• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, May 12, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : ईएसआईसी अस्पताल रायगढ़ में श्रमिकों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
March 27, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : ईएसआईसी अस्पताल रायगढ़ में श्रमिकों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 27 मार्च 2026/ औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ईएसआईसी अस्पताल रायगढ़ में सेवाओं का लगातार सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देशन पर जिला प्रशासन एवं कर्मचारी राज्य बीमा निगम के समन्वित प्रयासों से अब श्रमिकों को पहले की तुलना में अधिक प्रभावी एवं त्वरित उपचार सुविधा मिल रही है।

READ ALSO

Raigarh News : सड़क दुर्घटना मामलों में अब लापरवाही की धारा नहीं, ऐसे मामलों में सीधे गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई

Raigarh News : ऑपरेशन “अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—गेरवानी से दो आरोपी गिरफ्तार

इसी क्रम में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्ट्रेट चेम्बर में अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सेवाओं के और विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया। उन्होंने अस्पताल को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित करते हुए श्रमिकों को अधिकतम स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पेयजल, विद्युत आपूर्ति, अपशिष्ट प्रबंधन, चिकित्सक एवं स्टाफ सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा परिवहन सुविधा को सुदृढ़ करते हुए बस सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया, ताकि श्रमिकों की पहुंच और अधिक सुगम हो सके। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बता दे कि पतरापाली स्थित 100 बिस्तरों वाला यह अस्पताल बीमित श्रमिकों एवं उनके परिवारों के लिए एक प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है। वर्तमान में अस्पताल में 15 चिकित्सक एवं आवश्यक तकनीकी स्टाफ कार्यरत हैं, जिससे उपचार व्यवस्था मजबूत हुई है। अस्पताल में शीघ्र ही भर्ती सुविधा प्रारंभ किए जाने की तैयारी है, जिससे गंभीर रोगों के उपचार के लिए श्रमिकों को अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अस्पताल परिसर में स्वच्छता एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपशिष्ट प्रबंधन की बेहतर प्रणाली विकसित की जा रही है तथा मरीजों एवं चिकित्सकीय स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। अस्पताल में प्रयोगशाला सेवाएं प्रारंभ हो चुकी हैं तथा ऑपरेशन कक्ष सहित अन्य आवश्यक अवसंरचनात्मक कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। जल निकासी व्यवस्था को भी बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि विभाग द्वारा जिले के सभी उद्योगों के लिए रोस्टर जारी किया गया है, जिसके अंतर्गत क्रमानुसार कारखाना प्रबन्धन श्रमिकों को उत्तम स्वास्थ लाभ हेतु जाँच के लिए ईएसआईसी हॉस्पिटल ले कर आएगा। साथ ही बीमित श्रमिक स्वयं अपने परिवार के सदस्यों के साथ जाँच के लिए ईएसआईसी हॉस्पिटल जा सकते है। विभाग द्वारा श्रमिकों को योजना का लाभ लेने के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम की योजना संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था है, जिसके अंतर्गत उन्हें निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, आर्थिक सहायता, मातृत्व लाभ, दुर्घटना मुआवजा एवं पेंशन जैसी सुविधाएं प्राप्त होती हैं। इस योजना में कर्मचारी एवं नियोक्ता दोनों द्वारा अंशदान किया जाता है, जिससे श्रमिकों को व्यापक सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा मिलती है। निर्धारित सीमा तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों का पंजीयन नियोक्ता के माध्यम से किया जाता है तथा पंजीयन के उपरांत उन्हें बीमित व्यक्ति पहचान संख्या प्रदान की जाती है। सभी पात्र श्रमिक इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रखें

Related Posts

Raigarh News : सड़क दुर्घटना मामलों में अब लापरवाही की धारा नहीं, ऐसे मामलों में सीधे गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : सड़क दुर्घटना मामलों में अब लापरवाही की धारा नहीं, ऐसे मामलों में सीधे गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई

May 12, 2026
Raigarh News : ऑपरेशन “अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—गेरवानी से दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन “अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—गेरवानी से दो आरोपी गिरफ्तार

May 12, 2026
Raigarh News : पंचधारी एनीकट में नहाने, तैराकी, पिकनिक और सेल्फी पर पूर्ण प्रतिबंध
रायगढ़

Raigarh News : पंचधारी एनीकट में नहाने, तैराकी, पिकनिक और सेल्फी पर पूर्ण प्रतिबंध

May 11, 2026
Raigarh News : धरमजयगढ़ में मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, एक महिला और दो विधि से संघर्षरत बालक पुलिस गिरफ्त में
रायगढ़

Raigarh News : धरमजयगढ़ में मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, एक महिला और दो विधि से संघर्षरत बालक पुलिस गिरफ्त में

May 11, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन तलाश” के तहत दुष्कर्म और मारपीट मामले का फरार आरोपी को तमनार पुलिस ने कोर्ट पेश भेजा जेल
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन तलाश” के तहत दुष्कर्म और मारपीट मामले का फरार आरोपी को तमनार पुलिस ने कोर्ट पेश भेजा जेल

May 11, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन_आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई— अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध शराब जब्त
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन_आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई— अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध शराब जब्त

May 10, 2026
Next Post
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तरबूजों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1.25 करोड़ का गांजा, पुलिस ने 6 तस्‍करों को दबोचा

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तरबूजों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1.25 करोड़ का गांजा, पुलिस ने 6 तस्‍करों को दबोचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

12th Board Hindi Exam Cancelled: छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी की परीक्षा हुई रद्द, अब इस दिन होगा Exam

12th Board Hindi Exam Cancelled: छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी की परीक्षा हुई रद्द, अब इस दिन होगा Exam

March 23, 2026
भारत अग्नि-3 मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण। जानिए मिसाइल की खास बातें।

भारत अग्नि-3 मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण। जानिए मिसाइल की खास बातें।

February 6, 2026
थलपति विजय की शपथ पर लगा ग्रहण, सिर्फ 116 नामों की ही लिस्ट दे पाए, अब कैसे बनेंगे सीएम?

थलपति विजय की शपथ पर लगा ग्रहण, सिर्फ 116 नामों की ही लिस्ट दे पाए, अब कैसे बनेंगे सीएम?

May 8, 2026
Morena Road Accident News: भीषण सड़क हादसा; BDS वाहन और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 4 पुलिस जवानों की मौके पर मौत…

Morena Road Accident News: भीषण सड़क हादसा; BDS वाहन और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, 4 पुलिस जवानों की मौके पर मौत…

December 10, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Raigarh News : अपहरण के सनसनीखेज मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता—24 घंटे के भीतर युवक सकुशल बरामद, झारखंड से 3 आरोपी गिरफ्तार
  • शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1400 अंक टूटा, निफ्टी 23,400 के नीचे फिसला; इन 5 कारणों की वजह से लाल हुआ दलाल स्ट्रीट
  • Google Down: भारत में डाउन हुए Google, हजारों यूजर्स को हो रही परेशानी; सोशल मीडिया पर कर रहे शिकायत
  • Raigarh News : सड़क दुर्घटना मामलों में अब लापरवाही की धारा नहीं, ऐसे मामलों में सीधे गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In