लुधियाना में जालंधर बाइपास के पास सेक्रेड हार्ट स्कूल के नजदीक एक खाली प्लॉट से युवक का शव टुकड़ों में कटा हुआ ड्रम में मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का आधा शरीर जला हुआ था, जबकि आधा सफेद प्लास्टिक ड्रम में भरा हुआ मिला। मृतक के धड़, गर्दन और अन्य हिस्से अलग-अलग जगहों पर पड़े थे
क्या है मामला
मृतक की पहचान करीब 36 वर्षीय दविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो लुधियाना की भारती कॉलोनी का रहने वाला था। वह कनिटिंग मशीन (हौजरी मशीन) का मैकेनिक और कारीगर था। दविंदर 2 दिन पहले ही मंगलवार को मुंबई से घर लौटा था, लेकिन घर पर वह केवल 15 मिनट रुका। कुछ देर में वापस आने की बात कहकर वह अपने दोस्त शेरा से मिलने के लिए निकल गया लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद आज सुबह आज सुबह 6 हिस्सों में उसका शव मिला है।
दोस्त ने की हत्या?
पीड़ित परिवार के सदस्यों के मुताबिक मंगलवार को जब वह काफ़ी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तालाश शुरू कर दी। आज उसका करीब 5 से 6 हिस्सों में कटा हुआ शव एक खाली प्लॉट से बरामद हुआ। उन्हें इस बात का पूरा शक है कि दविंदर की हत्या शेरा ने ही की है। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि आखिरकार दविंदर की हत्या किन कारणों से की गई है। पुलिस सभी पहलुओं से इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है













