• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, September 28, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News:ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर बड़ा प्रहार — साइबर, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आईपीएल सट्टा खेलाते 6 आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 27, 2026
in रायगढ़
Raigarh News:ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर बड़ा प्रहार — साइबर, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आईपीएल सट्टा खेलाते 6 आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

27 अप्रैल2026, रायगढ़ । रायगढ़ जिले में अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी पर शिकंजा कसते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर डीएसपी उन्नति ठाकुर के सुपरविजन में साइबर थाना, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खेलाते कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। “ऑपरेशन अंकुश” के तहत की गई इस समन्वित कार्रवाई में आरोपियों से करीब ढाई लाख कीमत के 7 नग मोबाइल फोन, नगदी रकम 15490 और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

 

READ ALSO

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

🔹 *रायगढ़ शहर में कोष्टापारा और गद्दी चौंक पर साइबर टीम और कोतवाली पुलिस की कार्रवाई*

 

पहली कार्रवाई में साइबर थाना और कोतवाली पुलिस ने मुखबिर सूचना पर नयागंज कोष्टापारा स्थित खादी ग्राम भंडार के पास दबिश देकर सोनू देवांगन (21) को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने मोबाइल से चेन्नई सुपर किंग, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मुकाबलों पर हार-जीत का ऑनलाइन सट्टा खेल रहा था और अन्य लोगों को भी खिला रहा था। जांच में उसके मोबाइल में मैच से संबंधित स्क्रीनशॉट और गूगल-पे ट्रांजेक्शन मिले। आरोपी के कब्जे से वीवो मोबाइल जब्त कर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 7 के तहत कार्रवाई की गई।

 

🔹 दूसरी कार्रवाई में गद्दी चौक स्थित ए-वन कैफे के संचालक हर्षित देवांगन (24) को ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के पास से दो मोबाइल बरामद किए गए, जिनके माध्यम से वह हार-जीत पर दांव लगवा रहा था और डिजिटल पेमेंट से लेनदेन कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालन स्वीकार किया, जिस पर उसके विरुद्ध भी जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

 

🔸 *घरघोड़ा थानाक्षेत्र में साइबर टीम और घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई*

 

इसी क्रम में घरघोड़ा पुलिस ने गोयल ट्रेडिंग किराना दुकान में दबिश देकर भरत गोयल (22) को गिरफ्तार किया। आरोपी आईपीएल मैच के दौरान छक्का, चौका, विकेट और हार-जीत पर लोगों से रकम लेकर ऑनलाइन जुआ खिला रहा था। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एप्पल कंपनी का मोबाइल जब्त किया गया।

 

🔸 घरघोड़ा क्षेत्र में पुलिस टीम ने जय स्तंभ चौक के पास एक और बड़ी रेड कार्रवाई में गौतम भोजवानी, लक्ष्मीनारायण सिदार और सागर गुप्ता को ऑनलाइन सट्टा खेलाते पकड़ा गया। आरोपी आईपीएल मैच की हर गेंद और परिणाम पर दांव लगवा रहे थे। पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने पर तीनों को मौके पर ही दबोच लिया गया। इनके कब्जे से चार मोबाइल और 15,490 रुपये नगद जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 तथा 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

 

उपरोक्त चारों कार्रवाई में आरोपियों से पूछताछ में सट्टा खाईवाल की जानकारी मिली है, साइबर और थाने की टीम आरोपियों की पतासाजी में जुटी है ।

 

पूरी कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक, थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल, थाना प्रभारी घरघोड़ा कुमार गौरव साहू, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, आरक्षक धनंजय कश्यप, प्रशांत पंडा, महेश पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर, नव आरक्षक अमित मिंज एवं थाना घरघोडा स्टाफ प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, पारसमणी बेहरा, आरक्षक हरिश पटेल, उद्यो राम पटेल, थाना कोतवाली आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप बेहरा की अहम भूमिका रही है ।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* :

 

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और अवैध जुए के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। आईपीएल की आड़ में अवैध सट्टेबाजी करने वालों पर लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। युवाओं को ऐसे अवैध नेटवर्क से दूर रहना चाहिए। आमजन से अपील है कि ऑनलाइन सट्टा या जुए की किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, दोषियों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

 

*दोनों थानाक्षेत्र की कार्रवाई में गिरफ्तारी*-

1. सोनू देवांगन पिता रूपेन्द्र देवांगन उम्र 21 वर्ष निवासी नयागंज कोष्टापारा रायगढ़ थाना कोतवाली रायगढ़

2. हर्षित देवांगन पिता स्व० अनन्त राम देवांगन उम्र 24 वर्ष पेशा कैफे सेन्टर निवासी नया गंज कोष्टापारा रायगढ़

3. भरत गोयल पिता सुभाष गोयल उम्र 22 साल सा. लैलुंगा रोड घरघोडा

4. गौतम भोजवानी पिता श्याम भोजवानी उम्र 26 साल सा. कन्या शाला के पीछे साईराम कालोनी घरघोडा

5. लक्ष्मीनारायण सिदार पिता चंदन सिंह उम्र 28 साल सा. वार्ड नं. 13 घरघोडा

6. सागर गुप्ता पिता विनोद गुप्ता उम्र 27 साल सा. वार्ड नं. 02 कन्या शाला के पीछे घरघोडा

 

*कुल बरामदगी*-

7 मोबाईल कीमती करीब ढाई लाख रूपये

नगदी रकम- 15,490 रूपये

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : घर की बाड़ी में शराब छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 9 लीटर महुआ शराब जब्त

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

September 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बाइक चोरी करते आरोपी को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा, चोरी की 5 बाइक बरामद

September 26, 2026
Next Post
BPCL Recruitment 2026: जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत 250 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू; इतने तारीख तक करें आवेदन

BPCL Recruitment 2026: जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत 250 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू; इतने तारीख तक करें आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

वनांचल ग्राम रतनपुर में कापू थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा लगाए पुलिस जन चौपाल….● चौपाल में जमीन बेजा कब्जा, राशन कार्ड बनाने की शिकायतों का तत्काल कराएं निराकरण…..

June 20, 2022

करोड़पति बनकर होना चाहते हैं रिटायर? ऐसे करें निवेश, खाते में हर महीने आएंगे 50,000 रुपये

June 23, 2022

Bank holiday: 14-20 सितंबर के बीच 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट

September 13, 2026

संकुल केन्द्र बार के सभी शालाओं में ग्राम बोर्ड योजना की हुई शुरूआत स्कूल बंद होने के बाद बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने की अभिनव पहल

February 3, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Bankers Strike Latest Update: 28, 29 और 30 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक, क्या सरकार ने 5 डे वर्किंग को दे दी मंजूरी?
  • Haryana Building Collapse: तीन मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत; कई घायल
  • Rashifal: धनु राशि वालों आज व्यापार और करियर दोनों के लिहाज से दिन उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!
  • Health Care: शरीर में फाइबर की कमी होने पर दिखते है ये संकेत, डॉक्टर ने बताया कमी कैसे होगी पूरी?

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In