• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, February 6, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

NPS New Rules 2025: NPS के नियमों में बड़ा बदलाव, अब अकाउंट खोलते ही निकाल सकते हैं रुपए

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 17, 2025
in देश
NPS New Rules 2025: NPS के नियमों में बड़ा बदलाव, अब अकाउंट खोलते ही निकाल सकते हैं रुपए
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में हुआ बड़ा हादसा 30 से ज्यादा लोगों की मौत।

जानिए आयुष्मान कार्ड के इस्तेमाल से कौन कौन से अस्पताल में करा सकते हैं मुफ्त इलाज

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में निवेश करने वालों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने एनपीएस से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव कर दिया है। इन बदलावों के बाद एनपीएस पहले से ज्यादा आसान और जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने के योग्य बन गया है। आइए जानते हैं डिटेल में।।

 

 

इसमें सबसे बड़ा बदलाव है कि अब 5 साल का लॉक-इन पीरियड पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। यानी एनपीएस अकाउंट खोलने के तुरंत बाद भी आंशिक निकासी या पूरा एग्जिट संभव होगा। ये नए नियम सरकारी, गैर-सरकारी और एनपीएस-लाइट (स्वावलंबन) सभी सब्सक्राइबर्स पर लागू होंगे।

 

 

अब अकाउंट खोलते ही पैसे निकाल सकेंगे

पहले एनपीएस से आंशिक निकासी के लिए कम से कम 5 साल का इंतजार जरूरी था, लेकिन अब यह शर्त हटा दी गई है। अब सब्सक्राइबर्स बच्चों की शिक्षा, शादी, घर खरीदने या फिर अन्य जरूरी जरूरतों के लिए तुरंत निकासी कर सकते हैं। इसकी निकासी की सीमा कुल फंड का अधिकतम 25% रहेगा। इसके साथ ही इसे साल में अधिकतम 3 बार ही निकालने की अनुमति है। 60 साल से पहले एग्जिट में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी रहेगी।

 

रिटायरमेंट (60 साल) से पहले पूरा एग्जिट लेने वालों को अब पहले के मुकाबले ज्यादा आजादी मिलेगी। निकालने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है।

 

 

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड

प्रोसेस पहले से ज्यादा तेज हो गई है। निवेश की उम्र सीमा बढ़ कर अब 85 साल तक निवेश की हो गई है।

 

एनपीएस से जुड़ा एक और बड़ा बदलाव यह है कि अब निवेश की अधिकतम उम्र 75 साल से बढ़ाकर 85 साल कर दी गई है। इससे सरकारी और गैर-सरकारी दोनों कर्मचारी अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग को ज्यादा समय तक बढ़ा सकते हैं और बड़ा कॉर्पस बना सकते हैं।

 

एन्युटी खरीदने का नियम हुआ आसान

पहले रिटायरमेंट के समय कुल जमा राशि का 40% एन्युटी में लगाना अनिवार्य था, खासकर जब कॉर्पस 5 लाख रुपये से ज्यादा होता था। अब गैर-सरकारी सब्सक्राइबर्स के लिए यह शर्त आसान कर दी गई है। अब सिर्फ 20% राशि एन्युटी में लगानी होगी। इसके साथ ही 8 लाख रुपये तक के कॉर्पस पर 100% निकासी की गई है।

 

 

नए नियमों के अनुसार अगर एनपीएस कॉर्पस 8 लाख रुपये या उससे कम है तो 60 साल की उम्र में पूरी 100% राशि एक साथ निकाली जा सकती है। यह सुविधा सरकारी और गैर-सरकारी दोनों सब्सक्राइबर्स के लिए लागू होगी।

सिस्टमैटिक यूनिट रिडेम्पशन की शुरुआत

अब एनपीएस से पैसा निकालने का एक नया तरीका भी शुरू किया गया है। Systematic Unit Redemption इसमें पूरा पैसा एक साथ निकालने के बजाय आप किस्तों में धीरे-धीरे पैसे निकाल सकते हैं। कम से कम 6 साल की अवधि में यूनिट्स निकालनी होंगी। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो रिटायरमेंट के बाद नियमित आय चाहते हैं।

 

नए कॉर्पस स्लैब लागू

अब एनपीएस में दो नए कॉर्पस स्लैब तय किए गए हैं। एक 8 लाख से ज्यादा और दूसरा 12 लाख रुपए तक। 8 लाख रुपये तक के कॉर्पस पर 100% निकासी संभव होगी, जबकि ज्यादा राशि पर अलग नियम लागू होंगे।

 

 

60 साल से पहले ज्यादा बार निकासी की अनुमति

पहले 60 साल से पहले अधिकतम 3 बार निकासी की अनुमति थी, जिसे अब बढ़ाकर 4 बार कर दिया गया है। हर निकासी के बीच कम से कम 4 साल का अंतर जरूरी होगा

