सोमवार शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद आज घरेलू बाजार में जोरदार रिकवरी देखने को मिली। ट्रंप ने अपने बयान में कहा था कि अमेरिका अगले 5 दिनों तक ईरान पर हमला नहीं करेगा। ट्रंप के इस बयान के बाद, मंगलवार को शेयर बाजार में लगभग 2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। आज बीएसई सेंसेक्स 1372.06 अंकों (1.89 प्रतिशत) की तेजी के साथ 74,068.45 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 399.75 अंक (1.78 प्रतिशत) चढ़कर 22,957.80 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि सोमवार को सेंसेक्स 1836.57 अंकों (2.46 प्रतिशत) की भारी गिरावट के साथ 72,696.39 अंकों पर और निफ्टी 601.85 अंक (2.60 प्रतिशत) टूटकर 22,512.65 अंकों पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनी के शेयर हरे निशान में बंद
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में 29 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और सिर्फ 1 कंपनी का शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से 45 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 5 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडिगो का शेयर आज सबसे ज्यादा 5.41 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि पावर ग्रिड का शेयर आज सबसे ज्यादा 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
एलएंडटी, एटरनल और एशियन पेंट्स समेत इन शेयरों में बंपर तेजी
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज एलएंडटी के शेयर 5.33 प्रतिशत, एटरनल 4.94 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 4.77 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 4.69 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 4.15 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 3.48 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 3.16 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 3.09 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 2.88 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.57 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 2.36 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 2.30 प्रतिशत, बीईएल 2.29 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.99 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.95 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.77 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.60 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.39 प्रतिशत, टाइटन 1.33 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.18 प्रतिशत, आईटीसी 0.71 प्रतिशत, टीसीएस 0.67 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.66 प्रतिशत, एसबीआई 0.61 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.41 प्रतिशत, ट्रेंट 0.33 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.30 प्रतिशत और सन फार्मा के शेयर 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।












