• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, August 4, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”— रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 21, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”— रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

21 अप्रैल, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ के लैलूंगा पुलिस को उठाईगिरी, लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर आरोपी अरविंद प्रताप सिंह उर्फ अरविंद नट को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है, आरोपी अरविंद नट अपने साथी ओमप्रकाश उर्फ बच्चा सिसोदिया उर्फ ओमप्रकाश नट के साथ रायगढ़ जिले के अलावा उड़ीसा-छत्तीसगढ़ सहित कई जिलों में लगातार लूट, चोरी और उठाईगिरी के अपराधों को अंजाम दिया जा रहा था । आरोपियों की छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस को तलाश थी ।

READ ALSO

कांग्रेस का “स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” सोनिया नगर पहुंचा, पं• रविशंकर शुक्ल व विद्याचरण शुक्ल के श्रद्धाँजली देकर अभियान प्रारंभ किया

Raigarh News रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

🔹 *पुलिस की सटिक कार्रवाई : सीसीटीवी एनालिसिस से पहचान, रेकी करते पकड़ा गया आरोपी*

विदित हो कि थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत इसी साल जनवरी महीने में बुधवारी बाजार और TVS शो रूम के पास मोटर सायकल डिक्की से उठाईगिरी और इसी माहीने स्टेट बैंक शाखा लैलूंगा के पास से लगातार दो उठाईगिरी की घटनाएं हुई थी।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा एसडीओपी धरमजयगढ़ और थाना प्रभारी लैलूंगा को वारदातों पर अंकुश लगाने तथा शीघ्र माल मुल्जिम की पतासाजी निर्देशित किया गया, लैलूंगा पुलिस ने लगातार हो रही वारदातों का तकनीकी विश्लेषण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अंतरराज्यीय इनपुट जुटाए, जिससे ग्राम शिवपुरी पत्थलगांव जिला जशपुरनगर के आरोपी अरविंद प्रताप सिंह और ओमप्रकाश उर्फ बच्चा सिसोदिया की आरोपियों की पहचान सुनिश्चित हुई। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी अरविंद प्रताप सिंह को उस समय धर दबोचा जब वह लैलूंगा क्षेत्र में फिर से उठाईगिरी की योजना बनाकर रेकी कर रहा था।

🔹 *अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा : मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कई वारदातें कबूल*

आरोपी अरविंद ने बताया कि ठेकेदारी का काम करता है । अपने साथी ओंमप्रकाश उर्फ बच्चा सिसोदिया पिता सीताराम उम्र 45 वर्ष ग्राम भलगढ़ थाना अनुपपुर जिला अनुपपुर (म.प्र.) के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के अनुपपुर, शहडोल, उड़ीसा के सुंदरगढ़, झारसुगड़ा में एक वर्ष के भीतर 10-12 जगह उठाईगिरी लुटपाट एवं चोरी किये है। आरोपी ने जशपुर जिले में भी उठाईगिरी को अंजाम देना स्वीकार किया गया । आरोपी ने रायगढ़ जिले के लैलूंगा थानाक्षेत्र में माह जनवरी 2026 में लैलूंगा के घरघोड़ा रोड में एक मो.सा. गैरेज के सामने खड़ी मो.सा. के डिक्की से करीबन 2,15000 रू. (दो लाख पन्द्रह हजार) रूपये को चोरी, जनवरी 2026 में ही बुधवारी बाजार लैलूंगा के पास खड़ी एक मो.सा. के डिक्की से 40,000 रू. चोरी, माह अप्रैल 2026 में दीवान होटल लैलूंगा के पास खड़ी एक लाल रंग के कार के कांच को लोहे के पेचकस से तोड़कर कार भीतर रखा हुआ 59,000 रू. को चोरी और माह अप्रेल 2026 में ही अग्रसेन चौक के पास खड़ी एक मो.सा. के डिक्की से 50,000 रू. चोरी करना बताया । आरोपी ने लूट और चोरी के पैसों से एक मोटरसाइकिल होंडा साइइन की खरीदी की थी जिसे अपराधों में इस्तेमाल किया है और काफी रुपए घरेलू कामों में खर्च किया है। *आरोपी के कब्जे से एक बिना नंबर की होंडा साइन मोटरसाइकिल, पेचकस और चाबी बरामद की गई है*।

आरोपी अरविंद की गिरफ्तारी से थाना लैलूंगा के अपराध क्रमांक 109/2026, 118/2026, 127/2026 और 130/2026 धारा 303(2) बीएनएस के मामलों का खुलासा हुआ है तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, उसका साथी ओंमप्रकाश उर्फ बच्चा अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

