• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, April 30, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह आज पीएम मोदी से और त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देव अमित शाह से मिलेंगे

संभावना जताई जा रही है कि मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार और मंत्रियों के विभाग के बंटवारे को लेकर चर्चा हो सकती है।

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 18, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

मणिपुर की सत्ता में वापसी के एक महीने बाद शनिवार को मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। मंत्रिमंडल विस्तार के एक दिन बाद बीरेन सिंह सोमवार यानी आज दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार और मंत्रियों के विभाग के बंटवारे को लेकर चर्चा हो सकती है।

बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार में मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने छह नए मंत्रियों को शामिल किया है। नए कैबिनेट मंत्रियों में तेंगनौपाल से भाजपा विधायक लेतपाओ हाकप, कोंथौजम से भाजपा विधायक सपम रंजन सिंह , नाम्बोल से विधायक थौनाओजम बसंत सिंह, खुरई से एल सुसिंद्रो मैतेई और सेकमाई से विधायक एच डिंगो सिंह और एनपीएफ के चिंगई विधायक खासीम वासुम शामिल हैं।

READ ALSO

कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग! $120 प्रति बैरल के पार पहुंचा क्रूड, दुनिया की अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

शनिवार को उन्हें राज्यपाल ला गणेशन ने इंफाल में राजभवन में शपथ दिलाई। हालांकि अभी उनके विभागों की घोषणा नहीं हुई है। इस मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। वर्तमान में मंत्रिमंडल में भाजपा के 10 मंत्री और एनपीएफ से दो मंत्री हैं।

मणिपुर में पिछले महीने भाजपा ने 60 में से 32 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर सत्ता में वापसी की थी। दूसरे कार्यकाल के लिए पूर्वोत्तर राज्य जीतने के बाद बीरेन सिंह और उनके पांच सहयोगियों ने 21 मार्च को मंत्री पद की शपथ ली थी।

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात
वहीं, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब भी आज शाम को ही राज्य के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इससे पहले गुजरात में आयोजित चार दिवसीय (10 अप्रैल से 14 अप्रैल) ‘माधवपुर घेड’ मेले में त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने सोमवार को शिरकत की थी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि “आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की वजह से नॉर्थ ईस्ट को विश्व पटल पर ख्याति प्राप्त हो रही है और इसे वह दर्जा प्राप्त हो रहा है, जिसका वो हकदार था।मोदी के पीएम बनने के बाद से नार्थ ईस्ट देश की प्राथमिकता में है। वरना इस क्षेत्र को न कोई जानता था और न ही पूछता था।”

पीएम मोदी के नेतृत्व में त्रिपुरा में अप्रत्याशित विकास हुआ: बिप्लब देब
उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में पिछले कई वर्षों से कम्युनिस्टों की सरकार रही और हमारा राज्य मुख्यधारा के राज्यों की तुलना में अत्यधिक पीछे चला गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के दो साल के अंदर ही त्रिपुरा में ‘खतरे की पहचान और जोखिम मूल्यांकन’ (एचआईआरए) मॉडल के तहत अप्रत्याशित विकास हुआ है। यह माधवपुर गांव न सिर्फ भगवान श्री कृष्ण और विदर्भ कुमारी रुक्मिणी के विवाह की साक्षी स्थली है। बल्कि यह भारत के पूर्वोत्तर और पश्चिम प्रदेशों के सांस्कृतिक मिलन का स्थल भी है।

Related Posts

कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग! $120 प्रति बैरल के पार पहुंचा क्रूड, दुनिया की अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
देश

कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग! $120 प्रति बैरल के पार पहुंचा क्रूड, दुनिया की अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

April 30, 2026
West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग
देश

West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

April 30, 2026
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, चलती कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जले
देश

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, चलती कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जले

April 30, 2026
फिर चालू होंगे बंद पड़े PF खाते, EPFO जल्द शुरू करेगा ‘ई-प्राप्ति’ पोर्ट्ल
देश

फिर चालू होंगे बंद पड़े PF खाते, EPFO जल्द शुरू करेगा ‘ई-प्राप्ति’ पोर्ट्ल

April 29, 2026
Cigarette Price: सिगरेट पीना 1 मई से होगा महंगा, 17% तक बढ़ सकते हैं दाम, जानें नया रेट
देश

Cigarette Price: सिगरेट पीना 1 मई से होगा महंगा, 17% तक बढ़ सकते हैं दाम, जानें नया रेट

April 29, 2026
Bank Holidays in May: मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें पूरा कैलेंडर
देश

Bank Holidays in May: मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें पूरा कैलेंडर

April 29, 2026
Next Post

ऐतिहासिक स्मारकों में अब दशहरा, होली, महिला दिवस पर नहीं लगेगी टिकट

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री श्री बघेल से सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन छत्तीसगढ़ विरक्त संत संगठन के संतों ने की सौजन्य मुलाकात

June 19, 2022

6वीं बटालियन के सुने मकान में चोरी, कोतवाली पुलिस की जांच में बटालियन के सिपाही की भूमिका संदिग्ध

June 8, 2022
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में कप्तान शुभम गिल की हुई वापसी। देखें प्लेयर्स के नाम..

भारत ने 301 रन के टारगेट 49 ओवर में किया हासिल। टीम इंडिया ने 20 वीं बार किया 300 रनों का टारगेट चेज।

January 12, 2026

समय सीमा निर्धारित कर कार्यो को करें पूर्ण-कलेक्टर श्री भीम सिंह

March 21, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग! $120 प्रति बैरल के पार पहुंचा क्रूड, दुनिया की अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
  • West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, चलती कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जले
  • CG 5th 8th Result 2026: इंतजार खत्म… आज जारी होगा 5वीं-8वीं का परीक्षा के परिणाम, जानें परिक्षार्थी कैसे करें चेक

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In