IPL 2023 के लिए मिनी ऑक्शन शुक्रवार को हुआ। 10 टीमों ने 167 करोड़ रुपए की रकम खर्च कर 80 प्लेयर्स खरीदे। इस ऑक्शन से एक खास ट्रेंड उभर कर सामने आया। जो खिलाड़ी एक से ज्यादा स्किल के धनी हैं, उन पर पैसों की बरसात हुई। इसमें सैम करन ने बाजी मारी। पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा। वे पिछले साल चेन्नई टीम से खेले थे।
आखिर IPL के कोहिनूर कैसे बन गए सैम करन:वे 4 कारण, जिससे IPL मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे बिके
कोच्चि16 मिनट पहले
IPL 2023 के लिए मिनी ऑक्शन शुक्रवार को हुआ। 10 टीमों ने 167 करोड़ रुपए की रकम खर्च कर 80 प्लेयर्स खरीदे। इस ऑक्शन से एक खास ट्रेंड उभर कर सामने आया। जो खिलाड़ी एक से ज्यादा स्किल के धनी हैं, उन पर पैसों की बरसात हुई। इसमें सैम करन ने बाजी मारी। पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा। वे पिछले साल चेन्नई टीम से खेले थे।
इसके अलावा, कैमरून ग्रीन, बेन स्टोक्स, निकोलस पूरन ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्हें 15 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत देकर खरीदा गया। मुंबई ने कैमरून ग्रीन को 17.50 करोड़ में, चेन्नई ने बेन स्टोक्स-16.25 करोड़ में और लखनऊ ने निकोलस पूरन के लिए 16 करोड़ रुपए दिए।
पहले जानते हैं क्यों सबसे महंगे बिके करन, उनकी 4 खासियत
करन 3 डायमेंसनल प्लेयर हैं यानी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग कर सकते हैं।
डेथ ओवर स्पेशलिस्ट हैं। मैच के 17 से 20 ओवर में अपनी गेंदबाजी से मैच पलटने का हुनर रखते हैं।
लोअर ऑर्डर पर बल्लेबाजी करते हैं यानी शुरुआती विकेट गिरने के बाद जरूरत पड़ने पर रन बना सकते हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप में प्रभावी गेंदबाजी की। वे 13 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।
तीन साल में करन ने अपनी कीमत दो गुनी से ज्यादा बढ़ा ली। उन्हें सबसे पहले पंजाब किंग्स ने 2019 में 7.2 करोड़ रुपए में खरीदा था।
2 कैमरून ग्रीन…टॉप ऑर्डर बैटर हैं, 140+ की स्पीड से बॉलिंग कर सकते हैं
ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर बैटर कैमरून ग्रीन का नाम पहली बार IPL ऑक्शन में आया है। उन्हें मुंबई इडियंस की टीम ने 17.50 करोड़ रुपए में खरीदा। उनके लिए कई टीमों ने बोली लगाई थी।
Also Read Petrol-Diesel Price: क्रूड ऑयल में दर्ज की गई जबरदस्त बढ़ोतरी, जानिए आज का नया रेट….
IPL ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पारी की शुरुआत में तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं। साथ ही 140 से अधिक की गति से गेंदबाजी कर सकते हैं। ग्रीन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के भारतीय दौरे पर विस्फोटक पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।