Himachal New CM: हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे नए सीएम

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शाम 4 बजे विधानसभा भवन में होगी। कांग्रेस नेताओं के बीच सीएम पद लेकर खींचतान जारी है। हालांकि सूत्रों के अनुसार सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शाम 4 बजे विधानसभा भवन में होगी। कांग्रेस नेताओं के बीच सीएम पद लेकर खींचतान जारी है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक बैठक में सुक्खू के नाम पर मुहर लग सकती है। इसकी घोषणा शाम छह बजे के आसपास हो सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य पार्टी नेताओं ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले एक-दूसरे से बातचीत की।बता दें कि हिमाचल में सीएम पद को लेकर शुक्रवार रात को नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया गया, जिसमें सीएम चुनने के लिए कांग्रेस आलाकमान को अधिकृत किया गया। हालांकि, इसके बाद शनिवार को भी मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है।

 

शनिवार सुबह से ही कांग्रेस विधायक शिमला के सेसिल होटल पहुंचने लगे। सेसिल होटल में ही पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक ठहरे हुए हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हैं। हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट जनादेश मिला है, लेकिन इसके बाद भी छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन से बने खाई को भरना और विधायक दल के नेता पर आम सहमति तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है, जो मुख्यमंत्री बनेगा।

बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ही सीएम को लेकर आखिरी फैसला लेने वाला है। इस बीच प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आलाकमान को 5 नामों की सूची भेज दी है। वहीं, इन सब के बीच सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम की चर्चा तेज हो गई है।

 

Smita Pruseth

Recent Posts

TV Anchor Murder: इस तरह मिली महिला पत्रकार की लाश,जाने पूरा मामला

TV Anchor Murder:ढाका। बांग्लादेश में तख्ता पलट होने के बाद भी हिंसा का दौर थमने का…

6 days ago

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 2 सितम्बर को अपने निवास परिसर में तीजा-पोरा तिहार के कार्यक्रम में शामिल होंगे

रायपुर, 01 सितम्बर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 2 सितम्बर को अपने निवास परिसर…

6 days ago

‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’ के लिए मुख्यमंत्री निवास सज-धज कर तैयार

रायपुर, 01 सितम्बर 2024 ‘‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’’ के लिए मुख्यमंत्री श्री…

6 days ago

Kolkatta News: कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय ने ट्रेनी डॉक्टर की मौत को लेकर किया नया दावा, अब कही ये बात

Kolkatta News कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय ने ट्रेनी डॉक्टर की मौत को…

6 days ago

Raigarh News: चक्रधर समारोह के भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर

Raigarh News रायगढ़, 1 सितम्बर 2024/ इस वर्ष 39 वां चक्रधर समारोह पूरी गरिमा और…

6 days ago

Cg News: LPG गैस के दामों मे हुई बढ़ोतरी,जाने छत्तीसगढ़ के शहरों में क्या है नई कीमत?..देखे लिस्ट

Cg News रायपुर: नए महीने सितंबर की शुरूआत के साथ ही एक बार फिर महंगाई का…

6 days ago