहां देखें फिल्म

Nana Patekar Passes Away: मशूहर अभिनेता नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

 

रहस्यमयी पोस्टरों ने बढ़ाई उत्सुकता

फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक ट्रेलर की रिलीज से ठीक पहले दो बेहद अनूठे और पेचीदा पोस्टर्स जारी करके दर्शकों की बेताबी को और बढ़ा दिया है। ये नए पोस्टर फिल्म के दोनों प्रमुख किरदारों के बीच की दुश्मनी और सस्पेंस की एक झलक पेश करते हैं। पहले पोस्टर में अक्षय कुमार एक बेसमेंट पार्किंग की भीगी सतह पर डरावनी मुस्कान के साथ बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि पानी के प्रतिबिंब में सैफ अली खान का अक्स दिखाई देता है। वहीं दूसरे पोस्टर में भूमिकाएं बदल जाती हैं, सैफ लाठी के सहारे उसी स्थान पर बैठे दिखते हैं और पानी में अक्षय का अक्स झलकता है। इन पोस्टरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अक्षय ने लिखा, ‘कल कहानी मेरी होगी। लेकिन डर… तुम्हारा।’

 

ट्रेलर में दिखी खतरनाक झलक

सामने आए ट्रेलर में आपको अक्षय कुमार एक शातिर किलर के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं सयामी खेर एक पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं, जो इस केस की जांच कर रही हैं। वहीं सैफ अली खान एक ऐसे शख्स हैं, जिन्हें कई बार कत्ल की आहट, पीछा करते शख्स की आहट सुनाई देती है और वो अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में है। ट्रेलर देख कर ये साफ हो रहा है कि सैफ के किरदार के पीछे किलर पड़ा हुआ है। बोमन इरानी का किरदार भी सस्सेंस से भरा होने वाला है, जिसका सामना भी किलर से होता ट्रेलर में दिख रहा है। कई कत्ल के बीच सैफ अली खान कैसे बचेंगे ये देखना फिल्म में दिलचस्प होगा।

 

 

 

17 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटी अक्षय-सैफ की जोड़ी

इस फिल्म के माध्यम से अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी लगभग 17 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में वापसी कर रही है। इससे पहले दोनों को वर्ष 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ में साथ देखा गया था। 90 के दशक में ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘ये दिल्लगी’, ‘तू चोर मैं सिपाही’ और ‘कीमत’ जैसी चर्चित फिल्मों में इनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। इतने सालों बाद दोनों का फिर से एक साथ आना उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज माना जा रहा है।

 

चुनौतीपूर्ण किरदारों में दिखेंगे अभिनेता

‘हैवान’ में दोनों ही कलाकारों को बिल्कुल अलग और लीक से हटकर भूमिकाओं में देखा जाएगा। सैफ अली खान इसमें एक दृष्टिहीन व्यक्ति के किरदार में हैं, वहीं अक्षय कुमार अपने करियर के सबसे डार्क और नकारात्मक अवतार में उतर रहे हैं। निर्देशक प्रियदर्शन ने इन किरदारों पर बात करते हुए बताया कि अक्षय का रोल केवल ग्रे-शेड्स तक सीमित नहीं है, बल्कि वे एक सनकी साइकोपैथ के रूप में सामने आएंगे। निर्देशक ने सैफ अली खान की अभिनय क्षमता की भी सराहना की और कहा कि उन्होंने बिना आंखें झपकाए दृष्टिहीन व्यक्ति की शारीरिक बनावट और हाव-भाव को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर साकार किया है।

 

 

मजबूत स्टारकास्ट और निर्माण दल

Haiwaan Trailer Releaseयह फिल्म प्रियदर्शन के ही निर्देशन में बनी साल 2016 की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है। इस प्रोजेक्ट के जरिए प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की हिट जोड़ी भी एक लंबे समय बाद वापस साथ आई है, जो पहले ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। मुख्य अभिनेताओं के अलावा ‘हैवान’ में बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर, सयामी खेर, शराफ हाशमी, राजपाल यादव, राजेश शर्मा, पहल चौधरी और मनोज जोशी जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस थ्रिलर का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन द्वारा किया गया है। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

 

 

Related Posts

मनोरंजन

Awarapan 2 OTT: सिनेमाघरों के बाद OTT पर रिलीज होगी इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’, जानें कब और कहां देखें फिल्म

October 9, 2026
मनोरंजन

Nana Patekar Passes Away: मशूहर अभिनेता नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

October 8, 2026
मनोरंजन

ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होने जा रहीं ये 5 फिल्में सीरीज, लिस्ट में देखे कौन – कौन सा शामिल है नाम

October 5, 2026
मनोरंजन

Prahar Trailer Release: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का ट्रेलर हुआ आउट, जानिए कब होगी रिलीज

September 30, 2026
मनोरंजन

Paris Fashion Week: पेरिस फैशन वीक में Aishwarya Rai का जलवा, लाल बाल और ब्लैक आउटफिट में दिखीं बेहद ग्लैमरस

September 29, 2026
मनोरंजन

OTT Releases This Week: ‘दुपहिया 2’ से लेकर ‘चुंबक 2’ तक OTT पर एक साथ आएंगी 7 नई फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

September 29, 2026
Next Post

Raigarh News: "अभियान संवेदना" के तहत खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

देश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी का हुआ ऐलान

February 1, 2022

जाने आज का अपना राशिफल

May 20, 2022

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

October 3, 2026
क्रिकेट बोर्ड को बदलना पड़ा इस टूर्नामेंट पूरा शेड्यूल, अब इस दिन खेले दिन जाएंगे रद्द हुए मुकाबले

क्रिकेट बोर्ड को बदलना पड़ा इस टूर्नामेंट पूरा शेड्यूल, अब इस दिन खेले दिन जाएंगे रद्द हुए मुकाबले

December 31, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Free LPG Cylinder Scheme: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रदेश सरकार की बड़ी सौगात, दीवाली और होली पर मिलेंगे 2 मुफ्त सिलेंडर!
  • Awarapan 2 OTT: सिनेमाघरों के बाद OTT पर रिलीज होगी इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’, जानें कब और कहां देखें फिल्म
  • Vivo: 10200mAh बैटरी के साथ Vivo ने लॉन्च किया धमाकेदार फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • Jewar Airport Name : जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, CM योगी ने किया ऐलान

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In