• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

ईरान युद्ध के बीच भारत फिर बेस्ट फ्रेंड रूस की तरफ बढ़ाएगा कदम, 40% तक पहुंच सकता है तेल आयात

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 27, 2026
in देश
ईरान युद्ध के बीच भारत फिर बेस्ट फ्रेंड रूस की तरफ बढ़ाएगा कदम, 40% तक पहुंच सकता है तेल आयात
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

जनवरी में जब भारत अमेरिका के साथ निर्यात पर लगाए गए दंडात्मक टैरिफ में राहत पाने के लिए बातचीत कर रहा था, तब नई दिल्ली ने रूस से कच्चे तेल की खरीद में कटौती की थी। इस कदम को डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में उठाया गया एक “कठिन समझौता” माना गया। लेकिन महज दो महीने बाद हालात पूरी तरह बदल गए हैं। अब भारत और रूस एक बार फिर अपने ऊर्जा संबंधों को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

 

READ ALSO

Delhi Blast: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़ा दावा, सुसाइड बम्बिंग के पीछे की पूरी कहानी आई सामने

BRICS Summit 2026: BRICS समिट में शामिल होने के लिए 11 सितंबर भारत आएंगे पुतिन..

LNG और तेल पर नई पहल

Jerusalem Post के हवाले से खबर में कहा गया है कि भारत और रूस के बीच लिक्विफाइड नेचुरल गैस यानी LNG की सीधी आपूर्ति दोबारा शुरू करने पर सहमति बन रही है। यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार ऐसा होगा जब रूस सीधे भारत को LNG बेचेगा। यह “मौखिक सहमति” 19 मार्च को दिल्ली में रूसी उप ऊर्जा मंत्री पावेल सोरोकिन और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के बीच हुई बैठक में बनी। इसके साथ ही रूस से कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ाने पर भी सहमति बनी है। अनुमान है कि रूस से तेल आयात करीब एक महीने में दोगुना होकर 40% तक पहुंच सकता है।

पश्चिम एशिया संकट का असर

ईरान पर अमेरिका-इज़राइल हमले और इसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को हिला दिया है। खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के कारण भारत की ऊर्जा आपूर्ति पर सीधा असर पड़ा, क्योंकि देश का लगभग आधा तेल और LNG इसी रास्ते से आता है। इसका असर देश में भी दिखा- जिसमें पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, कुकिंग गैस सप्लाई की किल्लत, ऊर्जा कीमतों में तेज उछाल आदि देखा गया।

पहले क्यों घटाई थी खरीद?

भारत ने पहले रूस से सस्ता कच्चा तेल बड़ी मात्रा में खरीदा था, जिससे मॉस्को की अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिला। लेकिन बाद में अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर भारी टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत ने रूसी तेल खरीद में कटौती कर दी थी। हालांकि, अब हालात बदलने के बाद भारत फिर से अपने राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देते हुए रूस की ओर झुकता दिख रहा है।

आर्थिक चुनौतियों की आशंका

सरकारी आकलन के अनुसार, अगर मध्य-पूर्व से तेल आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रहती है, तो महंगाई बढ़ सकती है, रुपया कमजोर हो सकता है, विदेशी कर्ज बढ़ सकता है और निर्यात में 2% से 4% तक गिरावट आ सकती है। पूर्व राजनयिक अजय मल्होत्रा कहते हैं कि भारत ने वही रास्ता चुना है जो उसके हित में है और जो रूस के साथ लंबे समय से चले आ रहे भरोसेमंद संबंधों पर आधारित है।

Related Posts

देश

Delhi Blast: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़ा दावा, सुसाइड बम्बिंग के पीछे की पूरी कहानी आई सामने

September 9, 2026
देश

BRICS Summit 2026: BRICS समिट में शामिल होने के लिए 11 सितंबर भारत आएंगे पुतिन..

September 9, 2026
देश

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

September 8, 2026
देश

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

September 7, 2026
देश

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
Next Post
Raigarh News : महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी, लूटपाट मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी, लूटपाट मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

June 26, 2026
Stock Market Today: आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से फिसला

Stock Market Today: आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से फिसला

April 13, 2026

छत्तीसगढ़ अब मास्क पहनने की अनिवार्यता हुई खत्म , अब नहीं लगेगा जुर्माना

April 13, 2022
इंडिगो ने फिर बढ़ाया फ्लाइट का किराया, ₹10,000 तक पहुंचा फ्यूल सरचार्ज, ATF महंगा होने से लिया फैसला

एयरलाइंस को राहत, AERA ने पार्किंग-लैंडिंग चार्ज 25% घटाया, क्या सस्ते होंगे डोमेस्टिक फ्लाइट्स?

April 8, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • iPhone 18 Pro: iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max हुआ लॉन्च, जानिए भारत में क्या है कीमत?
  • Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में तीन और सरकारी छुट्टी का ऐलान, जानिए कब रहेगा अवकाश
  • Cg News : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : जिले के 386 श्रद्धालु करेंगे तीर्थदर्शन

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In