• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, November 25, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Modi cabinet decision: स्वदेशी उपकरण निर्माण से सिलचर एयरपोर्ट तक, मोदी कैबिनेट ने 5 बड़े फैसले पर लगी मुहर

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 25, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Modi cabinet decision प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और डाक सेवाओं को मजबूत करने के लिए पांच बड़े फैसले लिए गए। सरकार इन योजनाओं पर कुल ₹19,934 करोड़ खर्च करेगी। इन फैसलों में जहां असम के सिलचर में नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने को मंजूरी दी गई है, वहीं तमिलनाडु के कामराजार पोर्ट पर दूसरा कंटेनर टर्मिनल भी विकसित किया जाएगा। इसके अलावा निर्माण और बुनियादी ढांचे से जुड़े उपकरणों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ₹11,000 करोड़ की योजना को मंजूरी मिली है। आइए जानते हैं कि आज की कैबिनेट मीटिंग में क्या-क्या बड़े फैसले लिए गए।

 

READ ALSO

Trump Tarrif: भारत और चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप; जानिए क्या होगा असर?

Bank FD Rates: HDFC समेत 12 बैंकों ने बदली FD की ब्याज दरें, जानें कहाँ मिल रहा कितना इंटरेस्ट?

Read more Chhatisgarh News : पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

 

1. निर्माण उपकरणों के उत्पादन के लिए ₹11,000 करोड़ की योजना

कैबिनेट ने देश में कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर इक्विपमेंट (CIE) यानी निर्माण और बुनियादी ढांचे से जुड़े उपकरणों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ₹11,000 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है। यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2033-34 तक आठ साल के लिए लागू होगी। प्रेस ब्रीफिंग में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत का CIE उद्योग दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उद्योग है। वित्त वर्ष 2024-25 में इसका बाजार करीब ₹97,000 करोड़ का था। हालांकि, इस क्षेत्र की लगभग 45 फीसदी जरूरतें आयात से पूरी होती हैं। ऐसे में सरकार का लक्ष्य देश में ही आधुनिक उपकरणों के निर्माण की क्षमता विकसित करना और आयात पर निर्भरता कम करना है। इस योजना के तहत सात तरह के उपकरणों के घरेलू उत्पादन पर खास ध्यान दिया जाएगा। इनमें टनल बोरिंग मशीन, ऑफ-हाईवे ट्रक, एक्सकेवेटर, क्रेन, लोडर, पाइलिंग रिग और ड्रिलिंग मशीन शामिल हैं। इन उपकरणों का इस्तेमाल सड़क, सुरंग, पुल और अन्य बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में होता है।

 

2. कामराजार पोर्ट पर बनेगा दूसरा कंटेनर टर्मिनल

कैबिनेट ने तमिलनाडु के कामराजार पोर्ट लिमिटेड (KPL) में दूसरे कंटेनर टर्मिनल के विकास को भी मंजूरी दी है। इस परियोजना पर करीब ₹4,288 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत DBFOT यानी डिजाइन, निर्माण, वित्तपोषण, संचालन और हस्तांतरण के आधार पर विकसित किया जाएगा। इस टर्मिनल को 111 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। इसकी सालाना क्षमता 20 लाख TEUs (ट्वेंटी-फुट इक्विवेलेंट यूनिट) होगी। टर्मिनल का बर्थ 900 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा होगा। यहां 24,346 TEUs तक क्षमता वाले और 400 मीटर तक लंबे बड़े कंटेनर जहाजों को संभाला जा सकेगा। परियोजना की रियायत अवधि 40 साल तय की गई है। इससे बंदरगाह की कंटेनर हैंडलिंग क्षमता बढ़ाने और समुद्री व्यापार को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

 

3. असम के सिलचर में बनेगा नया एयरपोर्ट

कैबिनेट ने असम के सिलचर में डोलू इलाके में नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस परियोजना पर ₹2,014 करोड़ खर्च होंगे। इसका पूरा खर्च एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) अपने आंतरिक संसाधनों से उठाएगी। नए एयरपोर्ट में व्यस्त समय के दौरान एक घंटे में 800 यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी। इसमें 400 यात्री आने और 400 यात्री जाने की क्षमता शामिल है। इसकी सालाना यात्री क्षमता 10.1 लाख होगी। फिलहाल सिलचर का मौजूदा एयरपोर्ट भारतीय वायुसेना के स्वामित्व में है, जहां AAI करीब 70 एकड़ क्षेत्र में सिविल एन्क्लेव संचालित करती है। जगह की कमी के कारण मौजूदा एयरपोर्ट का विस्तार करना मुश्किल है। नया एयरपोर्ट बनने से बराक वैली और पूर्वोत्तर के आसपास के इलाकों की हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। इससे पर्यटन और क्षेत्रीय कारोबार को भी बढ़ावा मिल सकता है।

