• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, April 22, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति पर सख्त रुख,प्रशासन की व्यापक कार्ययोजना तय

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 22, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : रायगढ़ में कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति पर सख्त रुख,प्रशासन की व्यापक कार्ययोजना तय
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 22 अप्रैल 2026 रायगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रभावी अमल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रातः 10 बजे प्रारंभ हुई बैठक में कानून व्यवस्था से जुड़े 16 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए गए।

READ ALSO

Raigarh News : “मैरिन ड्राइव मारपीट में पुलिस की कड़ी कार्रवाई” — कोतवाली पुलिस ने 9 आरोपी और 3 नाबालिगों को दबोचा

Raigarh News : “ऑपरेशन मुस्कान में लापता बालिका दस्तयाब, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चंद्रपुर से दस्तयाब, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने एजेंडा वार बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए ठोस रणनीति तय की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं से हो रही असामयिक मौतों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। दुर्घटनाओं के समय और कारणों का विश्लेषण करते हुए यह निर्णय लिया गया कि जिले में हेवी वाहनों, कार एवं मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध अलग-अलग स्थानों पर लगातार तीन सप्ताह तक सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। विशेष रूप से नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए सामान्य प्रशासन, पुलिस, यातायात एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम गठित कर समन्वित रूप से कार्रवाई करने को कहा गया।
हिट एंड रन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निराकरण पर जोर दिया गया। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघनों पर की जा रही कार्रवाई की तुलनात्मक समीक्षा कर उसे और तेज करने तथा व्यापक यातायात जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
यातायात प्रबंधन के तहत जिले में जारी प्रयासों की समीक्षा में बताया गया कि स्पीड रडार गन, इंटरसेप्टर वाहन, सतत पेट्रोलिंग और रोड सेफ्टी मानकों के पालन के माध्यम से नियम उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा है। चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर रंबल स्ट्रिप, संकेत बोर्ड, हाई मास्ट लाइट, सोलर ब्लिंकर एवं कन्वेक्स मिरर लगाने जैसे सुधार कार्य किए जा रहे हैं, जबकि शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। स्कूलों, कॉलेजों, नुक्कड़ नाटकों, मीडिया और रेडियो के माध्यम से लगातार जागरूकता अभियान भी संचालित किया जा रहा है।
बैठक में नशामुक्ति अभियान की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नवजीवन व्यसन एवं पुनर्वास नशामुक्ति केंद्र, कोहाकुंडा में नशा पीड़ितों के उपचार और पुनर्वास का कार्य निरंतर जारी है। यहां निःशुल्क भोजन, आवास, स्वास्थ्य परीक्षण, योग, मनोरंजन और कौशल प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जोगीडीपा स्लम एरिया में 705 घरों का सर्वे कर नशा पीड़ितों के पुनर्वास हेतु कार्ययोजना पर अमल किया जा रहा है। पुलिस एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से थाना स्तर पर जनचौपाल, कार्यशालाओं और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान को और प्रभावी बनाया जा रहा है। ‘मानस’ पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।
औद्योगिक सुरक्षा के मुद्दे पर भी बैठक में गंभीरता से चर्चा की गई। विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के निरीक्षण के दौरान श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य परिस्थितियों की समीक्षा करते हुए गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल, ओआरएस, शेड, कूलर, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फ्लाई ऐश प्रबंधन और श्रमिकों के पंजीयन जैसे विषयों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। साथ ही उत्खनन क्षेत्र में भी वाहन चालकों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्धता सुनिश्चित हो इसके लिए भी संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया।
बैठक में जिला जेल से संबंधित मामलों एवं बंदियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बंदियों के अधिकारों और उनके पुनर्वास से जुड़े सभी पहलुओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाएगा।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार को सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, श्री रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह छत्रिय सहित समस्त एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

*बॉक्स समाचार*

*शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने प्रशासन-पुलिस की समन्वित रणनीति*

