• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, September 28, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : कापू पुलिस ने अंधे हत्याकांड का किया खुलासा — ग्राम कुम्हीचुआ में युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 2, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : कापू पुलिस ने अंधे हत्याकांड का किया खुलासा — ग्राम कुम्हीचुआ में युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

02 मई, रायगढ़। थाना कापू पुलिस द्वारा ग्राम कुम्हीचुआ में मिले युवक के शव के मामले में गंभीर जांच करते हुए अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश किया गया है। दिनांक 27.04.2026 को देवव्रत तुरी (30 वर्ष) निवासी ग्राम कुम्हीचुआ का शव उसके निर्माणाधीन मकान के पीछे बाड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में मिलने की सूचना पर थाना कापू में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत दम घुटने और गले की हड्डी टूटने से होना पाए जाने पर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

READ ALSO

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

 

🔹 *क्या है घटना, कैसे हुआ खुलासा* —
दिनांक 27.04.2026 को घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी, वैज्ञानिक अधिकारी पी.एस. भगत, थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव और थाना कापू पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल और शव का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। मृतक के शरीर पर गले, कलाई और पीठ पर दबाव एवं संघर्ष के निशान मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों द्वारा मृत्यु को होमीसाइडल बताया गया।

घटना के संबंध में मृतक के पिता चमराराम तुरी (60 वर्ष) ने बताया कि इसका लडका देवव्रत तुरी की शादी ग्राम बेहरामार धरमजयगढ के निर्मला बसोड के साथ सामाजिक रीति रिवाज से 13-14 साल पहले सम्पन्न हुआ था जिसके वैवाहिक जीवन से 04 बच्चे है तीन बेटी व एक बेटा है देवव्रत व उसकी पत्नी के बीच अनबन होने से उसकी पत्नी निर्मला बसोड तीनों बेटियों को लेकर अपने मायके बेहरामार में करीब 02 वर्षों से अलग रह रही है बडा नाती रणबीर बसोड 12 साल का है जो अपने दादा-दादी के साथ कुम्हीचुआ में रहता है एवं मृतक की बहन कौशल्या भी अपने माता-पिता अपने तीनों बच्चों के साथ रहती है । मृतक व उसके माता -पिता व बहन के साथ भी आये दिने विवाद होते रहता था बताया गया है कि दिनांक 26-04-26 के शाम देवव्रत अपने कमरे में था और माता-पिता एवं बहन भी अपने कमरे में खाना खाकर सोने चले गये कि सुबह दिनांक 27-04-2026 को मृतक का बेटा रणबीर अपने पिता के कमरे में देखने गया तो मृतक अपने कमरा अंदर नहीं था । आस पास में पता तलाश किये जो कि मृतक के निर्माणाधीन इंद्रा आवास एवं मिट्टी के मकान के बगल बाडी में देवव्रत तुरी मरा हुआ पट हालत में मिला मृतक के दोनों हाथ कलाई में तथा गले के पास तथा पीठ में काला गहरा निशान दिखाई पड रहा था तथा नाक से खुन निकल रहा था । थाना प्रभारी कापू द्वारा मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही किया जा कर शव का पी. एम. कराया गया । मृतक का शार्ट पी. एम. रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु होमीसाईडल प्रकृति का होना लेख किये । मर्ग जांच पर एवं डाक्टर के शार्ट पी. एम. रिपोर्ट पर अज्ञात ब्यक्ति द्वारा गला घोट कर हत्या करना पाये जाने से थाना कापू में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 75/2026 धारा 103(1) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव द्वारा मृतक के परिजनों, ग्रामीणों और संदिग्धों से तीन दिनों के सघन पूछताछ में कोई खास जानकारी निकलकर नहीं आयी। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि गांव के करमसाय नगेसिया और मृतक के बीच लंबे समय से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। मार्च महीने में करमसाय नगेसिया का पूरा परिवार उसके घर उसके मारने पीटने आये थे और घरवालों से झगड़ा विवाद कर लौट गये ।
संदेह के आधार पर करमसाय नगेसिया पिता पतिराम नगेसिया उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हीचुआ को थाना लाकर गहन पूछताछ की गई। शुरू में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
आरोपी करमसाय नगेसिया ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले मृतक देवव्रत तुरी ने उससे 5,000 रुपये उधार लिए थे, जिसे वह लगातार टालता रहा। ब्याज सहित रकम बढ़ने और कई बार मांगने के बाद भी पैसा वापस नहीं मिलने से आरोपी के मन में रंजिश थी। 11 मार्च को वह पैसा वापसी मांगने पर देवव्रत तुरी के माता पिता एवं उसकी बहन से गाली गलौच किये थे। जिसको लेकर मिटिंग भी गांव में बैठे थे फिर भी देवव्रत के द्वारा पैसा वापस नहीं किया गया। दिनांक 26.04.2026 की रात करीब 11 बजे शादी कार्यक्रम से लौटते समय उसने देवव्रत को उसके घर के पास देखा और पुराने विवाद के कारण गुस्से में उसका पीछा कर घर के दरवाजे के पास पकड़ लिया। आरोपी ने देवव्रत के मुंह और गले को दोनों हाथों से दबाकर जमीन पर पटक दिया और तब तक दबाए रखा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को उठाकर घर के पीछे बाड़ी में फेंक दिया ताकि हत्या को छुपाया जा सके। आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी, आरक्षक विभूति सिंह, संजीव पटेल, दिनेश गोंड और महिला आरक्षक संगीता लकडा तथा थाना प्रभारी साइबर विजय चेलक, आरक्षक महेश पंडा और गोविंद पटेल की अहम भूमिका रही है ।

