• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, November 28, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Insurance Bill 2025: सरकार ने पेश किया नया इंश्‍योरेंस बिल! सस्‍ती पॉलिसी, ज्‍यादा कवरेज, यहां जानें नए बिल की 10 बड़ी बातें

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 16, 2025
in देश
Insurance Bill 2025: सरकार ने पेश किया नया इंश्‍योरेंस बिल! सस्‍ती पॉलिसी, ज्‍यादा कवरेज, यहां जानें नए बिल की 10 बड़ी बातें
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में ‘सबका बीमा सबकी रक्षा’ नाम से इंश्योरेंस कानून (संशोधन) बिल 2025 पेश किया. इसमें इंश्योरेंस सेक्टर में मौजूदा 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) का प्रस्ताव है. सीतारमण ने कहा कि इस बिल का मकसद पॉलिसीधारकों की सुरक्षा को मजबूत करना, इंश्योरेंस की पहुंच बढ़ाना और देश में इंश्योरेंस सेक्टर की ग्रोथ को तेज करना है. अब आपको ये टेक्‍न‍िकल बातें समझ में नहीं आ रही होंगी. इससे आम आदमी कैसे प्रभाव‍ित होगा. तो आइये हम आपको आसान भाषा में समझाते हैं क‍ि वास्‍तव में सबका बीमा सबकी रक्षा, इंश्‍योरेंस अमेंडमेंट ब‍िल है क्‍या?

 

READ ALSO

Modi cabinet: परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े तीन महत्वपूर्ण बिलों को कैबिनेट से मिली मंजूरी, 2 दिसंबर को राज्यसभा में बिल आएगा

Sex Racket news: मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा: पांच पुरुष और दो महिलाएं गिरफ्तार; एक महिला फरार

100 प्रतिशत FDI क्‍या मतलब है?

देश की व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने आज जो ब‍िल पेश क‍िया है, अगर वो दोनों सदनों में पास हो जाता है तो इसे कानून का रूप दे द‍िया जाएगा. अब आइये आपको बताते हैं क‍ि ब‍िल में 100 फीसदी एफडीआई की बात क्‍यों की गई है. दरअसल, इसके साथ व‍िदेशी कंपन‍ियों के ल‍िए भारतीय इंश्‍योरेंस बाजार के दरवाजे खुल जाएंगे. यानी देश के इंश्‍योरेंस सेक्‍टर में 100 फीसदी निवेश के साथ विदेशी कंपनियां भी आ जाएंगी. इससे भारतीय इंश्‍योरेंस बाजार में प्रत‍िस्‍पर्धा बढ़ेगी, प्रीमियम कम होगा और कम खर्च में अच्‍छी बीमा योजनाएं का लाभ म‍िलेगा.

 

 

 

जानें ये 10 जरूरी बातें :

कम दाम में बेहतर बीमा: 100% FDI होने से भारत में व‍िदेशी इंश्योरेंस कंपनियों का न‍िवेश बढ़ेगा. यानी भारत में ज्‍यादा से ज्‍यादा व‍िदेशी इंश्‍योरेंस कंपन‍ियां आएंगी. ऐसा होते ही कॉम्‍पेट‍िशन बढ़ेगा और बीमा का दाम घटेगा.

रोजगार के मौके बढ़ेंगे: व‍िदेशी कंपन‍ियों के आने के बाद यहां रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे. ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को नौकर‍ियां म‍िलेंगी. खासतौर से दूर-दराज के इलाकों में इंश्‍योरेंस कंपन‍ियां अपनी रीच बढ़ाने के ल‍िए नए लोगों की न‍ियुक्‍त‍ियां करेंगी.

बीमा में ज्‍यादा सुव‍िधाएं म‍िलेंगी: व‍िदेशी कंपन‍ियां यहां जब आएंगी तो वो अपनी बीमा योजना को अलग करने के ल‍िए अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर के नए प्‍लान पेश करेंगी. तो आने वाले समय में साइबर इंश्योरेंस से लेकर पेट या टेलर-मेड, माइक्रो आद‍ि जैसे प्रोडक्‍ट भी म‍िलेंगे.

फास्‍ट क्लेम सेटलमेंट होगा: 100% एफडीआई के बाद क्‍योंक‍ि प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी तो इसका असर सर्विस क्वालिटी पर भी होगा. फॉरेन कंपनियां AI/ML जैसी नई टेक्‍नोलॉजी भी लेकर आएंगी. इससे क्लेम जल्‍दी सेटल होगा.

