• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, March 13, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

IPL 2022: शाहरुख खान के नाइट राइडर्स ग्रुप का बड़ा फैसला

यह दुनिया में टी-20 क्रिकेट से लेकर मेजर लीग क्रिकेट में सबसे सफल ब्रांड में से एक है।

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 2, 2022
in खेल, देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख का क्रिकेट की दुनिया में भी बोलबाला रहा है। शाहरुख के नाइट राइडर्स ग्रुप के पास आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम और कैरेबियन प्रीमियर लीग में त्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम का मालिकाना हक है। यह दुनिया में टी-20 क्रिकेट से लेकर मेजर लीग क्रिकेट में सबसे सफल ब्रांड में से एक है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2012 और 2014 में दो खिताब अपने नाम किए हैं। वहीं, त्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम ने तीन बार कैरेबियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता है। अब नाइट राइडर्स ग्रुप का प्लान क्रिकेट को दूसरे देशों में भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का है। इसी दिशा में नाइट राइडर्स ग्रुप ने कदम भी उठाए हैं। शाहरुख ने कहा है कि वह लॉस एंजेलिस में वर्ल्ड क्लास क्रिकेट वेन्यू बनवाना चाहते हैं।

READ ALSO

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज

इसी कड़ी में मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) ने शाहरुख की नाइट राइडर्स ग्रुप और सिटी ऑफ इरविन के साथ साझेदारी कर वेन्यू बनाने की ओर कदम बढ़ाए हैं। इन तीनों ने ‘एक्सक्लूसिव नेगोशिएटिंग एग्रीमेंट’ (ईएनए) पर हामी भर दी है। इसमें डिजाइन एप्रूवल से लेकर तमाम कामों को लेकर प्लान बनाने और उस पर अमल करने की बात कही गई है। यह क्रिकेट वेन्यू लॉस एंजेलिस के ग्रेट पार्क के 15 एकड़ पार्सल में बनाया जाएगा।

शाहरुख ने अपने एक बयान में कहा- अमेरिका में एमएलसी में हमारा निवेश, यूएसए में क्रिकेट के रोमांचक भविष्य में हमारे विश्वास पर आधारित है। यह टी-20 क्रिकेट में नाइट राइडर्स को एक ग्लोबल ब्रांड के रूप में स्थापित करने की हमारी रणनीति से जुड़ा हुआ है। लॉस एंजेलिस के एक वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम बनाने की योजना हमारे और एमएलसी के लिए रोमांचक है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित महानगरीय क्षेत्रों में से एक पर प्रभाव डालेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टेडियम में अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, लॉकर रूम, लक्जरी सुइट्स, पार्किंग, कंसेशन्स, फील्ड लाइटिंग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की मान्यता को पूरा करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की पिच शामिल होगी। यूएसए क्रिकेट आने वाले समय में पुरुषों और महिलाओं के विश्व कप टूर्नामेंट के लिए बोली लगा सकता है। 2024 मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप यूएसए और वेस्टइंडीज की सह-मेजबानी में ही होना है।

आईसीसी लॉस एंजेलिस में होने वाले 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करने के लिए बोली लगा रहा है। यदि सफल रहा, तो ग्रेट पार्क का स्टेडियम दक्षिणी कैलिफोर्निया में होने वाले आयोजन के लिए एक केंद्रस्थल बन सकता है।

Tags: IPL 2022शाहरुख खान के नाइट राइडर्स ग्रुप

Related Posts

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
देश

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

March 13, 2026
IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज
देश

IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज

March 13, 2026
Energizer P30K Apex: लॉन्च हुआ ये नया 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन; एक बार चार्ज, महीने भर आराम!
देश

Energizer P30K Apex: लॉन्च हुआ ये नया 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन; एक बार चार्ज, महीने भर आराम!

March 13, 2026
Weather Update News: बढ़ती गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यो में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
देश

Weather Update News: बढ़ती गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यो में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

March 13, 2026
LPG Price Hike India: ईरान-इजरायल जंग के बीच रसोई गैस 115 रुपए की बढ़ोतरी, क्या पेट्रोल डीजल भी होगा महंगा?
देश

LPG Gas Refilling Rules Change: उज्जवला कनेक्शन धारकों के लिए जरूरी खबर, अब इतने दिन बाद ही भरवा सकेंगे सिलेंडर

March 12, 2026
दिल्ली के उत्तम नगर में लगी भयानक आग, करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक, तबाही का Video आया सामने
देश

दिल्ली के उत्तम नगर में लगी भयानक आग, करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक, तबाही का Video आया सामने

March 12, 2026
Next Post

वह निर्देशक जिसके लिए खुद भारत आया था ‘ऑस्कर’, पहली फिल्म पर मचा था बवाल

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

देश के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी नायकों का योगदान अद्वितीय – मुख्यमंत्री श्री साय

देश के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी नायकों का योगदान अद्वितीय – मुख्यमंत्री श्री साय

December 27, 2025

मस्जिद के अंदर विस्फोट, 30 की मौत; 50 लोग घायल

March 4, 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा हुआ स्थगित

April 19, 2022
गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार है प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री साय

गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार है प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री श्री साय

January 27, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
  • पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़
  • सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In