• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, April 3, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

बाबा गुरु घासीदास का संदेश मानवता के लिए पथ-प्रदर्शक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 20, 2025
in छत्तीसगढ़
बाबा गुरु घासीदास का संदेश मानवता के लिए पथ-प्रदर्शक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सारंगढ़ स्थित गुरु घासीदास ज्ञान स्थली, पुष्पवाटिका में आयोजित तीन दिवसीय संत गुरु घासीदास रजत जयंती समारोह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने ज्ञान स्थली में स्थापित जैतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के मार्गदर्शक थे। उनका अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” सामाजिक समानता, मानवीय गरिमा और भाईचारे की सुदृढ़ नींव रखता है। उन्होंने कहा कि जिस दौर में समाज छुआछूत, भेदभाव और रूढ़ियों से जकड़ा हुआ था, उस समय बाबा गुरु घासीदास ने सत्य, अहिंसा और समानता का निर्भीक संदेश देकर समाज को नई दिशा दी।

READ ALSO

मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की

CG Current News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 2 दोस्तों की लाश एक ही फंदे पर लटकती मिली, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार संत गुरु घासीदास बाबा के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अधिकांश गारंटियों को बीते दो वर्षों में धरातल पर उतारा गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश में धान का रकबा और किसानों की संख्या दोनों में वृद्धि हुई है, जो कृषि क्षेत्र में सरकार की नीतियों के प्रति किसानों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। सरकार प्रत्येक पात्र किसान से धान खरीदी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है, जिससे महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूती मिली है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पीएससी भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि युवाओं को योग्यता के आधार पर अवसर मिल सके। नई औद्योगिक नीति के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग के बेटा-बेटियों को उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह नीति न केवल रोजगार सृजन को बढ़ावा दे रही है, बल्कि सामाजिक न्याय को भी सशक्त कर रही है। मुख्यमंत्री ने सभी समाज वर्गों से संत गुरु घासीदास बाबा के विचारों को आत्मसात करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि “मनखे-मनखे एक समान” का विचार सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे की अडिग आधारशिला है। उन्होंने बताया कि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पूरे विश्व में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में अनुसूचित जाति समाज के विकास को नई गति मिली है। गिरौदपुरी धाम के सर्वांगीण विकास के अंतर्गत जैतखाम, मंदिर परिसर, अमृत कुंड, छाता पहाड़ तक सड़क, सीढ़ियों एवं प्रकाश व्यवस्था जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर तक शेड निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये तथा अन्य विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त भंडारपुरी धाम के विकास हेतु 17 करोड़ 11 लाख 22 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे वहां अधोसंरचना संबंधी कार्य शीघ्र प्रारंभ होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अनुसूचित जाति समाज के उत्थान हेतु प्रत्येक वर्ष पांच प्रतिभावान युवाओं को पायलट प्रशिक्षण के लिए 15-15 लाख रुपये की सहायता देने का निर्णय भी लिया गया है।

समारोह को राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री निर्मल सिन्हा, डॉ. छबिलाल रात्रे, श्रीमती केराबाई मनहर, सुश्री कामदा जोल्हे, श्रीमती ज्योति पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related Posts

मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की

April 2, 2026
CG Current News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 2 दोस्तों की लाश एक ही फंदे पर लटकती मिली, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़

CG Current News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 2 दोस्तों की लाश एक ही फंदे पर लटकती मिली, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

April 2, 2026
Chhattisgarh Naxalite Surrender: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड नक्सली रूपी के गार्ड ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Naxalite Surrender: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड नक्सली रूपी के गार्ड ने किया आत्मसमर्पण

April 2, 2026
सैटेलाइट और ड्रोन सर्विलांस से ढहा माओवादियों का किला, ढाई साल में 500 नक्सली ढेर, 2900 ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़

सैटेलाइट और ड्रोन सर्विलांस से ढहा माओवादियों का किला, ढाई साल में 500 नक्सली ढेर, 2900 ने किया सरेंडर

April 2, 2026
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार

April 2, 2026
एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल श्री डेका
छत्तीसगढ़

एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल श्री डेका

April 1, 2026
Next Post
Train Luggage Rule: Flight की तरह ट्रेन में भी ज्यादा लगेज ले जाने पर चुकाने होंगे पैसे; जानिए 1st AC, स्लिपर और जनरल के कितने होंगे चार्ज

Indian Railways: रेलवे ने जनरल टिकटों का प्रिंट रखने का कोई नियम नहीं, मोबाइल में ही दिखाकर करें सफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

HDFC Bank: RBI का बड़ा एक्शन, HDFC Bank पर ठोका ₹91 लाख का जुर्माना… जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?

HDFC Bank: RBI का बड़ा एक्शन, HDFC Bank पर ठोका ₹91 लाख का जुर्माना… जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?

November 29, 2025
India vs Australia: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे आज, जानिए कब और कहां देखें Live मैच…

India vs Australia 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले वनडे में हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

October 19, 2025
Job: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। जल्द निकलेगी शिक्षक पदों पर भर्ती

Job: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। जल्द निकलेगी शिक्षक पदों पर भर्ती

January 24, 2026
Vodafone Idea: ग्राहकों को झटका! 2 दिसंबर से पहले Vi ने महंगा कर दिया 84 दिन का वैलेडिटी वाला रिचार्ज प्लान

Vodafone Idea: ग्राहकों को झटका! 2 दिसंबर से पहले Vi ने महंगा कर दिया 84 दिन का वैलेडिटी वाला रिचार्ज प्लान

November 26, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • CG Anganwadi Bharti 2026: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
  • Toll Rates Increased: एक्सप्रेसवे पर सफर करना हुआ महंगा, Toll Tax में ₹85 तक की बढ़ोतरी
  • Rashifal For Today: इन पांच राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है कोई बड़ी कामयाबी, पढ़ें 3 अप्रैल का राशिफल
  • लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 816 होंगी? 16 अप्रैल से बुलाया गया संसद का विशेष सत्र

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In