जिले में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य समूहों द्वारा समय-समय पर धरना-प्रदर्शन, रैली, जुलूस एवं आंदोलन आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा पूर्व तैयारी और समन्वय स्थापित किया जाता है।
आंदोलनों की संभावित रूपरेखा के आधार पर संबंधित संगठनों के पदाधिकारियों, शांति समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। इन बैठकों में साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचाव के उपायों पर विशेष चर्चा की जाती है।

इसी कड़ी में जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के लिए विशेष स्थान आरक्षित एवं चिन्हांकित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आयोजन व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकें और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो

पुलिस विभाग द्वारा प्रत्येक आयोजन का विश्लेषण कर रणनीति तैयार की जाती है, जिससे जिले में शांति और कानून-व्यवस्था कायम रहे तथा यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे।

Related Posts

Raigarh News : “मैरिन ड्राइव मारपीट में पुलिस की कड़ी कार्रवाई” — कोतवाली पुलिस ने 9 आरोपी और 3 नाबालिगों को दबोचा
रायगढ़

Raigarh News : “मैरिन ड्राइव मारपीट में पुलिस की कड़ी कार्रवाई” — कोतवाली पुलिस ने 9 आरोपी और 3 नाबालिगों को दबोचा

April 22, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन मुस्कान में लापता बालिका दस्तयाब, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चंद्रपुर से दस्तयाब, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन मुस्कान में लापता बालिका दस्तयाब, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चंद्रपुर से दस्तयाब, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

April 22, 2026
Raigarh News : “ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार” — रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा
रायगढ़

Raigarh News : “ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार” — रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा

April 22, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश का असर” — रायगढ़ पुलिस की सख्ती से सटोरियों में खौफ, सट्टा खाईवाल कर रहे सरेंडर
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश का असर” — रायगढ़ पुलिस की सख्ती से सटोरियों में खौफ, सट्टा खाईवाल कर रहे सरेंडर

April 22, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” का दूसरा बड़ा प्रहार— 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” का दूसरा बड़ा प्रहार— 36 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

April 21, 2026
Raigarh News : “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”— रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा
रायगढ़

Raigarh News : “अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”— रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा, कई वारदातों का खुलासा

April 21, 2026
Next Post
Raigarh News : “ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार” — रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा

Raigarh News : “ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार” — रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

पुलिस को मिला संदिग्ध बैग जिसमें ड्रग्स और सिरिंज बरामद हुआ।  जानिए यूपी के शाहजहांपुर का यह पूरा मामला।

पुलिस को मिला संदिग्ध बैग जिसमें ड्रग्स और सिरिंज बरामद हुआ। जानिए यूपी के शाहजहांपुर का यह पूरा मामला।

January 7, 2026
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुआ आत्मघाती हमला, कार बम धमाके में मारे गए 5 लोग; 13 घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुआ आत्मघाती हमला, कार बम धमाके में मारे गए 5 लोग; 13 घायल

April 3, 2026

ज्ञानवापी में 40 फीसदी सर्वे हुआ पूरा, कल्पना से ज्यादा साक्ष्य दिखे

May 14, 2022
Raigarh News: गांजा तस्करी पर घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुंडई कार से ढाई क्विंटल गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News: गांजा तस्करी पर घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुंडई कार से ढाई क्विंटल गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

October 31, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Raigarh News : “मैरिन ड्राइव मारपीट में पुलिस की कड़ी कार्रवाई” — कोतवाली पुलिस ने 9 आरोपी और 3 नाबालिगों को दबोचा
  • सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Raigarh News : “ऑपरेशन मुस्कान में लापता बालिका दस्तयाब, जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चंद्रपुर से दस्तयाब, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
  • Raigarh News : “ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट पर बड़ा प्रहार” — रायगढ़ पुलिस ने मास्टरमाइंड देव बंसल को रायपुर से दबोचा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In