• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 29, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Indian Railways: 1 अक्टूबर से रेलवे की खास चेकिंग, टिकट के साथ रखना होगा ये खास दस्तावेज

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 29, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Indian Railways रेल यात्रियों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से टिकट चेकिंग को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सेंट्रल रेलवे 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. इस दौरान ट्रेनों और स्टेशनों पर टिकट की जांच पहले के मुकाबले ज्यादा सख्ती से की जाएगी. खास तौर पर रियायती किराए पर लिए गए टिकट, रिजर्वेशन कोटे के तहत बुक टिकट और पास या PTO पर यात्रा करने वाले यात्रियों की जांच पर फोकस रहेगा.

 

READ ALSO

Liquor Price Hike: शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर, 1 अक्टूबर से महंगी हो सकती है शराब, बढ़ेगी एक्साइज ड्यूटी

Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹1.15 लाख हुआ गोल्ड रेट

 

इस अभियान के दौरान यात्रियों को टिकट के साथ अपना ओरिजिनल ID प्रूफ भी रखना होगा. अगर चेकिंग के समय जरूरी ID नहीं दिखाई गई, तो यात्री के टिकट की वैधता पर सवाल उठ सकता है. अगर एक ही टिकट पर एक से ज्यादा लोग सफर कर रहे हैं, तो चेकिंग के समय कम से कम एक यात्री के पास वैध ID होना जरूरी होगा. ID नहीं दिखाने की स्थिति में उस टिकट पर सफर कर रहे सभी यात्रियों को बिना सही टिकट के यात्रा करने वाला माना जा सकता है. ऐसे मामलों में रेलवे के नियमों के तहत जुर्माना या दूसरी कार्रवाई हो सकती है.

 

ये भी पढ़ेंGold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹1.15 लाख हुआ गोल्ड रेट

 

रियायत और रिजर्वेशन कोटे वालों पर खास नजर

रेलवे की ओर से रियायती किराए पर यात्रा करने वाले यात्रियों और तय रिजर्वेशन कोटे का इस्तेमाल करने वालों की भी जांच की जाएगी. चेकिंग के दौरान यह देखा जाएगा कि यात्री वास्तव में उस रियायत या कोटे का फायदा लेने के योग्य है या नहीं.

 

 

यानी सिर्फ टिकट दिखाना काफी नहीं हो सकता. जरूरत पड़ने पर यात्री को अपनी पहचान से जुड़े दस्तावेज भी दिखाने होंगे, ताकि यह पता चल सके कि टिकट सही व्यक्ति के लिए बुक किया गया है.

 

पास और PTO वालों के लिए भी जरूरी है ID

रेलवे कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य अक्सर ई-पास और PTO जैसी यात्रा सुविधाओं का इस्तेमाल करते हैं. ई-पास के जरिए पात्र लोगों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है, जबकि PTO के जरिए कम किराए पर टिकट लिया जा सकता है.

 

1 अक्टूबर से ऐसे यात्रियों को भी यात्रा के दौरान अपना ओरिजिनल ID प्रूफ साथ रखना होगा. साथ ही यात्रा से पहले यह भी देखना होगा कि ई-पास या PTO को सही तरीके से ‘अथॉरिटी टू ट्रैवल’ में बदला गया है या नहीं. अगर जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की गई या वैध ID नहीं दिखाई गई, तो यात्री के खिलाफ बिना सही टिकट यात्रा करने के नियमों के तहत कार्रवाई हो सकती है.

 

बिना रिजर्वेशन वाले टिकट भी जांचे जाएंगे

सेंट्रल रेलवे का यह अभियान सिर्फ रिजर्व टिकट या रियायत वाले यात्रियों तक सीमित नहीं रहेगा. बिना रिजर्वेशन वाले टिकटों की भी जांच की जाएगी. अगर किसी टिकट पर चेकिंग स्टाफ को शक होता है, तो वह मौके पर TTE ऐप के जरिए टिकट की जानकारी जांच सकता है. इसका मकसद फर्जी या बदले हुए टिकटों के इस्तेमाल और रिजर्वेशन, रियायत या पास की सुविधाओं के गलत इस्तेमाल को रोकना है.

 

यात्रियों को क्या करना चाहिए?

1 अक्टूबर से यात्रा करने वालों के लिए सबसे जरूरी है कि टिकट के साथ अपना ओरिजिनल ID प्रूफ जरूर रखें. अगर आप रियायत, रिजर्वेशन कोटा, ई-पास या PTO के जरिए यात्रा कर रहे हैं, तो उससे जुड़े दस्तावेज और यात्रा की अनुमति भी पहले से चेक कर लें.

 

Indian Railwaysअक्टूबर महीने में सेंट्रल रेलवे के ट्रेनों और स्टेशनों पर टिकट चेकिंग अभियान के दौरान जांच ज्यादा सख्त हो सकती है. इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले टिकट और ID दोनों की जांच कर लेना बेहतर रहेगा.

 

Related Posts

बिजनेस

Liquor Price Hike: शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर, 1 अक्टूबर से महंगी हो सकती है शराब, बढ़ेगी एक्साइज ड्यूटी

September 29, 2026
बिजनेस

Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹1.15 लाख हुआ गोल्ड रेट

September 29, 2026
बिजनेस

Vande Bharat Sleeper: देश को मिलेगी दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, इन शहरों के बीच होगा हाई स्पीड सफर

September 29, 2026
बिजनेस

Pulses Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई की मार; चना-मूंग, तुवर, उड़द और मसूर के दाम हुई महंगी

September 29, 2026
बिजनेस

Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

September 29, 2026
बिजनेस

New Rules: 1 अक्टूबर से होंगे कई बड़े बदलाव, लागू होंगे 10 नए नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

September 29, 2026
Next Post

Liquor Price Hike: शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर, 1 अक्टूबर से महंगी हो सकती है शराब, बढ़ेगी एक्साइज ड्यूटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Bank Holiday in November: जल्द निपटा लें अपने जरूरी काम, इस बार नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की लिस्ट

Rashifal For Today: मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!

October 25, 2025
ऋचा घोष ने बल्ले से दिखाया रौद्र रूप, एक झटके में कर दिए कई रिकॉर्ड्स धराशायी

ऋचा घोष ने बल्ले से दिखाया रौद्र रूप, एक झटके में कर दिए कई रिकॉर्ड्स धराशायी

October 9, 2025

IPL 2022 : धमाकेदार जीत से CSK की वापसी, RCB को 23 रन से हराया

April 13, 2022

Honor: 6000mAh की बैटरी के साथ Honor ने लॉन्च किया यूनीक फोन, जानें कीमत और फीचर्स

August 25, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Cg News : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर नम्रता जैन
  • Today Cg News : मुख्यमंत्री दर्शन योजना से वरिष्ठ नागरिकों के तीर्थदर्शन का सपना हुआ साकार
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह
  • Chhatisgarh Samachar : युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In