• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, June 22, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: सड़क सुरक्षा मजबूत करने ब्लैक स्पॉटों पर सभी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित हो- कलेक्टर

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 28, 2025
in रायगढ़
Raigarh News: सड़क सुरक्षा मजबूत करने ब्लैक स्पॉटों पर सभी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित हो- कलेक्टर
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 28 नवंबर 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, ब्लैक स्पॉटों के सुधार, एंबुलेंस सेवाओं की उपलब्धता और यातायात व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने से जुड़े कई बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग और अन्य मार्गों पर चिन्हांकित सभी ब्लैक स्पॉटों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी ब्लैक स्पॉटों पर चेतावनी संकेतक, स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर तथा आवश्यक सुरक्षात्मक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चौराहा सड़कों और वाई-एंगल मार्गों का भी चिन्हांकन कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

READ ALSO

Raigarh News : एक कॉल और चैट ने खोले जेल के कई गहरे राज! जेल के भीतर मोबाइल, पैसों का खेल और सुविधाओं के दावे

Raigarh News : ब्लांइड मर्डर का खुलासा : तमनार-पूंजीपथरा मार्ग पर मिली जली हुई महिला की लाश के अंधे कत्ल का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आमजनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्कूलों महाविद्यालयों और विभिन्न स्थलों पर सड़क सुरक्षा गतिविधियाँ आयोजित की जाएं। अधिक से अधिक नागरिकों तक यातायात नियमों का संदेश पहुँचाया जाए। कलेक्टर ने जिले में संचालित 34 एंबुलेंस की संचालन व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी एंबुलेंस का जीपीएस ट्रैकिंग सक्रिय रहे, लाइव लोकेशन, वाहन चालक व स्टाफ का विवरण पुलिस कंट्रोल रूम और सभी एसडीएम के साथ नियमित रूप से साझा किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे आपात स्थिति में लोगों तक समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाने में काफी सुविधा होगी।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने थानावार सड़क दुर्घटना विवरण, मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन मामलों, परिवहन चेकपोस्ट एवं उड़नदस्ता द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण और आगामी नियंत्रण कार्ययोजना विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि ब्लैक स्पॉटों पर सुधारात्मक कार्य किए जाने के बाद दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। जिले में आपातकालीन चिकित्सा सुविधा को और बेहतर बनाने पर भी विशेष चर्चा हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश गोलछा, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, सभी एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Raigarh News : एक कॉल और चैट ने खोले जेल के कई गहरे राज! जेल के भीतर मोबाइल, पैसों का खेल और सुविधाओं के दावे
रायगढ़

Raigarh News : एक कॉल और चैट ने खोले जेल के कई गहरे राज! जेल के भीतर मोबाइल, पैसों का खेल और सुविधाओं के दावे

June 21, 2026
Raigarh News : ब्लांइड मर्डर का खुलासा : तमनार-पूंजीपथरा मार्ग पर मिली जली हुई महिला की लाश के अंधे कत्ल का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : ब्लांइड मर्डर का खुलासा : तमनार-पूंजीपथरा मार्ग पर मिली जली हुई महिला की लाश के अंधे कत्ल का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

June 21, 2026
Raigarh News : रायगढ़ साइबर थाना की टीम ने नाबालिग बालिका के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करने वाले बाल अपचारी को पकड़ा
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ साइबर थाना की टीम ने नाबालिग बालिका के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करने वाले बाल अपचारी को पकड़ा

June 21, 2026
Raigarh News : नीट यूजी परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी 8 परीक्षा केंद्रों में हुआ व्यापक मॉक ड्रिल, व्यवस्थाओं की परखी गई तैयारियां
रायगढ़

Raigarh News : नीट यूजी परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी 8 परीक्षा केंद्रों में हुआ व्यापक मॉक ड्रिल, व्यवस्थाओं की परखी गई तैयारियां

June 20, 2026
Raigarh News : तमनार में 2 लाख रुपये की उठाईगिरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस टीम ने शातिर आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : तमनार में 2 लाख रुपये की उठाईगिरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस टीम ने शातिर आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार

June 20, 2026
Raigarh News : बड़पारा शराब भट्टी के पास मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : बड़पारा शराब भट्टी के पास मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

June 19, 2026
Next Post
Current news in CG: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, झीरम नक्सल हमले के मास्टरमाइंड समेत 10 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

Current news in CG: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, झीरम नक्सल हमले के मास्टरमाइंड समेत 10 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

Lenskart Share Price: Lenskart निवेशकों को लगा झटका, 402 वाला स्टॉक 395 पर हुआ लिस्ट..

November 10, 2025

CG: चपरासी ने बैंक में ही लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

April 3, 2022
Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Raigarh News : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

April 4, 2026
Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए धमाकेदार IPO, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

May 16, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Weather update: छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून, इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी
  • Durga Ashtami 2026: मासिक दुर्गाष्टमी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि
  • Share market today: हफ्ते के पहले दिन शेयर मार्केट में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 370 तो निफ्टी 110 अंक ऊपर; सिप्ला और आईटी शेयरों में बंपर तेजी
  • Rashifal: आज इन 4 राशि वालों के लिए खुशियों और लाभ से भरा रहेगा दिन, पढ़े दैनिक राशिफल

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In