• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

पैसा रखें तैयार, Meesho ला रहा ₹6,600 करोड़ का IPO, जानिए कब होगी लिस्टिंग?

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 19, 2025
in देश
पैसा रखें तैयार, Meesho ला रहा ₹6,600 करोड़ का IPO, जानिए कब होगी लिस्टिंग?
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Meesho IPO भारत के ई-कॉमर्स बाजार में, खासकर छोटे शहरों और कस्बों में अपनी खास जगह बनाने वाले मीशो (Meesho) को लेकर बड़ी खबर आई है. कंपनी अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए पूरी तरह तैयार है. बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने मीशो को ₹6,600 करोड़ का IPO लाने की मंजूरी दे दी है. यह इस साल के बड़े IPO में से एक हो सकता है. कंपनी की योजना दिसंबर तक शेयर बाजार में लिस्ट होने की है. इस IPO का मतलब है कि अब आम निवेशक भी इस तेजी से बढ़ती कंपनी में हिस्सेदार बन सकेंगे.

 

READ ALSO

Indigo Flight News: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo फ्लाइट पर गिरी बिजली, टूट गई नाक; जानिए कैसे बची यात्रियों की जान

Ranchi Sex Racket: Sex Racket का भंडाफोड़; होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, कई युवक-युवतियां गिरफ्तार

ये है IPO का हिसाब-किताब

इस ₹6,600 करोड़ के IPO में दो हिस्से होंगे. कंपनी ₹4,250 करोड़ नए शेयर जारी करके जुटाएगी. यह पैसा सीधे मीशो के पास जाएगा, जिसे वह अपने कारोबार को बढ़ाने और अन्य जरूरतों में इस्तेमाल करेगी. IPO का बाकी हिस्सा ‘ऑफर-फॉर-सेल’ (OFS) के जरिए आएगा. इसका मतलब है कि कंपनी के मौजूदा निवेशक, जिन्होंने शुरुआत में कंपनी पर दांव लगाया था, वे अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचकर मुनाफा कमाएंगे.

 

इन निवेशकों में एलिवेशन कैपिटल (Elevation Capital) और पीक XV पार्टनर्स (Peak XV Partners) जैसे बड़े नाम शामिल हैं. यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जहां शुरुआती निवेशक कंपनी के पब्लिक होने पर अपना निवेश भुनाते हैं. दिलचस्प बात यह है कि कंपनी के संस्थापक, सीईओ विदित आत्रे (Vidit Aatrey) और सीटीओ संजीव बर्नवाल (Sanjeev Barnwal) भी IPO में अपने कुछ शेयर बेचेंगे.

 

 

एक तरफ बड़ा घाटा, दूसरी तरफ रेवेन्यू में तेज उछाल

अब बात करते हैं कंपनी के वित्तीय स्वास्थ्य की, जो किसी भी निवेशक के लिए सबसे अहम है. वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मीशो ने ₹3,941 करोड़ का शुद्ध घाटा दिखाया है. यह आंकड़ा पहली नजर में निवेशकों को चौंका सकता है. हालांकि, कंपनी ने अपनी IPO फाइलिंग में इस घाटे की वजह भी स्पष्ट की है.

 

मीशो के मुताबिक, यह घाटा मुख्य रूप से ‘वन-टाइम’ यानी सिर्फ एक बार हुए खर्चों के कारण है. इसमें IPO से जुड़ी लागतें, कंपनी को अमेरिका से वापस भारत में पंजीकृत करने (रिवर्स फ्लिप) पर लगा टैक्स और अन्य परक्विजिट टैक्स शामिल हैं, जो कंपनी को पब्लिक स्ट्रक्चर में बदलने के लिए जरूरी थे.

 

अगर घाटे को अलग रखकर देखें, तो वित्त वर्ष 2025 में कंपनी के अन्य आंकड़े काफी मजबूत नजर आते हैं. मीशो का ऑपरेटिंग रेवेन्यू (कामकाज से होने वाली आय) 25% बढ़कर ₹9,390 करोड़ हो गया. वहीं, कंपनी का नेट मर्चेंडाइज वैल्यू (NMV) 30% बढ़कर ₹30,000 करोड़ पर पहुंच गया. NMV का मतलब है कि कंपनी के प्लेटफॉर्म पर कुल कितने रुपये का सामान बिका (इसमें से रिटर्न और कैंसिलेशन को घटा दिया गया है).

