Demat account के समय में डीमैट अकाउंट को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन और बेहद आसान बनाया गया है। इसके लिए सिर्फ इतना जरूरी है कि आपके मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP (वन-टाइम पासवर्ड) के जरिए आप वेरिफिकेशन कर सकें। आधार लिंक करने के लिए सबसे पहले संबंधित डिपॉजिटरी की वेबसाइट पर जाना होता है और वहां दिए गए आसान, मेन्यू-आधारित स्टेप्स को फॉलो करना होता है।
बाजार नियामक सेबी ने डीमैट अकाउंट को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। अगर कोई निवेशक अपने डिमैट अकाउंट को आधार से लिंक नहीं करता है, तो ब्रोकरेज कंपनी को उस अकाउंट को फ्रीज करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में, जब तक आधार लिंक नहीं किया जाता, तब तक उस डिमैट अकाउंट से कोई भी लेन-देन (ट्रांजैक्शन) नहीं किया जा सकता।
पहले कुछ जरूरी दस्तावेज अपने पास रखें तैयार
आधार कार्ड
पैन कार्ड
डीमैट अकाउंट नंबर (DP ID और Client ID)
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
रजिस्टर्ड ईमेल आईडी का एक्सेस
ऐसे करें Aadhaar को Demat अकाउंट से लिंक
सबसे पहले अपने पास आधार नंबर तैयार रखें। इसके बाद संबंधित डिपॉजिटरी की वेबसाइट (NSDL या CDSL) पर जाएं और “Link Aadhaar with Demat Account” विकल्प पर क्लिक करें।
अगले चरण में आपको कुछ जरूरी जानकारी भरनी होगी, जैसे:DP (Depository Participant) का नाम, DP ID, Client ID, PAN नंबर।
इन जानकारियों को भरने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर OTP (वन-टाइम पासवर्ड) आएगा। इसे वेबसाइट पर दर्ज करके आगे बढ़ें।
इसके बाद आपको अपने डीमैट अकाउंट की बेसिक डिटेल्स दिखाई देंगी, जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट आदि। इन सभी जानकारियों को ध्यान से जांचकर कन्फर्म करें।
अगले स्टेप में आपको आधार नंबर, जेंडर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। सभी जानकारी सही भरने के बाद ‘Proceed’ पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर UIDAI की तरफ से एक OTP आएगा। इस OTP को दर्ज करके ‘Submit’ करें।
Demat account प्र.क्रिया पूरी होने के बाद आपको SMS और ईमेल के जरिए कन्फर्मेशन मिल जाएगा कि आपका आधार नंबर डीमैट अकाउंट से सफलतापूर्वक लिंक हो गया है। आमतौर पर यह प्रक्रिया तुरंत पूरी हो जाती है। हालांकि, किसी तरह की गड़बड़ी होने पर आपको इसे ऑफलाइन भी ठीक करवाना पड़ सकता है। इस तरह आप घर बैठे आसानी से अपने डिमैट अकाउंट को आधार से लिंक कर सकते हैं













