उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत में मौसम अब बदलाव की ओर है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले तीन दिनों (2 से 4 फरवरी 2026 तक) में कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदला हुआ है। दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में हल्की बारिश का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर के मौसम में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
ठंड से राहत नहीं
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है। तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) चलेंगी। सुबह और शाम को कोहरा भी छाया रह सकता है। लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।














