• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, November 5, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

CSK को किसकी नजर लगी? अब आयुष म्हात्रे हुए इंजरी का शिकार, कप्तान की बढ़ी टेंशन

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 19, 2026
in खेल
CSK को किसकी नजर लगी? अब आयुष म्हात्रे हुए इंजरी का शिकार, कप्तान की बढ़ी टेंशन
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। जारी सीजन में चेन्नई को एक और बड़ा झटका लगा है, CSK के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की बाईं हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट आई है, जिस वजह से वह अब आने वाले मैचों से बाहर हो सकते हैं। टीम के लिए IPL 2026 अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है और म्हात्रे टीम के लिए इस सीजन अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में उनका चोटिल होना टीम के लिए एक बड़ा झटका है। म्हात्रे से पहले एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, खलील अहमद चोटिल हो चुके हैं।

SRH के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए थे आयुष म्हात्रे

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में आयुष म्हात्रे गुरजपनीत सिंह की जगह ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर आए। म्हात्रे इस मैच में CSK की रन चेज के दूसरे ओवर में संजू सैमसन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए। वह बेहतरीन लय में दिख रहे थे और उन्होंने 12 गेंदों में तेजी से 30 रन बना लिए थे, तभी दो रन दौड़ने के बाद वह रुक गए और अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़ ली। उन्होंने तुरंत अपना हेलमेट फेंक दिया और उसके बाद वह दर्द में दिख रहे थे और उन्हें फिजियोथेरेपिस्ट तैफुन सिमसेक की मदद की जरूरत पड़ी।

READ ALSO

IND vs NZ 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

India vs New Zealand: भारत बनाम न्यूजीलैंड का पहला वनडे मुकाबला कल, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ऐसी हो सकती प्लेइंग 11

माइकल हसी ने म्हात्रे की इंजरी पर दिया बड़ा अपडेट

मैदान पर काफी देर तक आयुष म्हात्रे ने फिजियोथेरेपिस्ट की मदद ली और उसके बाद उन्होंने खेलना जारी रखा, नीतीश कुमार रेड्डी की अगली ही गेंद पर गायकवाड़ के सिंगल लेने के दौरान वह लंगड़ाते हुए दिखे। इसके बाद फिर उन्होंने अगली गेंद को जोरदार तरीके से एक्स्ट्रा कवर की ओर मारा, जहां हेनरिक क्लासेन ने एक शानदार कैच पकड़ा। हार के बाद चेन्नई के बैटिंग कोच माइक हसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में म्हात्रे की चोट पर अपडेट देते हुए कहा कि उनकी हैमस्ट्रिंग फट गई है और स्थिति काफी बुरी लग रही है। हसी ने कहा कि म्हात्रे का न होना टीम के लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा।

कोच ने कहा कि म्हात्रे की हैमस्ट्रिंग फट गई है। मुझे नहीं पता कि यह कितनी गंभीर है। मुझे पूरा यकीन है कि हम शायद कल या परसों उनका स्कैन करवाएंगे। दुर्भाग्य से यह काफी बुरा लग रहा है और उनका न होना हमारे लिए एक बहुत बड़ा नुकसान होगा, क्योंकि वह हमारे लिए बहुत अच्छी फॉर्म में रहे हैं। साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि म्हात्रे कब तक बाहर रहेंगे इसकी जानकारी स्कैन का रिजल्ट आने के बाद ही मिल पाएगी। हैमस्ट्रिंग की चोट को ठीक होने में छह महीने तक का समय लग सकता है। म्हात्रे के चोटिल होने से जाहिर तौर पर कप्तान गायकवाड़ की टेंशन बढ़ गई होगी।

म्हात्रे की जगह किसे मिल सकते है मौका?

म्हात्रे इस सीजन में अब तक CSK के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं। IPL 2026 में उनके बल्ले से कुल 201 रन आए हैं। ये सभी रन उन्होंने 177.87 के स्ट्राइक रेट से बनाए है। पिछले सीजन में CSK के लिए तीन मैचों में 212.50 की स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाने वाले उर्व‍िल पटेल अभी बेंच पर हैं। अगर चोट की वजह से म्हात्रे अगर कुछ मैचों के लिए बाहर होते हैं तो उनकी जगह उर्विल पटेल को मौका दिया जा सकता है। उर्विल पटेल म्हात्रे के लाइक फॉर लाइक रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं।

Related Posts

खेल

IND vs NZ 1st ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

November 4, 2026
खेल

India vs New Zealand: भारत बनाम न्यूजीलैंड का पहला वनडे मुकाबला कल, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ऐसी हो सकती प्लेइंग 11

November 3, 2026
खेल

IND Vs NZ 5th T-20: न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से जीती

November 1, 2026
खेल

IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच आज, जानें कब और कहां फ्री में देखें मैच

November 1, 2026
खेल

MS Dhoni IPL 2027: धोनी IPL 2027 खेलेंगे या लेंगे संन्यास? ‘पुरानी गाड़ी’ का जिक्र कर दिया बड़ा संकेत

October 25, 2026
खेल

IND vs NZ 2nd T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच कल, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच?

October 23, 2026
Next Post
रायपुर में आज CM विष्णुदेव साय की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला आरक्षण मुद्दे पर BJP का कांग्रेस पर हमला तेज…

रायपुर में आज CM विष्णुदेव साय की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला आरक्षण मुद्दे पर BJP का कांग्रेस पर हमला तेज...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

CG Employees Strike: छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की सामूहिक हड़ताल; 29 दिसंबर से इतने दिन तक सरकारी कामकाज रहेगा बंद

CG Employees Strike: छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की सामूहिक हड़ताल; 29 दिसंबर से इतने दिन तक सरकारी कामकाज रहेगा बंद

December 14, 2025
Raigarh News: रायगढ़ में करोड़ों का कोयला खेल! NTPC लारा चोरी केस में CBI की एंट्री, कई बड़े नाम रडार पर

Raigarh News: रायगढ़ में करोड़ों का कोयला खेल! NTPC लारा चोरी केस में CBI की एंट्री, कई बड़े नाम रडार पर

May 9, 2026
Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक भारी…रायपुर में समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, प्रशासन ने बेवजह बाहर न निकलें की अपील

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक भारी…रायपुर में समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, प्रशासन ने बेवजह बाहर न निकलें की अपील

July 26, 2026

मुख्यमंत्री ने झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शहीदों को अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि

May 26, 2021

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CG News: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा की नई तारीख घोषित, जानिए कब होगी एग्जाम
  • Govardhan Puja: 9 या 10 नवंबर, जानिए कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा? यहां जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त
  • telangan Boat Accident: बड़ा हादसा; मछुआरों को बचाते समय पलट गईं SDRF की दो नावें, 10 कांस्टेबल लापता
  • Rashifal:आज इन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, धन और मान-सम्मान में हो सकती है वृद्धि, पढ़े मेष से लेकर मीन राशिफल

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In