🔹 *वारदात का पैटर्न : बैंक के बाहर रेकी, मौका मिलते ही साफ कर देते थे रकम*

आरोपी अरविंद से पूछताछ में आरोपियों का एक सुनियोजित पैटर्न सामने आया है, जिसमें दोनों आरोपी बैंक और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के आसपास सक्रिय रहते थे और पैसे निकालकर निकलने वाले व्यक्तियों की रेकी करते थे। जैसे ही मौका मिलता, वाहन खड़ा कर ध्यान भटकने पर पेचकस और डुप्लीकेट चाबी की मदद से मोटरसाइकिल की डिक्की खोलना या कार का शीशा तोड़कर अंदर रखी रकम पार कर देते थे। वारदात के बाद रकम आपस में बांट ली जाती थी

*गिरफ्तार आरोपी* –
अरविन्द कुमार उर्फ अरविंद नट पिता प्रताप सिंह उम्र 40 वर्ष साकिन शिवपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.)

*फरार आरोपी* –
ओंमप्रकाश उर्फ बच्चा सिसोदिया, ओममप्रकाश नट पिता सीताराम उम्र 45 वर्ष ग्राम भलगढ़ थाना अनुपपुर जिला अनुपपुर (म.प्र.)

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी व एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी का सतत मार्गदर्शन पर इस पूरे आरोपी की गिरफ्तारी में सफलता मिली है । इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक विनोद कुजूर, जितेन्द्र कुर्रे और राजू तिग्गा, की अहम भूमिका रही है ।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : सतर्क रहें, संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत दें सूचना*

*“अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय इस प्रकार के संगठित अपराधियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन विशेषकर बैंक से लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।”*

Related Posts

कांग्रेस का “स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” सोनिया नगर पहुंचा, पं• रविशंकर शुक्ल व विद्याचरण शुक्ल के श्रद्धाँजली देकर अभियान प्रारंभ किया
रायगढ़

कांग्रेस का “स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” सोनिया नगर पहुंचा, पं• रविशंकर शुक्ल व विद्याचरण शुक्ल के श्रद्धाँजली देकर अभियान प्रारंभ किया

August 2, 2026
Raigarh News रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

July 31, 2026
Raigarh News: दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने सुलझाया दो चोरी का मामला
रायगढ़

Raigarh News: दो चोर व चोरी का माल खरीदने वाला बर्तन व्यवसायी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने सुलझाया दो चोरी का मामला

July 30, 2026
Raigarh News : देह व्यापार के नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, कोतवाली से दो युवतियां हिरासत में; कई जगह छापेमारी जारी
रायगढ़

Raigarh News : देह व्यापार के नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, कोतवाली से दो युवतियां हिरासत में; कई जगह छापेमारी जारी

July 30, 2026
Raigarh news: मां शिवा स्टील प्लांट में हादसे ने मचाई अफरा-तफरी, फर्नेस से उछले लावा में 4 मजदूर झुलसे
रायगढ़

Raigarh news: मां शिवा स्टील प्लांट में हादसे ने मचाई अफरा-तफरी, फर्नेस से उछले लावा में 4 मजदूर झुलसे

July 29, 2026
Raigarh News: शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक पर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News: शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक पर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

July 29, 2026
Next Post
Trump Tariff Refund : ट्रंप वापस कर रहे हैं टैरिफ का 15 लाख करोड़, भारतीय कंपनियों को मिल सकती बड़ी राहत; इन शेयरों में देखी तेजी

Trump Tariff Refund : ट्रंप वापस कर रहे हैं टैरिफ का 15 लाख करोड़, भारतीय कंपनियों को मिल सकती बड़ी राहत; इन शेयरों में देखी तेजी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

साल के पहले महीने में ही इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

December 29, 2021

एबीवीपी ने लावण्या को इंसाफ दिलाने एवं दोसी स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु सौपा ज्ञापन

January 24, 2022
Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

May 8, 2026

10 लाख से अधिक चिटफंड निवेशकों को रकम वापसी का इंतजार, जल्द मिल सकती है अच्‍छी खबर

May 12, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Chhattisgarh News: किसानों के लिए खुशखबरी, खरीफ फसलों के बीमा की बढ़ी अंतिम तारीख
  • Debit Card Rules: सरकारी बैंक ने बदले ATM-डेबिट कार्ड के नियम, 1 सितंबर से लागू होंगे नए नियम
  • Whatsapp Accounts Suspend: अचानक लॉक हुए हजारों WhatsApp अकाउंट, यूजर्स में मचा हड़कंप
  • Census 2027: जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, 17 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा शुरू

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In