• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, October 24, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में बड़ा साइबर ठगी नेटवर्क पकड़ाया, 21 गिरफ्तार: 174 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 22, 2025
in छत्तीसगढ़
Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में बड़ा साइबर ठगी नेटवर्क पकड़ाया, 21 गिरफ्तार: 174 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Chhattisgarh samachar: दिवाली-छठ पर घर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं! टाटा-इतवारी समेत 50 से अधिक ट्रेन रद्द, यहां देखें लिस्ट

Chhattisgarh news; छत्तीसगढ़ में फ्लाइट शेड्यूल बदला, अब इस समय से रवाना होगी दिल्ली की फ्लाइट

छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच रायपुर रेंज पुलिस ने एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत पुलिस ने संगठित साइबर अपराध नेटवर्क को निशाना बनाते हुए एकसाथ कई ठिकानों पर छापेमारी की और 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी म्यूल बैंक अकाउंट संवर्धक, फर्जी सिम कार्ड विक्रेता, ब्रोकर और साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले बताए गए हैं।

 

 

यह कार्रवाई रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार के साथ-साथ मध्यप्रदेश के अलग-अलग इलाकों में की गई। पुलिस की आठ विशेष टीमों ने एकसाथ ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिससे पूरा नेटवर्क एक झटके में बेनकाब हो गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में साइबर ठगी के संगठित ढांचे की परतें खुलती चली गईं।

 

 

 

174.5 करोड़ रुपये का लेनदेन, 77 लाख की ठगी साबित

जांच में सामने आए आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। इन म्यूल बैंक खातों के जरिए कुल 174.5 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है, जबकि अब तक 77.35 लाख रुपये की ठगी की पुष्टि की जा चुकी है। देश के अलग-अलग राज्यों में इन खातों से जुड़े मामलों में 1236 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं।

 

 

ऐसे काम करता था ठगी का नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपने बैंक खाते किराए पर देते थे या फिर ठगी की रकम पर 10 से 20 प्रतिशत कमीशन लेकर अन्य ठगों को खाते उपलब्ध कराते थे। इन खातों का इस्तेमाल फर्जी शेयर ट्रेडिंग ऐप, क्रिप्टो करेंसी निवेश, गूगल रिव्यू और टेलीग्राम टास्क, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, ऑनलाइन गेमिंग और गूगल सर्च आधारित स्कैम में किया जाता था।

 

I4C पोर्टल से शुरू हुई जांच

पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रायपुर रेंज साइबर थाना ने केंद्र सरकार के साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) पोर्टल पर रिपोर्ट हुए म्यूल बैंक अकाउंट्स की जांच शुरू की थी। बैंक ट्रांजैक्शन, एक व्यक्ति के नाम पर कई खाते, फर्जी सिम कार्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे गिरोह की पहचान की गई।

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी राशि होल्ड करवाई है। यह रकम देश के अलग-अलग राज्यों के पीड़ितों की है, जिन्हें संपर्क कर वापस लौटाने की प्रक्रिया की जा रही है। बीते 11 महीनों में पुलिस 7 करोड़ रुपये फर्स्ट लेयर खातों में होल्ड करा चुकी है, जिसमें से न्यायालय के आदेश पर 4 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पीड़ितों को लौटाई जा चुकी है।

 

 

छह थानों में दर्ज हुए केस

I4C पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर रायपुर जिले के माना, देवेंद्र नगर, सिविल लाइन, तेलीबांधा और राखी थानों में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। सभी मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया में भेजा गया है।

 

आगे और गिरफ्तारियां तय

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ में कई और नाम सामने आए हैं, जो इस नेटवर्क से जुड़े थे। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि म्यूल बैंक अकाउंट और फर्जी सिम कार्ड के खिलाफ यह कार्रवाई साइबर ठगी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: दिवाली-छठ पर घर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं! टाटा-इतवारी समेत 50 से अधिक ट्रेन रद्द, यहां देखें लिस्ट

October 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news; छत्तीसगढ़ में फ्लाइट शेड्यूल बदला, अब इस समय से रवाना होगी दिल्ली की फ्लाइट

October 24, 2026
छत्तीसगढ़

 Chhattisgarh Job Vacancy: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी खबर, इतने पदों निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

October 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: रायपुर में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर अब 4% की छूट, 30 दिसंबर तक मिलेगा सीधा लाभ

October 23, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बिलासपुर से गुजरने वाली 53 ट्रेनें रद्द, 2 डायवर्ट और 2 शॉर्ट टर्मिनेट, यहां देखें लिस्ट

October 23, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री की पांच घोषणाओं को मिली मंजूरी, जिले के पूर्वी वनांचल में विकास को मिलेगी नई गति

October 23, 2026
Next Post
JP Nadda Chhattisgarh Visit: आज छत्तीसगढ़ आ रहे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, साय सरकार के दो साल पूरे होने पर इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

JP Nadda Chhattisgarh Visit: आज छत्तीसगढ़ आ रहे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, साय सरकार के दो साल पूरे होने पर इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh top news: शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर; छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेगी सभी शराब की दुकानों, इस वजह से लिया फैसला

Chhattisgarh top news: शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर; छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेगी सभी शराब की दुकानों, इस वजह से लिया फैसला

August 14, 2026

आंदोलन के नियमों के खिलाफ आंदोलन

April 27, 2022
Delhi Mumbai Expressway Accident: एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा; ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Delhi Mumbai Expressway Accident: एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा; ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 7 लोगों की मौत, कई घायल

July 1, 2026

नारायणपुर: रावघाट लौह अयस्क खनन परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस में झड़प

April 2, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh samachar: दिवाली-छठ पर घर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं! टाटा-इतवारी समेत 50 से अधिक ट्रेन रद्द, यहां देखें लिस्ट
  • PM Kisan 24th Installment: 24वीं किस्त का इंतजार खत्म! इस दिन खाते में आएंगे ₹2000, जानें आपको मिलेंगे या नहीं?
  • Chhattisgarh news; छत्तीसगढ़ में फ्लाइट शेड्यूल बदला, अब इस समय से रवाना होगी दिल्ली की फ्लाइट
  • Kartik Month 2026: कार्तिक मास 2026 में कब-कब पड़ेंगे व्रत-त्योहार? यहां देखें करवा चौथ, दीपावली से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक की पूरी लिस्ट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In