• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, September 11, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

IND vs SA सीरीज से पहले आई बड़ी खबर, पहले टेस्ट से बाहर हो गया टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 12, 2025
in खेल
IND vs SA सीरीज से पहले आई बड़ी खबर, पहले टेस्ट से बाहर हो गया टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से ठीक पहले बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय स्टार ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है। नितीश रेड्डी को रिलीज किए जाने के पीछे की बड़ी वजह का भी खुलासा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, नितीश रेड्डी को इसलिए रिलीज किया है ताकि वह 13 नवंबर यानी गुरुवार से राजकोट में शुरू हो रही भारत ‘A’ बनाम साउथ अफ्रीका ‘A’ वनडे सीरीज में हिस्सा ले सकें। इस खबर के सामने आने के बाद साफ हो गया है कि नितीश रेड्डी अब पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। BCCI ने यह जानकारी दी। BCCI के मुताबिक, नितीश कुमार रेड्डी भारत-ए बनाम साउथ अफ्रीका ए ODI सीरीज के समापन के बाद दूसरे टेस्ट के लिए टीम में वापसी करेंगे।

प्लेइंग 11 को लेकर मिला बड़ा संकेत

भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने 12 नवंबर को पुष्टि की कि शानदार फॉर्म में चल रहे ध्रुव जुरेल को रेड्डी की जगह टेस्ट टीम के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में शामिल किया जाएगा। वहीं, नियमित विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी इंग्लैंड सीरीज के दौरान लगी पैर की चोट से उबरकर टीम में वापसी कर रहे हैं। शुरुआती टेस्ट में पंत और जुरेल दोनों को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की संभावना है।

READ ALSO

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रुतुराज गायकवाड बने कप्तान

IND vs AFG: 13 सितंबर से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20, जानिए कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?

बुधवार को नेट सेशन के दौरान नितीश रेड्डी को जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर फुल स्पीड में गेंदबाजी करते देखा गया था। हालांकि, इसके बाद वह सीधे राजकोट के लिए रवाना हो गए। टीम मैनेजर के अनुसार, डन गार्डन्स में अभ्यास के बाद वह फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट के लिए निकल गए। रेड्डी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में चार ओवर गेंदबाजी की थी लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए थे। हालांकि, बल्ले से उन्होंने 43 रनों का योगदान दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज में उन्होंने दो मैचों में नाबाद 19 और 8 रन बनाए थे।

 

 

ODI सीरीज में हो सकती है रेड्डी की वापसी

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका ‘A’ टीम, जिसने बेंगलुरु में खेले गए दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज को 1-1 से ड्रॉ कराया था, अब राजकोट में तीन मैचों की ODI सीरीज खेलेगी। दूसरा ODI रविवार यानी 16 नवंबर को और तीसरा ODI बुधवार, 19 नवंबर को खेला जाएगा। नितीश रेड्डी के पहले से बाहर होने के बाद यह ODI  सीरीज उनके लिए फॉर्म और मैच फिटनेस हासिल करने का बेहतरीन मौका साबित हो सकती है। खासकर भारत-साउथ अफ्रीका ODI सीरीज को लेकर, जिसका 30 नवंबर से रांची में आगाज होगा।

पहले टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (C), ऋषभ पंत (WK) (VC), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप।

ODI सीरीज के लिए भारत ए की अपडेटेड टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, इशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी।

Related Posts

खेल

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रुतुराज गायकवाड बने कप्तान

September 9, 2026
खेल

IND vs AFG: 13 सितंबर से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20, जानिए कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?

September 8, 2026
खेल

Asia Cup 2026: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, लगाई जीत की हैट्रिक

September 5, 2026
खेल

IND vs JPN: BCCI ने ऐतिहासिक T20I का किया ऐलान; क्रिकेट के मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगे भारत और जापान, इस दिन होगा T20 मैच

September 4, 2026
खेल

 MS Dhoni: क्या IPL खेलेंगे MS धोनी? इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलना चाहते धोनी, जानिए 2027 का क्या है प्लान?

September 3, 2026
खेल

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को भी मिली जगह

September 1, 2026
Next Post
OTT Relese this week: इस हफ्ते होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, नेटफ्लिक्स से जी5 तक आ रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज

OTT Relese this week: इस हफ्ते होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, नेटफ्लिक्स से जी5 तक आ रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री श्री बघेल से अघरिया समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

June 19, 2022

थाना भूपदेवपुर में महिला दर्ज करायी ससुर पर छेड़खानी की रिपोर्ट, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर…..

June 24, 2022
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बस्तर अंचल के समग्र विकास पर केंद्रित ले रहे हैं उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बस्तर अंचल के समग्र विकास पर केंद्रित ले रहे हैं उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

January 13, 2026
Bank Timings Change: क्‍या बैंकों में काम के घंटों और छुट्ट‍ियों में कोई बदलाव हो सकता है, जाने इस खबर से पूरी डिटेल्स

Today Bank Open or Closed: आज बैंक बंद रहेंगे या खुले? घर से निकलने से पहले जरूर देखें RBI हॉलीडे ल‍िस्‍ट नहीं तो होंगी परेशानी!

December 6, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश, गरबा में न जाएं मुस्लिम युवा
  • UPI: RBI गवर्नर ने लॉन्च किया MyUPI यानी UPI Help 2.0, जानें यूजर्स को क्या होगा फायदा
  • Share market today: शेयर बाजार क्रैश, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 23,250 के नीचे, निवेशकों के ₹7 लाख करोड़ साफ
  • Bank Closed News: आज से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां जानें हड़ताल और छुट्टी की वजह

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In