डनपाल के रोलपा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां गुरुवार को एक जीप पहाड़ी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी. पुलिस के अनुसार, इस भयानक हादसे में कम से कम 20 लोगों की जान चली गई है. बताया जा रहा है कि भारी बारिश के बीच जीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 700 मीटर नीचे खाई में गिरी, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए. यह दर्दनाक एक्सीडेंट थवांग ग्रामीण नगरपालिका-1 के जलजला क्षेत्र में हुआ, जहां एक निजी बोलेरो जीप (Lu 1 Jha 4167) अचानक पहाड़ी रास्ते से फिसलकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.
हादसे की वजह को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि बारिश की वजह से रास्ते पर काफी कीचड़ हो गया था, जिस वजह से जीप फिसल गई और खाई में जा गिरी।
नेपाल में गुरुवार को तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक जीप 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा गुरुवार को हुआ। बताया जा रहा है कि एक जीप तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी। तभी थवांग ग्रामीण नगरपालिका के जलजाला इलाके में यह हादसा हो गया। करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिरने की वजह से जीप में सवार 20 लोगों की मौत हो गई है।