ग्राहकों के हितों की रक्षा: नए इंश्‍योरेंस ब‍िल में अब बीमा नियामक IRDAI के पास ज्‍यादा ताकत होगी. ऐसे में अगर कोई इंश्‍योरेंस कंपनी गलत तरीके से मुनाफा कमाते हुए पकड़ी जाती है तो इरडा उससे वापस वसूलने का अधिकार रखेगा. इससे सुन‍िश्‍च‍ित होगा क‍ि ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी न हो.

बीमा आम लोगों तक पहुंचेगा: बीमा जब सस्‍ता होगा तो वह ऐसे इलाकों में भी पहुंचेगी, जहां अभी तक बीमा कंपन‍ियां नहीं पहुंच पाई हैं. यानी अभी तक जो आबादी बीमा से वंचित रही है, वो अब आसान शर्तों और सस्‍ती कीमत पर पॉलिसी खरीद पाएगी.

कस्टमर सर्विस बेहतर होगी: व‍िदेशी कंपन‍ियों के आने से ग्‍लोबल स्‍टैंडर्ड फॉलो होंगे. कंपन‍ियां, अपनी तरफ ग्राहकों को आकर्ष‍ित करने के ल‍िए बेहता कस्टमर सर्विस देंगी.

बीमा कंपनियों को म‍िलेगी वित्तीय मजबूती: विदेशी पूंजी आने से भारतीय इंश्‍योरेंस सेक्‍टर में वित्तीय मजबूती आएगी.बड़े जोखिमों कवर में सक्षम बनाएगी और पॉलिसीधारकों को लाभ मिलेगा.

इंश्योरेंस एजेंट काम पर ज्‍यादा ध्‍यान देंगे: इस ब‍िल में एजेंटों के लिए बार-बार रजिस्ट्रेशन रिन्यू कराने की प्रक्रिया को खत्म करके, ‘वन-टाइम रजिस्ट्रेशन’ की व्यवस्था का प्रस्ताव है. यानी अब एजेंटों का समय बचेगा और वो ग्राहकों को बेहतर सलाह देने पर ज्‍यादा फोकस करेंगे. इससे काम तेजी से होगा.

LIC को ज्यादा आजादी: नए ब‍िल के अनुसार LIC को अब नए जोनल ऑफिस खोलने के लिए सरकार की मंजूरी का ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. इससे वह प्राइवेट कंपनियों से मुकाबला कर पाएगी

Related Posts

देश

Modi cabinet: परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े तीन महत्वपूर्ण बिलों को कैबिनेट से मिली मंजूरी, 2 दिसंबर को राज्यसभा में बिल आएगा

November 27, 2026
देश

Sex Racket news: मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा: पांच पुरुष और दो महिलाएं गिरफ्तार; एक महिला फरार

November 24, 2026
देश

Accident news: बड़ा हादसा; स्कूल के बच्चों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई घायल

November 24, 2026
देश

West Bengal Name Change: पश्चिम बंगाल का भी बदलेगा नाम, सरकार लाएगी प्रस्ताव, जानिए क्या होगा नया नाम?

November 23, 2026
देश

Hyderabad Threat Email: 26/11 जैसे हमले की धमकी भरा ईमेल से मचा हड़कंप, 300 लोगों को जान से मारने की धमकी

November 23, 2026
देश

Boat Capsize: बड़ा हादसा; अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की नाव पलटी, 24 लोगों की हुई मौत

November 22, 2026
Next Post
Pollution Certificate: सरकार का बड़ा ऐलान, अब प्रदूषण सर्टिफिकेट न होने पर नहीं मिलेगा पेट्रोल..

Pollution Certificate: सरकार का बड़ा ऐलान, अब प्रदूषण सर्टिफिकेट न होने पर नहीं मिलेगा पेट्रोल..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का आपसी समन्वय से प्राथमिकता के साथ करें निराकरण: कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा

November 23, 2026

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर बदमाशों ने की मारपीट, भाजपा नेता पर लगा गंभीर आरोप

August 30, 2026
Rashifal For Today: आज इन राशि वालों को मिल सकता है अचानक लाभ और नौकरी में वेतन वृद्धि के योग, पढ़े दैनिक राशिफल!

Rashifal : वृषभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा साबित होगा, पढ़े 21 मार्च का राशिफल!

March 21, 2026
Current news in CG: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, झीरम नक्सल हमले के मास्टरमाइंड समेत 10 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

Current news in CG: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, झीरम नक्सल हमले के मास्टरमाइंड समेत 10 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण…

November 28, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Rashifal For Today : इन चार राशि वालों की खुलेगी किस्मत, नौकरी में मिलेंगे मनचाहे अवसर, पढ़िए मेष से लेकर मीन राशिफल!
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Modi cabinet: परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े तीन महत्वपूर्ण बिलों को कैबिनेट से मिली मंजूरी, 2 दिसंबर को राज्यसभा में बिल आएगा
  • Cg News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले से 24 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In