• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, May 24, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : 17 वर्षीय बालक के अपहरण मामले में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई — अपहृत बालक सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 6, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : 17 वर्षीय बालक के अपहरण मामले में लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई — अपहृत बालक सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*रायगढ़, 06 अप्रैल* । थाना लैलूंगा क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर के अपहरण के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राजेश गुप्ता (36 वर्ष), निवासी ग्राम टटकेला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी अपहृत बालक का रिस्तेदार बताया गया है।

READ ALSO

Raigarh News:*“ऑपरेशन तलाश” के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 वर्ष पुराने चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार*

Breaking News:*छातामुड़ा बाईपास में कबाड़ दुकान में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी*

घटना के संबंध में पीड़ित बालक की मां द्वारा 03 अप्रैल 2026 को थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई । रिपोर्ट के अनुसार 02 अप्रैल की रात आरोपी राजेश गुप्ता शराब के नशे में प्रार्थिया के घर जबरन घुसा और उसके पुत्र को जगाकर उसके पिता के बारे में पूछताछ करने लगा। पिता के घर पर नहीं होने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने किशोर को जबरन पकड़कर अपने साथ ले जाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि “इसको ले जा रहा हूं, इसका बाप 10,000 रुपये लेकर मेरे पास आएगा” और महिला को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

प्रार्थीया जब गांव के लोगों के साथ थाना रिपोर्ट करने आ रही थी, तभी आरोपी ने रास्ते में उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर दुर्घटना करने का प्रयास किया। ग्राम कुंजारा के पास आरोपी ने उनकी वेगनआर कार को टक्कर मार दी और बाद में थाना के पास पहुंचने पर उनकी इको कार को भी पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 111/2026 धारा 331(2), 137(2), 351(3), 281 बीएनएस एवं 184, 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव एवं सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अपहृत बालक की पतासाजी की गई। बालक को ग्राम कुंजारा और सारसमाल के बीच सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया गया। साथ ही आरोपी को जंगल क्षेत्र में उसके TUV वाहन सहित घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जप्त कर लिया गया है। *आरोपी- राजेश गुप्ता पिता बेनूराग गुप्ता उम्र 36 वर्ष निवासी टटकेला थाना लैलूंगा जिला रायगढ़* को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

🚨 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*“अपहरण के इस घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । आमजन की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”*

Related Posts

Raigarh News:*“ऑपरेशन तलाश” के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 वर्ष पुराने चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार*
रायगढ़

Raigarh News:*“ऑपरेशन तलाश” के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 वर्ष पुराने चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार*

May 23, 2026
Breaking News:*छातामुड़ा बाईपास में कबाड़ दुकान में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी*
रायगढ़

Breaking News:*छातामुड़ा बाईपास में कबाड़ दुकान में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी*

May 23, 2026
Raigarh News:*रायगढ़ पुलिस की निगरानी बदमाशों पर सख्त नजर, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश मोहसीम खान उर्फ भुरू पठान को लूटपाट के मामले में दबोचा*
रायगढ़

Raigarh News:*रायगढ़ पुलिस की निगरानी बदमाशों पर सख्त नजर, घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश मोहसीम खान उर्फ भुरू पठान को लूटपाट के मामले में दबोचा*

May 22, 2026
Raigarh News:*सीएम हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का होगा त्वरित निराकरण*
रायगढ़

Raigarh News:*सीएम हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का होगा त्वरित निराकरण*

May 22, 2026
Raigarh News:*रायगढ़ पुलिस लाइन में जनरल परेड के दौरान बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास*
रायगढ़

Raigarh News:*रायगढ़ पुलिस लाइन में जनरल परेड के दौरान बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास*

May 22, 2026
Raigarh News:*सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रायगढ़ यातायात पुलिस की सघन कार्रवाई जारी*
रायगढ़

Raigarh News:*सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रायगढ़ यातायात पुलिस की सघन कार्रवाई जारी*

May 22, 2026
Next Post
Chhattisgarh current news: कोरबा में युवक को नग्न कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, शराब के लिए दोस्त की बाइक बेचने का आरोप

Chhattisgarh current news: कोरबा में युवक को नग्न कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, शराब के लिए दोस्त की बाइक बेचने का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यूनिटी मार्च के लिए राज्य के 68 युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यूनिटी मार्च के लिए राज्य के 68 युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

November 23, 2025
Chhattisgarh latest news: मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर, छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, जानिए क्या है वजह

Chhattisgarh latest news: मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर, छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, जानिए क्या है वजह

December 11, 2025
CGPSC Physical Test 2026: आज से शुरू होगी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित SI की शारीरिक परीक्षा

CGPSC Physical Test 2026: आज से शुरू होगी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित SI की शारीरिक परीक्षा

January 6, 2026

मिनी वेन के अंदर चटाई डाल गांजा की तस्करी करते दो गांजा तस्कर

February 5, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात: करहीबाजार सहित कई ग्राम पंचायतों के लिए लाखों के विकास कार्यों की घोषणा
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ वेब पोर्टल किया लांच
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को वितरित किए आयुष्मान कार्ड
  • सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने करहीबाजार को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In