• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, April 30, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “आपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई —आईपीएल सीजन में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर खरसिया में 3 सटोरिये गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 30, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “आपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई —आईपीएल सीजन में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर खरसिया में 3 सटोरिये गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*30 अप्रैल, रायगढ़* । आईपीएल सीजन के मद्देनजर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा *ऑपरेशन अंकुश* के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 29.04.2026 को साइबर थाना एवं चौकी खरसिया पुलिस की संयुक्त टीम ने सक्रिय मुखबिरों से प्राप्त सूचना पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए खरसिया शहर के अलग-अलग तीन स्थानों पर दबिश दी, जहां से तीन सट्टा खाईवालों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में कुल ₹51,000 नगद एवं तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित अग्रवाल क्षेत्र का सक्रिय एवं बड़ा सट्टा संचालक पाया गया, जो लुक-छिपकर ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहा था।

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी सफलता — गौवंश तस्करी की कोशिश नाकाम, तस्कर स्कार्पियो वाहन छोड़ फरार

Raigarh News : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई— आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर थाना एवं क्षेत्रीय पुलिस द्वारा आईपीएल के दौरान ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। खरसिया क्षेत्र में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित होने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम गठित कर सुनियोजित तरीके से कार्रवाई की गई।

🔹*पहली कार्रवाई : डभरा रोड पर रंगे हाथ पकड़ा सटोरिया*
पुलिस को सूचना मिली थी कि डभरा रोड खरसिया में अजय उर्फ रिंकु अग्रवाल द्वारा मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी अपने मोबाइल फोन (OnePlus Nord CE 2 Lite 5G, मॉडल CPH 2381) के जरिए सट्टा संचालित कर रहा था। आरोपी के कब्जे से ₹30,000 नगद जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य दो साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है।

🔹 *दूसरी कार्रवाई : मुख्य खाईवाल अंकित अग्रवाल गिरफ्तार*
पुलिस को सूचना मिली कि रानीसती छपरी गंज खरसिया निवासी अंकित अग्रवाल मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट मैच में दांव लगाकर हार-जीत का खेल संचालित कर रहा है। पुलिस टीम ने नवीन स्कूल के पास गली रोड खरसिया में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के पास से एक Samsung Galaxy S22 मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें ALLPANELEXCH एवं ALLPANELEXCH 9-CO जैसे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सट्टा संचालन किया जा रहा था। आरोपी के कब्जे से ₹21,000 नगद जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित करना स्वीकार किया। आरोपी अंकित अग्रवाल (उम्र 37 वर्ष) निवासी रानीसती छपरी गंज खरसिया के विरुद्ध धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

🔹 *तीसरी कार्रवाई : वेबसाइट के जरिए सट्टा खिलाता आरोपी गिरफ्तार*
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि नया मंगल बाजार शेड खरसिया में एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा है। रेड कार्रवाई में आरोपी नरेंद्र राठौर (उम्र 34 वर्ष) निवासी सपिया चौकी फगुरम थाना डभरा जिला सक्ती को पकड़ा गया। आरोपी के पास से Realme कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। जांच में पाया गया कि आरोपी dollarbet.club वेबसाइट पर आईडी-पासवर्ड के माध्यम से आईपीएल मैचों में सट्टा संचालन कर रहा था। आरोपी ने सट्टा आईडी सपिया निवासी एक व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराना बताया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों और उनके 3 साथियों के विरुद्ध पृथक पृथक धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

*गिरफ्तार आरोपी* :
1. अजय उर्फ रिंकु अग्रवालS/O गौरीशंकर अग्रवाल उम्र 46 वर्ष सा. डभरा रोड वार्ड नंबर 15 खरसिया चौकी खरसिया जिला रायगढ़
2. अंकित अग्रवाल पिता अशोक अग्रवाल उम्र 37 वर्ष, निवासी रानीसती छपरी गंज खरसिया
3. नरेंद्र राठौर पिता निर्मल प्रसाद राठौर उम्र 34 वर्ष, निवासी सपिया चौकी फगुरम थाना डभरा जिला सक्ती

