• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, March 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

Match Fixing: मैच फिक्सिंग के मामले में बड़ी करवाई; भारत के चार खिलाड़ी तत्काल सस्पेंड, यहां पढ़ें पूरी खबर

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 13, 2025
in खेल
Match Fixing: मैच फिक्सिंग के मामले में बड़ी करवाई; भारत के चार खिलाड़ी तत्काल सस्पेंड, यहां पढ़ें पूरी खबर
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Chhattisgarh news: रायपुर में गूंजेगा IPL का शोर; RCB के दो मैच प्रस्तावित, मुंबई और चेन्नई के खिलाफ होंगे मुकाबले !

T20 World Cup 2028: कब और कहां खेला जाएगा अगला ​टी20 विश्व कप, 12 टीमों ने पक्की की अपनी जगह

एक बार फिर भारतीय क्रिकेट में मैच फिक्सिंग का मामला सामने आया है। इस बार डोमेस्टिक क्रिकेट में क्रिकेट को शर्मसार किया गया है। दरअसल भारतीय घरेलू क्रिकेट में असम क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां चार खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार संबंधी गतिविधियों में शामिल पाया गया है। शुक्रवार को असम क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सनातन दास द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई कि चार खिलाड़ियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

बता दें कि पहले भी भारतीय क्रिकेट इस प्रकार की घटनाओं से जुड़ चुका है। मैच फिक्सिंग के मामलों में इंटरनेशनल खिलाड़ी भी सस्पेंड हो चुके हैं और क्रिकेट की दुनिया में भारत को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक यह मामला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 से जुड़ा हुआ है।

कौन से चार खिलाड़ियों का नाम शामिल है?

दरअसल जिन चार खिलाड़ियों को सस्पेंड किया गया है, उनमें अमित सिंह, ईशान अहमद, अमन त्रिपाठी और अभिषेक ठाकुरी का नाम शामिल है। इन चारों खिलाड़ियों को मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान भ्रष्टाचार संबंधी गतिविधियों में शामिल पाया गया है। असम क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सनातन दास ने जानकारी देते हुए कहा कि ये चार खिलाड़ी अलग-अलग स्तर पर असम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इन चार खिलाड़ियों पर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में असम के लिए खेल रहे कुछ खिलाड़ियों को प्रभावित करने और नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे हैं। इन आरोपों की जानकारी जैसे ही बोर्ड को मिली, बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने इस मामले की जांच की और आपराधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सेकिया ने दी चेतावनी

दरअसल असम क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जानकारी दी गई है कि बोर्ड की ओर से मैच फिक्सिंग में शामिल चार खिलाड़ियों के खिलाफ गुवाहाटी की क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक बीसीसीआई सचिव देवजीत सेकिया ने इन चारों खिलाड़ियों को चेतावनी दी है और स्पष्ट तौर पर कहा है कि ऐसी हरकतें किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जानकारी दे दें कि असम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में एलीट ग्रुप ए में रखा गया था। असम से स्टार खिलाड़ी रियान पराग भी खेलते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का यह टूर्नामेंट असम की टीम के लिए कुछ खास नहीं रहा। सात मुकाबलों में सिर्फ तीन जीत टीम के हाथ लगीं और अपने ग्रुप में शामिल आठ टीमों में असम की टीम सातवें नंबर पर रही। लेकिन मैच फिक्सिंग के इस मामले ने अब टीम पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं

Related Posts

Chhattisgarh news: रायपुर में गूंजेगा IPL का शोर; RCB के दो मैच प्रस्तावित, मुंबई और चेन्नई के खिलाफ होंगे मुकाबले !
खेल

Chhattisgarh news: रायपुर में गूंजेगा IPL का शोर; RCB के दो मैच प्रस्तावित, मुंबई और चेन्नई के खिलाफ होंगे मुकाबले !

March 11, 2026
T20 World Cup 2028: कब और कहां खेला जाएगा अगला ​टी20 विश्व कप, 12 टीमों ने पक्की की अपनी जगह
खेल

T20 World Cup 2028: कब और कहां खेला जाएगा अगला ​टी20 विश्व कप, 12 टीमों ने पक्की की अपनी जगह

March 9, 2026
विराट-बुमराह जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन, ऐसा करने वाले बने दुनिया के 9वें प्लेयर
खेल

विराट-बुमराह जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन, ऐसा करने वाले बने दुनिया के 9वें प्लेयर

March 9, 2026
IND vs NZ: जानिए कब खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला, एक Click में यहां पढ़ें सभी डिटेल्स
खेल

IND vs NZ: जानिए कब खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला, एक Click में यहां पढ़ें सभी डिटेल्स

March 7, 2026
भारत ने जीता विश्व कप।  भारत बनाम इंग्लैंड अंडर 19 विश्व कप फाइनल
खेल

भारत ने जीता विश्व कप। भारत बनाम इंग्लैंड अंडर 19 विश्व कप फाइनल

February 6, 2026
सोने चांदी की कीमत अब गिरावट देखने को मिल रही है। जानिए कितना सस्ता हुआ भाव हुआ भाव
खेल

सोना और चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया है। कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली

February 5, 2026
Next Post
UP News: एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, एक के बाद एक आपस में टकराईं 15 से ज्यादा गाड़ियां, कई लोग घायल

UP News: एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, एक के बाद एक आपस में टकराईं 15 से ज्यादा गाड़ियां, कई लोग घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

CM भूपेश बघेल 29 मई को जा सकते हैं दिल्ली दौरे पर

May 27, 2022
India GDP : 6.6 प्रतिशत की रफ्तार से भाग रही देश की GDP, ट्रंप का टैरिफ भी नहीं रोक पाया भारत की रफ्तार….

India GDP : 6.6 प्रतिशत की रफ्तार से भाग रही देश की GDP, ट्रंप का टैरिफ भी नहीं रोक पाया भारत की रफ्तार….

October 15, 2025
Chief Justice of India: भारत के 53वें CJI बने “जस्टिस सूर्यकांत”, जाने कब तक होगा कार्यकाल और कौन-सी भाषा में ली शपथ!

Chief Justice of India: भारत के 53वें CJI बने “जस्टिस सूर्यकांत”, जाने कब तक होगा कार्यकाल और कौन-सी भाषा में ली शपथ!

November 24, 2025
Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में कल आएगी महतारी वंदन योजना की 21वीं किस्त की राशि, ऐसे करें चेक…

Chhattisgarh latest news: अगर नहीं किया ये काम तो कट जाएगा महतारी वंदन योजना आपका नाम

November 9, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा या टीएमसी, काशीपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण
  • गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ : प्रदेश में गोधन संरक्षण को मिला नया आधार
  • राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In