• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, May 30, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

सैटेलाइट और ड्रोन सर्विलांस से ढहा माओवादियों का किला, ढाई साल में 500 नक्सली ढेर, 2900 ने किया सरेंडर

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 2, 2026
in छत्तीसगढ़
सैटेलाइट और ड्रोन सर्विलांस से ढहा माओवादियों का किला, ढाई साल में 500 नक्सली ढेर, 2900 ने किया सरेंडर
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Weather news: मौसम विभाग का अलर्ट: छत्तीसगढ़ समेत 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी,

राष्ट्रीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया राज्यपाल श्री डेका ने

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में माओवादी विरोधी अभियान अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। सुरक्षा बलों ने पारंपरिक रणनीतियों से आगे बढ़ते हुए अत्याधुनिक तकनीक को हथियार बनाया है, जिसका असर अब जमीन पर साफ नजर आने लगा है।

ड्रोन, सैटेलाइट सर्विलांस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल लोकेशन ट्रैकिंग जैसे उपकरणों के इस्तेमाल से माओवादियों के ठिकाने और गतिविधियां तेजी से उजागर हो रही हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा का दावा है कि इसी रणनीति के चलते पिछले ढाई वर्षों में 500 से अधिक माओवादी मारे गए हैं और आने वाले समय में यह अभियान और तेज किया जाएगा।

 

तकनीक बनी सबसे बड़ा हथियार

माओवादी विरोधी मुहिम में तकनीक ने गेम चेंजर की भूमिका निभाई है। सुरक्षा बलों को ड्रोन ऑपरेशन, सैटेलाइट इमेजिंग और एआई आधारित निगरानी प्रणाली का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। पांच से 25 किलोमीटर की रेंज वाले आधुनिक ड्रोन और एआई के जरिए अब जंगलों के भीतर भी 24 घंटे निगरानी संभव हो गई है। इससे माओवादियों के कोर जोन अबूझमाड़ जैसे दुर्गम इलाकों में छिपे ठिकानों की पहचान कर सटीक कार्रवाई की जा रही है।

आंकड़ों में सफलता की कहानी

पिछले ढाई वर्षों में सुरक्षा बलों ने 536 माओवादियों को मार गिराया है। इसके अलावा 2,900 से अधिक माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे हैं, जबकि 2,038 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 1,258 आधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिनमें एके-47, एसएलआर, इंसास और एलएमजी जैसी घातक राइफलें शामिल हैं। यह आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि अभियान अब निर्णायक दिशा में बढ़ रहा है।

खुफिया नेटवर्क हुआ ध्वस्त

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, माओवादियों के जमावड़े और मूवमेंट की रीयल-टाइम जानकारी मिलने से उनके खुफिया नेटवर्क को गहरा झटका लगा है। सैटेलाइट और ड्रोन से मिली स्पष्ट तस्वीरों ने उनके सुरक्षित ठिकानों को उजागर कर दिया है। इससे न केवल उनके हमलों की क्षमता घटी है, बल्कि उनकी रणनीतिक बढ़त भी खत्म होती जा रही है।

बदलती सरकारों के साथ बदली रणनीति

साल 2000 में राज्य गठन के बाद से माओवाद के खिलाफ रणनीतियां लगातार बदलती रही हैं। जोगी सरकार ने पुलिस आधुनिकीकरण पर जोर दिया, जबकि डॉ. रमन सिंह सरकार ने सलवा जुडूम और सख्त सैन्य कार्रवाई अपनाई। भूपेश बघेल सरकार ने विकास, विश्वास और सुरक्षा के मॉडल पर काम किया। अब विष्णु देव साय सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में समयसीमा तय कर निर्णायक कार्रवाई शुरू की है।

‘ट्रिपल ए’ रणनीति से बैकफुट पर नक्सली

सुरक्षा बलों ने “ट्रिपल ए” रणनीति एग्रेसिव एक्शन, एरिया डॉमिनेशन और एडमिनिस्ट्रेटिव रीच के जरिए माओवादियों पर दबाव बढ़ाया है। डीआरजी, कोबरा और बस्तर फाइटर जैसी यूनिट्स ने स्थानीय जानकारी और तकनीक के संयोजन से माओवादियों के रसद और वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। ऑपरेशन कगार और ब्लैक फॉरेस्ट जैसे अभियानों ने लगातार सफलता दिलाई है।

