• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, October 6, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 मार्च को बिलासपुर से करेंगे ‘गौधाम योजना’ का शुभारंभ

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 13, 2026
in छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नारायणपुर से करेंगे महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायपुर, 13 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में निराश्रित और घुमंतू गौवंश के संरक्षण तथा उनके समुचित व्यवस्थापन के लिए “गौधाम योजना” की शुरुआत की जा रही है। इस योजना का औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 मार्च को बिलासपुर जिले के गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय प्रेक्षागार में आयोजित कार्यक्रम से करेंगे। योजना के अंतर्गत राज्य के अन्य जिलों में भी 29 गौधामों का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे।

READ ALSO

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा, अंबिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए सीधी ट्रेन; सांसद ने दिखाई हरी झंडी

Cg Currents News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देखे पूरी सूची

उल्लखेनीय है कि गौधाम योजना के तहत राज्य के प्रत्येक विकासखंड में 10 गौधाम स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार पूरे राज्य में कुल 1460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे, जहां गौवंश के लिए शेड, फेंसिंग, पेयजल, बिजली जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना के अंतर्गत वर्तमान में शासन द्वारा 36 गौधामों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इनमें से 29 गौधामों का पंजीयन छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग में हो चुका है। इन गौधामों का औपचारिक शुभारंभ 14 मार्च 2026 को बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम लाखासार से मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।इस अवसर पर 10 अन्य जिलों में स्थित 28 गौधामों का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। गौधाम योजना  का मुख्य उद्देश्य निराश्रित, घुमंतू और जप्त किए गए गौवंश पशुओं का संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित करना है।

योजना के तहत उन शासकीय स्थलों का पंजीयन किया जाएगा जहां पहले से पशुधन संरक्षण के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना उपलब्ध है। इन स्थलों का पंजीयन छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के माध्यम से किया जाएगा।

गौधामों का संचालन पंजीकृत गौशाला समितियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनजीओ, ट्रस्ट, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों और सहकारी समितियों द्वारा किया जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा गौधामों के संचालन के लिए विभिन्न मदों में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके तहत गौवंश के पोषण आहार के लिए पहले वर्ष 10 रुपये प्रतिदिन प्रति पशु, दूसरे वर्ष 20 रुपये, तीसरे वर्ष 30 रुपये और चौथे वर्ष से 35 रुपये प्रतिदिन की सहायता दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त अधोसंरचना निर्माण एवं मरम्मत के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का प्रावधान रखा गया है। साथ ही चरवाहों को 10,916 रुपये तथा गौसेवकों को 13,126 रुपये प्रति माह मानदेय प्रदान किया जाएगा।

गौधामों में चारा विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रति एकड़ 47 हजार रुपये प्रतिवर्ष की सहायता प्रदान की जाएगी। अधिकतम 5 एकड़ भूमि तक 2.35 लाख रुपये वार्षिक सहायता का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक गौधाम में लगभग 200 गौवंश को रखने की व्यवस्था निर्धारित की गई है। इस योजना से सड़कों और गांवों में घूमने वाले निराश्रित पशुओं की समस्या में कमी आएगी तथा गौवंश संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा, अंबिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए सीधी ट्रेन; सांसद ने दिखाई हरी झंडी

October 6, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देखे पूरी सूची

October 5, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News: रायपुर में इस तारीख से लगेगा दो दिनी राज्य स्तरीय रोजगार मेला, आठ हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती; यहां जानिए पूरी डिटेल्स

October 5, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थमी, दिन में उमस और गर्मी बढ़ी

October 5, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : 48 घंटे में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से लौटेगा मानसून, देखे आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

October 4, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज , दिन में बढ़ेगा तापमान और अब रात में हल्की ठंड का होगा एहसास

October 3, 2026
Next Post
किसानों की समृद्धि के लिए सिंचाई परियोजनाओं का सुदृढ़ होना आवश्यक : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग : छत्तीसगढ़ को मिली 15.70 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh current news: CM विष्णु देव साय आज देंगे राज्य खेल अलंकरण, 125 खिलाड़ी होंगे सम्मानित जानिए पूरी लिस्ट

August 29, 2026

Bandar OTT relese: इंतजार हुआ खत्म, इस दिन OTT पर दस्तक देगी बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’; जानें कब और कहां होगी रिलीज

August 20, 2026
Raigarh News : जम्मू से 17 वर्षीय नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, “अभियान संवेदना” के तहत पुसौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Raigarh News : जम्मू से 17 वर्षीय नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, “अभियान संवेदना” के तहत पुसौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

August 16, 2026
RBI ने खोल दिया अपना खजाना! सरकार को मिलेगा ₹2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डिविडेंड

RBI Deposit Rules: RBI का बड़ा ऐलान: अब बैंक बल्क डिपॉजिट पर तय कर सकेंगे अलग ब्याज दरें, इस दिन से होगा लागू

July 31, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : “वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च” में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, “ज्ञानेश कुमार का किया पुतला दहन”
  • Raigarh News : जीएसटी जांच में संदिग्ध मिला 32.5 टन स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रक सहित ₹26.50 लाख का माल किया जप्त
  • Raigarh News : शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार
  • Indian Railways Big Rule Change: अब इवन नहीं ऑड नंबर से शुरू होगा PNR. जानिए रेलवे का नया नियम क्या है और आप कैसे प्रभावित होंगे

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In