बिहार से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। नई सरकार के गठन के बाद, एनडीए के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम), से कई नेताओं ने अचानक इस्तीफा दे दिया है। इसमें सबसे प्रमुख नाम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ का है, जिन्होंने कुछ समय पहले पार्टी छोड़कर सभी को हैरान कर दिया। उनके साथ कई प्रदेश अध्यक्षों ने भी त्यागपत्र दिया है।
जानकारी के मुताबिक
मदन चौधरी, प्रमोद यादव और राजेश रंजन जैसे कई प्रमुख नेतागण ने अपना इस्तीफा सीधे उपेंद्र कुशवाहा को सौंपा है। इसके अलावा, दो इस्तीफे सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिनमें से एक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीतेंद्र नाथ का नाम शामिल है।
इस्तीफा देने वाले इन नेताओं के नाम आये सामान..!!
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) से इस्तीफा देने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ, प्रदेश प्रवक्ता और महासचिव राहुल कुमार के साथ–साथ मदन चौधरी, प्रमोद यादव और राजेश रंजन भी शामिल हैं। एक ही दिन में इतनी बार इस्तीफे होने से पार्टी के भीतर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार, बिहार में नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री नियुक्त करने के बाद से राजनैतिक असंतोष बढ़ने लगा था। दीपक प्रकाश को बिना चुनाव लड़े मंत्री बनाने का निर्णय कई सदस्यों को नागवार गुजरा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस्तीफा पत्र में क्या लिखा…??

पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को एक इस्तीफा पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने कहा, “प्रिय कुशवाहा जी, मैं लगभग 9 वर्षों से आपके साथ काम कर रहा हूं, लेकिन अब मैं कई राजनीतिक और संगठनात्मक निर्णयों को अपने आप से नहीं जोड़ पा रहा हूं। ऐसे हालात में आपके साथ काम करना मेरे लिए संभव नहीं रहा है, इसलिए यह आवश्यक समझता हूं कि मैं पार्टी की सदस्यता और जिम्मेदारियों से इस्तीफा दूं।“















