• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 29, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत एक ही दिन 919 लीटर अवैध शराब और 2 बाइक जब्त — 36 आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 24, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : रायगढ़ जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत एक ही दिन 919 लीटर अवैध शराब और 2 बाइक जब्त — 36 आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 24 मार्च* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में *“ऑपरेशन आघात”* के तहत अवैध शराब के विरुद्ध रविवार 22 मार्च से तीन दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। इस सघन अभियान के दूसरे दिन भी पुलिस ने जिलेभर में प्रभावी कार्रवाई करते हुए *35 आबकारी प्रकरण* दर्ज किए हैं। इस दौरान बड़ी मात्रा में महुआ शराब (898 ली) के साथ देशी/अंग्रेजी *कुल 919 लीटर अवैध शराब जब्त* की गई तथा 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जप्त शराब की *कुल कीमत करीब 1 लाख 23 हजार रुपए* है।

 

READ ALSO

Raigarh News : खबर छपी तो प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान, कलमी में सरकारी जमीन के मामले की जांच अब तहसीलदार के जिम्मे

Raigarh News : चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी घरघोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी से चोरी स्कूटी बरामद

पहले दिन की कार्रवाई में भी 23 प्रकरणों में लगभग 120 लीटर शराब जब्त कर आरोपियों पर कार्रवाई की गई थी।

अभियान के दूसरे दिन छाल थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई, जहां ग्राम बेहरामार में रेड कार्रवाई कर अवैध शराब निर्माण के पूरे सेटअप को ध्वस्त किया गया। मौके से 530 लीटर महुआ शराब जब्त की गई तथा करीब 1000 किलो महुआ पास को नष्ट किया गया। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, मुख्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

➡️ *थाना छाल की कार्रवाई— बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़*
छाल पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम बेहरामार में रेड कर मौके पर आरोपी *जयपाल राठिया पिता कोलसिंह राठिया उम्र 40 वर्ष* को गिरफ्तार किया। आरोपी जयलाल राठिया ने गांव के प्रदीप बेहरा द्वारा अवैध शराब निर्माण करना बताया जो पुलिस रेड की सूचना पर फरार हो गया था ‌। पुलिस ने मौके से 400 लीटर सिन्टेक्स टंकी में, 120 लीटर जरीकेन में तथा 10 लीटर बोतलों में भरी *कुल 530 लीटर महुआ शराब, शराब बनाने के उपकरण* बरामद किए गए। छाल पुलिस ने आरोपी जयलाल राठिया को गिरफ्तार का रिमांड पर भेजा है और फरार आरोपी *प्रदीप कुमार बेहरा पिता लक्ष्मीनारायण बेहरा उम्र 40 वर्ष* की तलाश जारी है।

➡️ *थाना चक्रधरनगर की दो बड़ी कार्रवाई, 81 लीटर शराब जब्त*-
चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम बरलिया में आरोपी *जगदीश सारथी पिता स्व. भागीरथी सारथी उम्र 56 वर्ष* से 51 लीटर तथा ग्राम नवापाली में आरोपी *अजय चौहान पिता महेत्तर चौहान उम्र 22 वर्ष* से 30 लीटर महुआ शराब जब्त की।

➡️ *थाना पुसौर की कार्रवाई— ओडिशा की शराब परिवहन पर प्रहार*
पुसौर पुलिस ने ग्राम तरडा में घेराबंदी कर आरोपी *जयकुमार यादव पिता वेणुधर यादव उम्र 35 वर्ष* एवं *देमति साव पति महेन्द्र कुमार साव उम्र 38 वर्ष* को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 100 पाउच (18 लीटर) महुआ शराब जब्त की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई में आरोपी *तोरन साव पिता मनीराम साव निवासी ग्राम औरदा* को 5.40 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा गया।

➡️ *थाना घरघोड़ा की कार्रवाई— ढाबा में छिपाकर बिक्री का खुलासा, ग्राम टेरम और कारीकछार में भी भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त*

घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम कोनपारा में आरोपी *राजेश चौहान पिता सुशील चौहान उम्र 22 वर्ष* को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसे वह ढाबा में बिक्री हेतु छिपाकर रखा था।
वही ग्राम टेरम जुनाडीह में आरोपी दिलबोध राठिया (58 साल) से 15 लीटर एवं ग्राम करीकछार में आरोपी हेमलाल राठिया से 70 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त कर कार्रवाई की गई है ।

➡️ *थाना पूंजीपथरा की कार्रवाई— खेत और घर दोनों जगह रेड*
पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम गुडगुड में आरोपी *एतवार सिंह राठिया पिता धरम सिंह राठिया उम्र 45 वर्ष* से 12 लीटर तथा ग्राम तराईमाल में आरोपिया *कुमारी उरांव पति सहेश लाल उरांव उम्र 36 वर्ष* से 6 लीटर महुआ शराब जब्त की।

➡️ *थाना भूपदेवपुर की कार्रवाई— बाड़ी में छिपाकर रखी शराब जब्त*
भूपदेवपुर पुलिस ने ग्राम गिण्डोला में आरोपी *मनोहर राठिया पिता स्व. रूप सिंह राठिया उम्र 40 वर्ष* तथा ग्राम कुर्रूभाठा में आरोपी **शगंगोली लाल रावत पिता महेश राम रावत उम्र 55 वर्ष* के कब्जे से कुल 14 लीटर महुआ शराब जब्त की।

➡️ *थाना खरसिया की लगातार तीन रेड कार्रवाई*—
खरसिया पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी *श्यामलाल केंवट पिता स्व. लाल दास केंवट उम्र 33 वर्ष* से 9 लीटर, *संजय तुरी पिता करम सिंह उम्र 36 वर्ष* से 10 लीटर तथा *नारायण प्रसाद तुरी पिता करम सिंह उम्र 27 वर्ष* से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की ।

➡️ *थाना तमनार की कार्रवाई— परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार*
तमनार पुलिस ने ग्राम महलोई में आरोपी *लोचन प्रसाद सिदार पिता गोपाल सिदार उम्र 37 वर्ष* को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब बरामद की, जिसे वह पाउच में परिवहन कर रहा था।

उक्त सभी कार्रवाइयों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

 

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —*
“अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : खबर छपी तो प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान, कलमी में सरकारी जमीन के मामले की जांच अब तहसीलदार के जिम्मे

September 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी घरघोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी से चोरी स्कूटी बरामद

September 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : घर की बाड़ी में शराब छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 9 लीटर महुआ शराब जब्त

September 27, 2026
Next Post
Chhattisgarh News: अंबिकापुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर मचा बवाल, अतिक्रमणकारियों ने पुलिस पर किया पथराव

Chhattisgarh News: अंबिकापुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर मचा बवाल, अतिक्रमणकारियों ने पुलिस पर किया पथराव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प।

January 12, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के दो दिवसीय महाअधिवेशन का भव्य शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के दो दिवसीय महाअधिवेशन का भव्य शुभारंभ

January 28, 2026

Chhattisgarh current news: CM विष्णु देव साय आज देंगे राज्य खेल अलंकरण, 125 खिलाड़ी होंगे सम्मानित जानिए पूरी लिस्ट

August 29, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण

June 20, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Trump tarrif: अमेरिका का बड़ा फैसला, भारत समेत 20 देशों से हटाया ‘एड वेलोरम टैरिफ’
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • PM Kisan Update: किसानों के लिए बड़ी खबर, PM किसान की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट?
  • Roadies Rebirth: Roadies Rebirth का नया प्रोमो आउट, जानिए कब और कहां स्ट्रीम

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In