छत्तीसगढ़ में रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई जिले ऐसे भी हैं जहां सुबह घना कोहरा छाए रहता है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास सक्रिय है। यह समुद्र तल से करीब 3.1 किमी ऊपर ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में बना हुआ है, जिसके साथ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में द्रोणिका भी जुड़ी हुई है।
क्या है तापमान की स्थिति
प्रदेश के कुछ इलाकों में इसी सिस्टम के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के तहत रविवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बाद प्रदेश में ठंड का असर बढ़ सकता है। आगामी तीन दिनों में छत्तीसगढ़ के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिसके चलते रात और सुबह की ठंड बढ़ेगी। इतना ही नहीं प्रदेश के कई जिलों में दिन भर बादल छाए रहेंगे।
रायपुर का मौसम
- राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। सुबह के समय हल्की धुंध और ठंडक बनी रह सकती है, धूप निकलने पर हल्की राहत मिलेगी।