 

*आरोपी- करमसाय नागेसिया, पिता पतिराम नागेसिया, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हिचुवां थाना कापू*

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —
*“कानून अपने हाथ में लेने वालों पर रायगढ़ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई करेगी। आमजन से अपील है कि किसी भी विवाद का समाधान कानून और संवाद के माध्यम से करें।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : घर की बाड़ी में शराब छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 9 लीटर महुआ शराब जब्त

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

September 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बाइक चोरी करते आरोपी को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा, चोरी की 5 बाइक बरामद

September 26, 2026
Next Post
Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट; डीआरजी के तीन जवान शहीद, एक घायल

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट; डीआरजी के तीन जवान शहीद, एक घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

घुटनों तक बर्फ, भयंकर ठंडी हवा और माइनस में तापमान; पूर्व आर्मी अफसर ने शेयर किया सेना के शौर्य का अद्भुत वीडियो

घुटनों तक बर्फ, भयंकर ठंडी हवा और माइनस में तापमान; पूर्व आर्मी अफसर ने शेयर किया सेना के शौर्य का अद्भुत वीडियो

December 31, 2025
CNG Rate Hike: कार चलाना पड़ेगा महंगा, सुबह-सुबह CNG के बढ़ गए दाम, नई दरें आज ही से लागू,

CNG Rate Hike: कार चलाना पड़ेगा महंगा, सुबह-सुबह CNG के बढ़ गए दाम, नई दरें आज ही से लागू,

November 16, 2025
Sleeper Coach Buses Remove Instructions: देशभर में स्लीपर बसों पर लगेगा बेन? बढ़ती सड़क हादसा लेकर सरकार का बड़ा फैसला.

Sleeper Coach Buses Remove Instructions: देशभर में स्लीपर बसों पर लगेगा बेन? बढ़ती सड़क हादसा लेकर सरकार का बड़ा फैसला.

November 29, 2025
Pan masala plastic ban: केंद्र सरकार लेने जा रही अहम फैसला, गुटखा-तंबाकू के प्लास्टिक पाउच पर लगेगी रोक

Pan masala plastic ban: केंद्र सरकार लेने जा रही अहम फैसला, गुटखा-तंबाकू के प्लास्टिक पाउच पर लगेगी रोक

April 30, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Bankers Strike Latest Update: 28, 29 और 30 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक, क्या सरकार ने 5 डे वर्किंग को दे दी मंजूरी?
  • Haryana Building Collapse: तीन मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत; कई घायल
  • Rashifal: धनु राशि वालों आज व्यापार और करियर दोनों के लिहाज से दिन उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!
  • Health Care: शरीर में फाइबर की कमी होने पर दिखते है ये संकेत, डॉक्टर ने बताया कमी कैसे होगी पूरी?

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In