सुरक्षा ढांचे का तेजी से विस्तार

अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्रों में 600 से अधिक नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। साथ ही 68 नाइट-लैंडिंग हेलिपैड बनाए गए हैं, जिससे जवानों की लॉजिस्टिक क्षमता कई गुना बढ़ी है। इससे पहले जो इलाके माओवादियों के सेफ जोन माने जाते थे, वहां अब सुरक्षा बलों की मजबूत मौजूदगी है।

पुनर्वास नीति से बढ़ा आत्मसमर्पण

नई पुनर्वास नीति 2025 के तहत माओवादियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा मिलने के कारण आत्मसमर्पण की संख्या में तेजी आई है। साथ ही स्थानीय युवाओं की बस्तर फाइटर में भर्ती से खुफिया तंत्र मजबूत हुआ है, जिससे गोरिल्ला युद्ध में भी सुरक्षा बलों को बढ़त मिली है।

Related Posts

Weather news: मौसम विभाग का अलर्ट: छत्तीसगढ़ समेत 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी,
छत्तीसगढ़

Weather news: मौसम विभाग का अलर्ट: छत्तीसगढ़ समेत 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी,

May 30, 2026
राष्ट्रीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया राज्यपाल श्री डेका ने
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया राज्यपाल श्री डेका ने

May 29, 2026
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पुराने बकाया बिजली बिल पर मिल रही भारी छूट, 30 जून तक उपभोक्ता उठा सकेंगे योजना का लाभ
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पुराने बकाया बिजली बिल पर मिल रही भारी छूट, 30 जून तक उपभोक्ता उठा सकेंगे योजना का लाभ

May 29, 2026
बस्तर और जनजातीय समाज के लिए चार दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय’
छत्तीसगढ़

बस्तर और जनजातीय समाज के लिए चार दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय’

May 29, 2026
Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 6 लाख से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 6 लाख से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

May 29, 2026
Chhattisgarh Electricity Bill Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली होगी महंगी! जून से बढ़ सकती हैं दरें
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Electricity Bill Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली होगी महंगी! जून से बढ़ सकती हैं दरें

May 29, 2026
Next Post
भारतीय शेयर बाजार में दिखा ट्रंप के बयान का असर, सेंसेक्स 1400 अंक धड़ाम, निफ्टी में भी भारी गिरावट से निवेशकों के उड़े होश!

भारतीय शेयर बाजार में दिखा ट्रंप के बयान का असर, सेंसेक्स 1400 अंक धड़ाम, निफ्टी में भी भारी गिरावट से निवेशकों के उड़े होश!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़: अब शादी समारोह में सिर्फ इतने लोग ही हो सकेंगे शामिल

January 7, 2022
Apple New CEO : एप्पल में बड़ा बदलाव, टिम कुक ने छोड़ा पद , जॉन टर्नस बने नए सीईओ

Apple New CEO : एप्पल में बड़ा बदलाव, टिम कुक ने छोड़ा पद , जॉन टर्नस बने नए सीईओ

April 21, 2026
आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा सिरकट्टी धाम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

January 24, 2026
आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा सिरकट्टी धाम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा सिरकट्टी धाम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

January 7, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • मुंबई में CNG हुई और महंगी, PNG के भी बढ़े दाम; जानें अब कितनी हो गई कीमत
  • Weather news: मौसम विभाग का अलर्ट: छत्तीसगढ़ समेत 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी,
  • Aaj ka rashifal :वृषभ समेत इन 3 राशियों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, कार्यों में मिलेगी सफलता; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।
  • क्या वैभव सूर्यवंशी से गुस्सा हैं रियान पराग? 96 रनों की पारी के बाद भी डग आउट में डांट लगाते दिखे

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In