 

4. डाकघरों के आधुनिकीकरण पर ₹1,141 करोड़ खर्च

सरकार ने अगले पांच साल में डाकघरों के आधुनिकीकरण के लिए ₹1,141 करोड़ मंजूर किए हैं। इस रकम का इस्तेमाल ग्रामीण डाकघरों को बेहतर बनाने, मेल और पार्सल पहुंचाने वाली लॉजिस्टिक्स व्यवस्था मजबूत करने और सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने में किया जाएगा। इस योजना के तहत डाक विभाग के नेटवर्क को आधुनिक बनाने के साथ-साथ डाक और पार्सल सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर रहेगा। इससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है।

 

5. डाक विभाग की इमारतों और स्टाफ क्वार्टर का होगा नवीनीकरण

कैबिनेट ने डाक विभाग की एस्टेट मैनेजमेंट स्कीम को भी जारी रखने की मंजूरी दी है। इस योजना पर वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक पांच साल में ₹1,491 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके तहत नए डाकघर बनाने, पुराने डाकघरों का नवीनीकरण करने और सभी डाकघरों को एक जैसी ब्रांडिंग देने का काम किया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत और विभाग की ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण पर भी पैसा खर्च होगा। सरकार का मानना है कि आधुनिक डाकघर पार्सल बुकिंग, आखिरी छोर तक डिलीवरी, वित्तीय समावेशन और नागरिकों को सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएंगे। यह योजना डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्यों के अनुरूप है।

 

पांच फैसलों पर कुल ₹19,934 करोड़ का निवेश

Modi cabinet decisionमोदी कैबिनेट के इन पांच फैसलों के तहत सरकार कुल ₹19,934 करोड़ खर्च करेगी। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरणों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने वाली योजना के लिए रखा गया है। वहीं, एयरपोर्ट, पोर्ट और डाक सेवाओं से जुड़े निवेश के जरिए कनेक्टिविटी, व्यापार और सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी।

 

 

Related Posts

बिजनेस

Trump Tarrif: भारत और चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप; जानिए क्या होगा असर?

November 25, 2026
बिजनेस

Bank FD Rates: HDFC समेत 12 बैंकों ने बदली FD की ब्याज दरें, जानें कहाँ मिल रहा कितना इंटरेस्ट?

November 25, 2026
बिजनेस

Mutual Fund: निवेश के मामले में महिलाएं पुरुषों को दे रहीं टक्कर! Mutual Fund में हिस्सेदारी बढ़कर 34.5% पहुंची

November 25, 2026
बिजनेस

Indian Railway: रेलवे के ग्रुप बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, हटाई गई बर्थ लिमिट, यहां जानें पूरा प्रोसेस

November 25, 2026
बिजनेस

Gold Silver price: सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; 1.44 लाख रुपये के नीचे आया सिल्वर का भाव, चेक करें आज का ताजा रेट

November 25, 2026
बिजनेस

Rupee Vs Dollar Today: रुपये ने लगाई सबसे बड़ी छलांग, 23 पैसे मजबूत हुआ रुपया, 92.62 प्रति डॉलर पर पहुंचा

November 25, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से अब 3,100 केंद्रों पर होगी धान खरीदी, इस तारीख से मिलेंगे टोकन

October 30, 2026

WhatsApp: WhatsApp में बड़ा बदलाब: अब मैसेज, फोटो और वीडियो भी कर सकेंगे शेड्यूल, जानें प्रोसेस

October 13, 2026
IND vs SA ODI Series: कल होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका का वनडे मैच, जानें कब-कहां और कैसे देखें मैच?

IND vs SA: आज रायपुर में खेल जाएगा भारत साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वन डे मैच, जानिए कहां देखें इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

December 3, 2025
IND vs ZIM: भारत ने ज़िम्बाब्वे को 35 रन से हराया, 3-0 से जीती सीरीज

IND vs ZIM: भारत ने ज़िम्बाब्वे को 35 रन से हराया, 3-0 से जीती सीरीज

July 26, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Modi cabinet decision: स्वदेशी उपकरण निर्माण से सिलचर एयरपोर्ट तक, मोदी कैबिनेट ने 5 बड़े फैसले पर लगी मुहर
  • Raigarh News : पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्लांट से कॉपर ट्यूब चोरी करने वाले आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, गए जेल
  • Chhatisgarh News : पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
  • Trump Tarrif: भारत और चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप; जानिए क्या होगा असर?

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In