 

ये हैं मीशो की ग्रोथ के दो बड़े इंजन

मीशो की असली ताकत उसके ग्राहक हैं, जो ज्यादातर टियर-2, टियर-3 और उससे भी छोटे शहरों से आते हैं. वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का सालाना ट्रांजैक्शन करने वाला यूजर बेस 28% बढ़ा है. इस साल अप्रैल से जून की तिमाही में यह आंकड़ा 213 मिलियन (21.3 करोड़) तक पहुंच गया.

 

यह भी देखने में आया है कि लोग मीशो से बार-बार खरीदारी कर रहे हैं. वित्त वर्ष 2023 में जहां एक ग्राहक साल में औसतन 7.5 बार ऑर्डर करता था, वहीं FY25 में यह बढ़कर 9.2 बार हो गया. यह ट्रेंड इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत में ई-कॉमर्स की अगली ग्रोथ इन्हीं शहरों से आ रही है. बेन एंड कंपनी की एक रिपोर्ट भी कहती है कि 2020 के बाद से हर पांच में से तीन नए ऑनलाइन खरीदार टियर-3 या उससे छोटे शहरों से आए हैं. मीशो ने इसी बाजार पर अपनी पकड़ मजबूत की है.

 

कंपनी की इस तेज ग्रोथ के पीछे उसका खुद का लॉजिस्टिक्स आर्म ‘वाल्मो’ (Valmo) है. पिछले साल फरवरी में लॉन्च होने के बाद से ही वाल्मो ने मीशो के लगभग 61% ऑर्डर संभाले हैं. इस साल अप्रैल-जून में वाल्मो ने 300 मिलियन (30 करोड़) शिपमेंट हैंडल किए, जो कि इंडस्ट्री के बड़े खिलाड़ियों जैसे डेल्हीवेरी (Delhivery) को भी पीछे छोड़ देता है.

Related Posts

देश

Indigo Flight News: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo फ्लाइट पर गिरी बिजली, टूट गई नाक; जानिए कैसे बची यात्रियों की जान

October 8, 2026
देश

Ranchi Sex Racket: Sex Racket का भंडाफोड़; होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, कई युवक-युवतियां गिरफ्तार

October 8, 2026
देश

Nana Patekar: नाना पाटेकर की मौत की खबर ने चौंकाया, क्या था कारण? 45 मिनट तक चली थी बचाने की कोशिश

October 8, 2026
देश

Congress Black Day Protest: आज ‘काला दिवस’ मनाएगी कांग्रेस, राहुल-प्रियंका पर कार्रवाई के खिलाफ देशभर में होंगे विरोध प्रदर्शन

October 8, 2026
देश

23 October Holiday News: 23 अक्टूबर की छुट्टी को लेकर सरकार का आदेश जारी, जाने किन लोगो को मिलेगा लाभ और क्या? है वजह

October 7, 2026
देश

Earthquake News: भूकंप के झटकों से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में फैली दहशत

October 7, 2026
Next Post
अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दीपावली और गोवर्धन पूजा की दी हार्दिक शुभकामनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

WhatsApp New Year 2026 Update: नए साल में WhatsApp लाया शानदार फीचर, Animated Stickers, Status और Video से अपनों को करें Wish

WhatsApp New Year 2026 Update: नए साल में WhatsApp लाया शानदार फीचर, Animated Stickers, Status और Video से अपनों को करें Wish

December 31, 2025
Rajasthan Accident: बड़ा हादसा; बेकाबू डंपर ने कई गाड़ियों को रौंदा, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

Rajasthan Accident: बड़ा हादसा; बेकाबू डंपर ने कई गाड़ियों को रौंदा, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

November 3, 2025
घुटनों तक बर्फ, भयंकर ठंडी हवा और माइनस में तापमान; पूर्व आर्मी अफसर ने शेयर किया सेना के शौर्य का अद्भुत वीडियो

घुटनों तक बर्फ, भयंकर ठंडी हवा और माइनस में तापमान; पूर्व आर्मी अफसर ने शेयर किया सेना के शौर्य का अद्भुत वीडियो

December 31, 2025
मैनपाट महोत्सव से सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को मिलेगी व्यापक पहचान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मैनपाट महोत्सव से सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को मिलेगी व्यापक पहचान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

February 13, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक बड़ा जिम्मा: IPS संतोष सिंह के हाथों दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, 271 स्टेशनों और लाखों यात्रियों की कमान
  • Liquor Shop closed: शराब प्रेमियों के लिए झटका, लगातार दो दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने जारी किया आदेश
  • Cg News Raipur : विष्णु के सुशासन में जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वाेपरि, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सख्त
  • Latest Cg News : ’विशेष लेख : सरगुजा की जीवनदायिनी श्याम घुनघुट्टा परियोजना बनी अन्नदाताओं का सहारा, 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा सिंचाई का पानी’

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In