 

60 साल के बाद आंशिक निकासी का नियम

अगर कोई सब्सक्राइबर 60 साल के बाद भी एनपीएस में निवेश जारी रखता है तो वह आंशिक निकासी कर सकता है। हर निकासी के बीच 3 साल का अंतर जरूरी है। निकासी की सीमा खुद के योगदान का 25% तक रहेगी।

 

 

 

 

भारत की नागरिकता छोड़ने पर पूरा एग्जिट

अगर कोई एनपीएस सब्सक्राइबर भारत का नागरिक नहीं रहता तो वह अपना एनपीएस अकाउंट बंद कर सकता है। और पूरी जमा राशि एक साथ निकाल सकता है। वहीं लापता या मृत माने गए सब्सक्राइबर के लिए नियम की बात करे। तक अगर कोई एनपीएस सब्सक्राइबर लापता हो जाता है तो नॉमिनी को 20% राशि तुरंत अंतरिम राहत के तौर पर मिलेगी। बाकी 80% राशि तब दी जाएगी जब उसे कानून के तहत मृत घोषित किया जाएगा।

 

अकाउंट-सेंट्रिक अप्रोच लागू

नए नियमों में अब हर व्यक्तिगत पेंशन खाते को अलग पहचान दी गई है। इससे एक से ज्यादा एनपीएस अकाउंट रखने वाले सब्सक्राइबर्स के लिए प्रबंधन ज्यादा स्पष्ट और आसान हो जाएगा।

Related Posts

पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में हुआ बड़ा हादसा 30 से ज्यादा लोगों की मौत।
देश

पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में हुआ बड़ा हादसा 30 से ज्यादा लोगों की मौत।

February 6, 2026
जानिए आयुष्मान कार्ड के इस्तेमाल से कौन कौन से अस्पताल में करा सकते हैं मुफ्त इलाज
देश

जानिए आयुष्मान कार्ड के इस्तेमाल से कौन कौन से अस्पताल में करा सकते हैं मुफ्त इलाज

February 5, 2026
जानिए भारत में कौन सा रेलवे स्टेशन सबसे ज्यादा कमाई करता है ? मुंबई है पीछे।
देश

जानिए भारत में कौन सा रेलवे स्टेशन सबसे ज्यादा कमाई करता है ? मुंबई है पीछे।

February 5, 2026
सोने चांदी की कीमत अब गिरावट देखने को मिल रही है। जानिए कितना सस्ता हुआ भाव हुआ भाव
खेल

सोना और चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया है। कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली

February 5, 2026
Stock market : साल का दूसरा दिन निवेशकों के लिए हुआ खाश। शेयर बाजार में आया उछाल
देश

आज निवेशकों के लिए दिन भारी रहा। लाल निशान के साथ बंद हुआ बाजार

February 5, 2026
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम
देश

एनसीपी के प्रमुख अजित पवार के प्लेन हादसे का कारण आया सामान।

February 5, 2026
Next Post
Election result Kerala: तिरुवनंतपुरम में NDA की ऐतिहासिक जीत, जानें केरल निकाय चुनाव का रिजल्ट?

CG BJP OBC Morcha: छत्तीसगढ़ बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों की सूची जारी: यहां देखें लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

2014 के बाद कम हुई नॉर्थ ईस्ट की मुश्किलें – PM मोदी

April 28, 2022
Chhatisgarh news: NIA जांच एजेंसी की बड़ी कार्रवाई। चार नक्सलियों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया।

Chhatisgarh news: NIA जांच एजेंसी की बड़ी कार्रवाई। चार नक्सलियों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया।

January 4, 2026

आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत,जानिए अपना राशिफल

February 1, 2022
CG Road Tax: साय कैबिनेट का बड़ा ऐलान, इन वाहनों पर लाइफ टाइम रोड टैक्स में 50% की छूट

CG Road Tax: साय कैबिनेट का बड़ा ऐलान, इन वाहनों पर लाइफ टाइम रोड टैक्स में 50% की छूट

December 31, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • पाकिस्तान की राजधानी Islamabad में हुआ बड़ा हादसा 30 से ज्यादा लोगों की मौत।
  • Chhatisgarh news: छत्तीसगढ़ क्लब के सामने स्कूल जा रहे बच्चों का हुआ एक्सीडेंट। एक की गई जान।
  • जानिए आयुष्मान कार्ड के इस्तेमाल से कौन कौन से अस्पताल में करा सकते हैं मुफ्त इलाज
  • जानिए भारत में कौन सा रेलवे स्टेशन सबसे ज्यादा कमाई करता है ? मुंबई है पीछे।

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In