• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, October 10, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Fire In AC Bus: स्लीपर बस बनीं आग का गोला, जान बचाने को चलती बस से कूदे यात्री..

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 28, 2025
in देश
Fire In AC Bus: स्लीपर बस बनीं आग का गोला, जान बचाने को चलती बस से कूदे यात्री..
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

यूपी में कानपुर के रामादेवी चौराहे के पास नेशनल हाईवे-19 पर उस वक्त खौफनाक मंजर देखने को मिला जब दिल्ली से बनारस जा रही पलक ट्रैवल्स की लग्जरी डबल-डेकर स्लीपर बस में अचानक आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। बस में उस समय करीब 30 से 40 यात्री सो रहे थे या अपनी सीटों पर आराम कर रहे थे। अचानक ऊपरी डेक में रखे सामान से धुआं निकलते देख ड्राइवर-कंडक्टर ने शोर मचाया और बस को साइड में रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।

 

READ ALSO

Election result: बंगाल उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, तमिलनाडु में विजय का जलवा

Jewar Airport Name : जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, CM योगी ने किया ऐलान

जान बचाने को चलती बस से कूदे यात्री

गनीमत यही रही कि आग सबसे पहले बस की छत पर लदे भारी-भरकम सामान में लगी। यात्रियों को कुछ पल का मौका मिला और कई लोग खिड़कियों व दरवाजों से चलती बस से सड़क पर कूद गए। कुछ यात्री तो सड़क पर लुढ़कते हुए दूर तक चले गए, लेकिन उनकी जान बच गई। जिन्हें कूदने की हिम्मत नहीं हुई या जो ऊपरी बर्थ में फंसे थे, उनकी सांसें अटक गईं। तभी रामादेवी चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने जलती बस को देखा और बिना एक पल गंवाए दौड़ पड़े।

पुलिसकर्मियों ने जलती बस में घुस बचाईं जिंदगियां

फिर पुलिसकर्मियों ने जलती बस के अंदर घुसकर चीखते-चिल्लाते यात्रियों को बाहर निकाला। एक-एक करके करीब आधा दर्जन फंसे हुए लोगों को मौके से पुलिसकर्मियों ने गोद में उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने भी मदद की और पानी की बोतलें फेंककर आग को काबू करने की कोशिश की।

 

बस के ड्राइवर-कंडक्टर पर भड़के यात्री

यात्रियों ने बताया कि बस पर जरूरत से कई गुना ज्यादा सामान लदा हुआ था। छत पर प्लास्टिक के बोरे और लोहे के बॉक्स तक रखे थे। एक यात्री घटना के बाद गुस्से में बोला कि मैं रात 2 बजे से बोल रहा था कि इतना सामान मत लादो, आग लग जाएगी तो क्या होगा? कोई नहीं सुना। आज मेरा लाखों का सामान जल गया। वहीं, एक अन्य यात्री ने बताया कि उनके बैग में 20 हजार नकद, कपड़े और जरूरी दस्तावेज थे, सब राख हो गए। मिर्जापुर शादी में जा रही एक महिला की आंखों में आंसू थे। उसकी लड्डू गोपाल की मूर्ति, लैपटॉप, 40 हजार के कपड़े-गहने, सब जल गए।

 

 

 

बस में किस वजह से लगी आग?

घटना की सूचना के बाद CFO दीपक शर्मा ने तत्काल राहत-बचाव कार्य के लिए मौके पर 6 गाड़ियां रवाना की। नेशनल हाइवे पर जाम होने की वजह से दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंचीं और करीब 1 घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। तब तक बस का सिर्फ ढांचा बचा था। इसके कारण, ट्रैफिक करीब दो घंटे तक बाधित रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट मुख्य कारण लग रहा है, लेकिन बस में खतरनाक सामान और ओवरलोडिंग की वजह से आग इतनी तेजी से फैली।

 

ट्रैवलिंग बस में ओवरलोडिंग की शिकायत लगातार आने के बाद भी RTO, GST और पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई में नाकारापन कहीं न कही बड़े सवाल उठाता है। वहीं, जानकार बताते हैं कि कानपुर में भी कई ऐसी ट्रेवल्स एजेंसी हैं जो बड़े पैमाने पर GST चोरी करते हुए देश के कई राज्यों से माल लेकर आती जाती हैं और सरकारी राजस्व को बड़े पैमाने पर चूना लगाती हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी विभागों में बैठकर ऐसी घटनाओं के होने का इंतजार करते हैं।

Related Posts

देश

Election result: बंगाल उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, तमिलनाडु में विजय का जलवा

October 9, 2026
देश

Jewar Airport Name : जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, CM योगी ने किया ऐलान

October 9, 2026
देश

Gujarat accident news: भीषण सड़क हादसा, कार-बोलेरो की जोरदार टक्कर में 7 मजदूरों की मौत

October 9, 2026
देश

Indigo Flight News: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo फ्लाइट पर गिरी बिजली, टूट गई नाक; जानिए कैसे बची यात्रियों की जान

October 8, 2026
देश

Ranchi Sex Racket: Sex Racket का भंडाफोड़; होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, कई युवक-युवतियां गिरफ्तार

October 8, 2026
देश

Nana Patekar: नाना पाटेकर की मौत की खबर ने चौंकाया, क्या था कारण? 45 मिनट तक चली थी बचाने की कोशिश

October 8, 2026
Next Post
CBSE Board Exam 2026: CBSE का बड़ा फैसला, साल में दो बार होगी कक्षा 10वीं बोर्ड का परीक्षा

CBSE Board Exam 2026 Update: CBSE 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की दो-सेशन पर बड़ा अपडेट, 12वीं के लिए एक ही सेशन जारी..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Rashifal: आज इन राशियों की इच्छाएं होंगी पूरी और अचानक धन लाभ के योग, पढ़े 25 मार्च का राशिफल

Rashifal: आज इन राशियों की इच्छाएं होंगी पूरी और अचानक धन लाभ के योग, पढ़े 25 मार्च का राशिफल

March 25, 2026

CG : राज्यपाल अनुसुइया उइके ने पीएम मोदी से की मुलाकात

April 9, 2022
देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इंकार

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इंकार

July 14, 2026
Hardik pandya: टीम इंडिया को बड़ा झटका; हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान सीरीज से बाहर, जानें वजह

Hardik pandya: टीम इंडिया को बड़ा झटका; हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान सीरीज से बाहर, जानें वजह

June 10, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार…
  • Chhattisgarh news raipur: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर में इस दिन से होगा भारत-जिम्बाब्वे T20 मैच, जानें कब से मिलेगा टिकट
  • Election result: बंगाल उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, तमिलनाडु में विजय का जलवा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In