अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के फैसले को राज्यसभा के सभापति ने मंजूरी दे दी है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
इस घटनाक्रम के बाद राज्यसभा में बीजेपी की ताकत बढ़कर 113 सांसदों तक पहुंच गई है, जिनमें 5 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत हैं।
बीजेपी में शामिल होने वाले सांसदों में राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं।
इस बदलाव को आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है, जबकि बीजेपी की संसदीय स्थिति और मजबूत हो गई है।















