• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, March 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

LPG price hike: क्या 1 जनवरी से महंगा होगा घरेलू गैस सिलेंडर? सरकार करने जा रही है ये अहम बदलाव

VIKASH SONI by VIKASH SONI
December 30, 2025
in देश
LPG price hike: क्या 1 जनवरी से महंगा होगा घरेलू गैस सिलेंडर? सरकार करने जा रही है ये अहम बदलाव
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

देश में घरेलू गैस सिलेंडर यानी एलपीजी पर मिलने वाली सब्सिडी का पूरा गणित बदलने जा रहा है. जानकारी के अनुसार पिछले महीने सरकारी तेल कंपनियों द्वारा अमेरिकी निर्यातकों के साथ सालाना सप्लाई कांट्रैक्ट पर साइन किए हैं. जिसकी वजह से सरकार एलपीजी सब्सिडी के फार्मूले में बदलाव पर विचार कर रही है. मौजूदा समस में सब्सिडी की गणना सऊदी कांट्रैक्ट प्राइस (सीपी) के आधार पर की जाती है, जो पश्चिम एशिया से एलपीजी सप्लाई के लिए एक स्टैंडर्ड है. हालांकि, सरकारी तेल कंपनियां अब फार्मूले में अमेरिकी स्टैंडर्ड प्राइस और अटलांटिक पार शिपमेंट में शामिल लॉजिस्टिक कॉस्ट को भी शामिल करने पर जोर दे रही हैं. अमेरिका से आने वाली एलपीजी भारत के लिए तभी किफायती है जब सऊदी सीपी की तुलना में कीमतों में छूट इतनी अधिक हो कि लॉजिस्टिक कॉस्ट भरपाई हो सके, जो सऊदी अरब से शिपमेंट की तुलना में लगभग चार गुना ज्यादा है.

READ ALSO

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज

अमेरिका से पहला लॉन्गटर्म कांट्रैक्ट

पिछले महीने, इंडियन ऑयल कॉर्प, भारत पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड ने 2026 कांट्रैक्ट ईयर के लिए अमेरिका से लगभग 2.2 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (एमएमटीपीए) एलपीजी इंपोर्ट करने के लिए एक साल के कांट्रैक्ट पर साइन किए हैं. यह भारत के सालाना एलपीजी इंपोर्ट का लगभग 10 फीसदी है. हालांकि भारतीय कंपनियों ने पहले भी स्पॉट मार्केट में अमेरिकी एलपीजी खरीदा है, लेकिन यह देश से सप्लाई के लिए उनका पहला लॉन्गटर्म कांट्रैक्ट है. सरकार, सरकारी कंपनियों द्वारा घरों को बेची जाने वाली एलपीजी की कीमत को कंट्रोल करती है. जब कंपनियां बाजार दर से कम कीमत पर बेचकर घाटा उठाती हैं, तो सरकार उन्हें मुआवजा देती है.

क्या महंगा होगा एलपीजी?

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि अमेरिका से आने वाली एलपीजी की लॉजिस्टिक कॉस्ट सऊदी के मुकाबले में चार गुना ज्यादा होगी. अगर भारत सरकार को मौजूदा सब्सिडी पर गैस सिलेंडर आम लोगों को देना है तो अमेरिकी सप्लाई में छूट मिलना काफी जरूरी है. अगर ऐसा नहीं होता है तो सरकार आने वाले दिनों में आम लोगों को मिलने वाली सब्सिडी में कटौती कर सकती है. इसका मतलब है कि आम लोगों से लेकर उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले करोड़ों कस्टमर्स को एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा मिल सकता है.

मौजूदा समय में कितनी है कीमत

आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार मौजूदा समस में देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम सब्सिडी के साथ 853 रुपए है. जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,580.50 रुपए है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में आखिरी बार बदलाव 8 अप्रैल 2025 को किया गया था. तब सरकार की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी. वहीं दूसरी ओर मौजूदा समय में उज्ज्वला योजना के तहत यूजर्स को 300 रुपए की सब्सिडी दी जाती है. 1 दिसंबर 2025 तक देश में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या 10.35 करोड़ है. मौजूदा वित्त वर्ष में 25 लाख लाभार्थियों को इस योजना के तहत जोड़ा गया है. जबकि देश में कुल एलपीजी यूजर्स की संख्या करीब 33 करोड़ है. 

Related Posts

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
देश

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज

March 13, 2026
IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज
देश

IndiGo ने 2300 रुपये तक बढ़ाया फ्लाइट का किराया, यात्रियों को चुकाना होगा फ्यूल चार्ज

March 13, 2026
Energizer P30K Apex: लॉन्च हुआ ये नया 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन; एक बार चार्ज, महीने भर आराम!
देश

Energizer P30K Apex: लॉन्च हुआ ये नया 30,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन; एक बार चार्ज, महीने भर आराम!

March 13, 2026
Weather Update News: बढ़ती गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यो में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
देश

Weather Update News: बढ़ती गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यो में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

March 13, 2026
LPG Price Hike India: ईरान-इजरायल जंग के बीच रसोई गैस 115 रुपए की बढ़ोतरी, क्या पेट्रोल डीजल भी होगा महंगा?
देश

LPG Gas Refilling Rules Change: उज्जवला कनेक्शन धारकों के लिए जरूरी खबर, अब इतने दिन बाद ही भरवा सकेंगे सिलेंडर

March 12, 2026
दिल्ली के उत्तम नगर में लगी भयानक आग, करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक, तबाही का Video आया सामने
देश

दिल्ली के उत्तम नगर में लगी भयानक आग, करीब 300 से 400 झुग्गियां जलकर खाक, तबाही का Video आया सामने

March 12, 2026
Next Post
Bajendra Biswas Murder: बांग्लादेश में नहीं थम रही हिंदुओं के खिलाफ हिंसा, 10 दिन बाद तीसरे हिन्दू युवक की हत्या

Bajendra Biswas Murder: बांग्लादेश में नहीं थम रही हिंदुओं के खिलाफ हिंसा, 10 दिन बाद तीसरे हिन्दू युवक की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Share market today: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी आया 25,902 के नीचे… रुपये को लगा और झटका

घरेलू शेयर बाजार में आई भरी गिरावट। शेयरों से पैसे निकालकर सोने-चांदी में निवेश

January 20, 2026

गूगल पे पर जानिये डेली ट्रांजैक्शन लिमिट बढ़ाने का तरीका

January 31, 2022

रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से साकार होगा बापू के ग्राम स्वराज और स्वावलंबी गांव का सपना : श्री भूपेश बघेल

June 17, 2022
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण

October 29, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, ईरान में होर्मुज से LPG लाद कर सुरक्षित निकला VLGC शिवालिक जहाज
  • पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़
  • सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In