• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, June 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Cg News:छत्तीसगढ़ वेदांता प्लांट हादसा में एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 24, कई घायल अस्पताल में भर्ती

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 19, 2026
in छत्तीसगढ़
Cg News:छत्तीसगढ़ वेदांता प्लांट हादसा में एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 24, कई घायल अस्पताल में भर्ती
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायपुर, 19 अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए विस्फोट में घायल एक और मजदूर की रविवार को मौत हो गई, जिसके बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, 11 अन्य घायल अलग-अलग अस्पतालों में इलाजरत हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

READ ALSO

Chhattisgarh Contract Employees Strike: छत्तीसगढ़ में 22 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे संविदा कर्मचारी, जानिए क्या है मांग?

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करी विवाद में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी मनीष कुमार की रविवार तड़के रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

इस तरह 14 अप्रैल को हुए इस हादसे में अब तक कुल 24 लोगों की जान जा चुकी है।

यह घटना सक्ती जिले के सिंघीतराई गांव स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में हुई थी, जहां बॉयलर से टरबाइन तक भाप ले जाने वाली एक हाई-प्रेशर स्टील ट्यूब फट गई थी। धमाके के बाद कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे।

जानकारी के मुताबिक, चार मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि नौ लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था। इसके बाद 15 अप्रैल को इलाज के दौरान सात और मजदूरों की मौत हो गई थी। 16 अप्रैल को रायपुर के अस्पताल में भर्ती एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया था। शनिवार को दो और घायलों की मौत हो गई थी।

मरने वालों में पश्चिम बंगाल के सात, छत्तीसगढ़ के पांच, झारखंड के चार, उत्तर प्रदेश के चार तथा बिहार और मध्य प्रदेश के दो-दो मजदूर शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 11 घायलों में से छह का इलाज रायगढ़ के जिंदल अस्पताल में चल रहा है, दो बालाजी मेट्रो अस्पताल और दो एपेक्स अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि एक घायल का इलाज रायपुर के श्री शंकरा अस्पताल में हो रहा है। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

सक्ती के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि इस मामले में दर्ज एफआईआर में वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और प्लांट प्रमुख देवेंद्र पटेल समेत 8 से 10 लोगों को नामजद किया गया है। जांच के दौरान जरूरत पड़ने पर और लोगों के नाम भी जोड़े जा सकते हैं।

Related Posts

Chhattisgarh Contract Employees Strike: छत्तीसगढ़ में 22 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे संविदा कर्मचारी, जानिए क्या है मांग?
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Contract Employees Strike: छत्तीसगढ़ में 22 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे संविदा कर्मचारी, जानिए क्या है मांग?

June 17, 2026
Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करी विवाद में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करी विवाद में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

June 17, 2026
एक गांव, 8 मौतें और 21 नरबलि की साजिश! अब कब्रें खोदकर शव निकाल रही पुलिस, परिवार रो-रोकर बेबस
छत्तीसगढ़

एक गांव, 8 मौतें और 21 नरबलि की साजिश! अब कब्रें खोदकर शव निकाल रही पुलिस, परिवार रो-रोकर बेबस

June 17, 2026
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

June 16, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

June 16, 2026
Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार हुई धीमी, अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार हुई धीमी, अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

June 16, 2026
Next Post
Raigarh News : युवती आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा : मंगेतर की प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने उठाया था खौफनाक कदम

Raigarh News : युवती आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा : मंगेतर की प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने उठाया था खौफनाक कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

April 9, 2026
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

March 31, 2026

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चेम्बर ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव की ली गई बैठक

January 19, 2022

बेहतर शिक्षा के लिए सभी जिलों में संचालित हो रहे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल-स्कूल शिक्षामंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम

May 1, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Chhattisgarh Contract Employees Strike: छत्तीसगढ़ में 22 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे संविदा कर्मचारी, जानिए क्या है मांग?
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करी विवाद में हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
  • एक गांव, 8 मौतें और 21 नरबलि की साजिश! अब कब्रें खोदकर शव निकाल रही पुलिस, परिवार रो-रोकर बेबस
  • Delhi Metro Phase 4: अब नहीं झेलना पड़ेगा 2 घंटे का ट्रैफिक! 30 मिनट में पहुंचेंगे ऑफिस, जानिए कहां बन रहे नए मेट्रो स्टेशन

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In