*जप्ती* :
• ₹51,000 नगद
• 03 मोबाइल फोन (OnePlus, Samsung, Realme डेढ लाख रूपये)

पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, डीएसपी साइबर उन्नति ठाकुर, एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में साइबर पुलिस थाना प्रभारी विजय चेलक, चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, रूपराम पटेल, रेणु मंडावी, आरक्षक प्रशांत पंडा, जगमोहन ओग्रे, पुष्पेन्द्र जाटवर, मनोज पटनायक, नवीन शुक्ला, मेनका चौहान और चौकी खरसिया के एएसआई मनोज पटेल, एएसआई उदय सिदार, प्रधान आक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक साविल चन्द्रा, किशोर राठौर, डमरूधर पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित सूचना संकलन और समन्वित कार्रवाई से सट्टा नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया है।

Related Posts

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी सफलता — गौवंश तस्करी की कोशिश नाकाम, तस्कर स्कार्पियो वाहन छोड़ फरार
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी सफलता — गौवंश तस्करी की कोशिश नाकाम, तस्कर स्कार्पियो वाहन छोड़ फरार

April 30, 2026
Raigarh News : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई— आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर
रायगढ़

Raigarh News : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई— आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

April 29, 2026
Raigarh News:पूंजीपथरा पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम चोरी की बड़ी वारदात नाकाम — गैस कटर के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News:पूंजीपथरा पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम चोरी की बड़ी वारदात नाकाम — गैस कटर के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

April 28, 2026
Raigarh News:ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर एक और प्रहार — जूटमिल में सटोरिया गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News:ऑपरेशन अंकुश के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर एक और प्रहार — जूटमिल में सटोरिया गिरफ्तार

April 28, 2026
Raigarh News:ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर बड़ा प्रहार — साइबर, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आईपीएल सट्टा खेलाते 6 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News:ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर बड़ा प्रहार — साइबर, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आईपीएल सट्टा खेलाते 6 आरोपी गिरफ्तार

April 27, 2026
Raigarh News:ऑपरेशन आघात” में नशे पर दोहरी चोट — पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस की कार्रवाई में गांजा तस्करी पर प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
रायगढ़

Raigarh News:ऑपरेशन आघात” में नशे पर दोहरी चोट — पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस की कार्रवाई में गांजा तस्करी पर प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

April 25, 2026
Next Post
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट, जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट, जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Shehbaz Sharif: शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी! पाकिस्तान में हुए आत्मघाती हमले के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार…

Shehbaz Sharif: शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी! पाकिस्तान में हुए आत्मघाती हमले के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार…

November 12, 2025

दंतेवाड़ा में सुरक्षा बल के जवानों और नक्‍सलियों की बीच मुठभेड़

May 6, 2022

जिला स्तरीय आबकारी उड़नदस्ता द्वारा लॉक डाउन के पहले दिन 30 लीटर महुआ शराब जप्त…*

April 14, 2021
नारायणपुर अंचल में अमन शांति, आजीविका और स्थानीय सहभागिता बढ़ाने पर फोकस: मुख्यमंत्री श्री साय

नारायणपुर अंचल में अमन शांति, आजीविका और स्थानीय सहभागिता बढ़ाने पर फोकस: मुख्यमंत्री श्री साय

January 31, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट, जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
  • Raigarh News : “आपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई —आईपीएल सीजन में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर खरसिया में 3 सटोरिये गिरफ्तार
  • CG Property Tax: छत्तीसगढ़ में संपत्ति कर भरने का आज आखरी मौका, टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति होगा कुर्क और लगेगा 17 प्रतिशत का जुर्माना
  • Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी सफलता — गौवंश तस्करी की कोशिश नाकाम, तस्कर स्कार्पियो वाहन छोड़ फरार

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In